क्या अब लग रहा है कि परमाणु युद्ध होकर रहेगा

जी हां दोस्तों पिछले कुछ सालों से परमाणु बम का नाम सुर्खियों में ज्यादा है,हर देश अपने परमाणु हथियार को गिनवाने में लगे हैं,आपको बताया था कि जब कभी भारत-पाकिस्तान का युद्ध होता है तो पाकिस्तान हमेशा परमाणु बम की धमकी देता है भारत को,हाल ही में आपने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत ने पाकिस्तान के घर में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को, आतंकवादियों को मार गिराया उसके बाद भी पाकिस्तान परमाणु बम की धमकी दे रहा था लेकिन भारत उसके परमाणु बम की धमकी से नहीं डरने वाला है क्योंकि पाकिस्तान को पता है कि भारत हाइड्रोजन बम की धमकी दे सकता है,आपको बता दे की हाइड्रोजन बम परमाणु बम से भी अधिक खतरनाक बम हैhttp://news24hourslatest.in
पुतिन ने दिया परमाणु बम परीक्षण करने का आदेश:
कुछ दिन पहले अमेरिका ने यह कहा था कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है,जिस कारण अफगानिस्तान में भूकंप के झटके देखने को मिलना है,डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अब अमेरिका भी 33 साल बाद परमाणु परीक्षण करेगा,उसके बाद क्या था रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी कह डाला कि अब रूस भी परमाणु परीक्षण करने के लिए तैयार है,यही कारण है की पूरी दुनिया में इस समय परमाणु बम का हड़कंप मचा हुआ है,जैसे ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु बम परीक्षण का आदेश दिया उसके बाद रूसी राष्ट्रपति पति ने भी अपने अधिकारियों को परमाणु परीक्षण को फिर से शुरू करने के लिए आदेश दे दिया है
रूस ने किया है दो घटक बमों का परीक्षण:
पुतिन ने संभावित परमाणु-संचालित और परमाणु-सक्षम क्रूज मिसाइल तथा पानी के नीचे ड्रोन के सफल परीक्षणों की घोषणा की थी,आपको बता दे कि अमेरिका ने नियमित रूप से परमाणु परीक्षण किया है लेकिन 1992 के बाद अमेरिका ने उन हथियारों का कभी विस्फोट नहीं किया है,अफगानिस्तान में भूकंप आया तो अमेरिका ने साफ-साफ पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि पाकिस्तान परमाणु परीक्षण कर रहा है इसलिए अब हम भी 33 साल बाद पुनः परमाणु परीक्षण शुरू करने जा रहे हैं,उसके बाद ठीक रूस ने भी अपने देश में परमाणु परीक्षण का आदेश दे दिया है
क्या दुनिया में अब शांति का पैगाम नहीं रहेगा:
आपको बता दे कि पिछले कुछ दशक से परमाणु बम की धमकियां एक दूसरे देश को दी जा रही है अभी आपने देखा कैसे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर उसके आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान अमेरिका की शरण में चला गया उसके बाद परमाणु की धमकी देने लगा भारत को लेकिन भारत ने पाकिस्तान को सीधा-सीधा जवाब दिया है कि अगर पाकिस्तान परमाणु विस्फोट करेगा तो भारत भी उसका जवाब डट के देगा,उधर रसिया और यूक्रेन का युद्ध चल रहा था उसमें भी परमाणु बम की धमकियां सुनने को मिली,क्या अब दुनिया परमाणु से घिरी रहेगी, इन देशों के बयानों से यह लगता है कि अब वह दिन दूर नहीं जब परमाणु बम एक दूसरे पर गिराए जा सकते हैं वैसे भी भारत की नीति रही है परमाणु बम के मामले में “नो फर्स्ट यूज़ ” यानी कि भारत कभी भी पहले हमला नहीं करेगा लेकिन पाकिस्तान की यह नीति बिल्कुल नहीं है पाकिस्तान का कहना है कि अगर वह असुरक्षा महसूस करेगा तो परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है,हालांकि पाकिस्तान पूरी तरीके से बर्बाद हो चुका है वहां की सेवा,वहां की अर्थव्यवस्था,वहां का डेवलपमेंट सब बर्बाद हो चुका है वहां के लोग पाकिस्तान की सरकार से परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है लेकिन परमाणु बम की धमकी देना नहीं भूल रहा है,पाकिस्तान के पास केवल दो चीज है एक तो अमेरिका का साथ और दूसरा परमाणु बम की धमकी,उसके अलावा पाकिस्तान कुछ नहीं है,आपको पता होगा कि अमेरिका ने कैसे हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया था जिसका असर यह है कि आज भी वहां के लड़के जो पैदा होते हैं उन पर परमाणु बम का रेडिएशन रहता है,जिसकी वजह से उनके शरीर के अंग प्रभावित रहते हैं जरा सोचिए 1945 में परमाणु बम गिराया गया जिसका असर अभी तक है यानी कि एक परमाणु हमला कई पीढियां को बर्बाद कर सकता है,पूरी दुनिया को शांति के पैगाम पर चलना चाहिए भारत हमेशा शांति का पक्षधर रहा है कभी भी युद्ध के लिए भारत आगे नहीं बढ़ा क्योंकि ऐसे युद्धों से केवल वहां के मनुष्य की हत्या नहीं होती पूरा देश बर्बाद होता है वहां की अर्थव्यवस्था बर्बाद होगी,महंगाई फिर से चरम सीमा पर होगी,उस देश को रिकवर होने में फिर इतना समय लग जाता है की जनता का जीना मोेहाल हो जाता है इसलिए हर देश को चाहिए अगर कोई भी विवाद हो तो उससे बातचीत के जरिए सुलझाया जा सके और जहां तक हो सके परमाणु बम हाइड्रोजन बम इन सब की बात ना हो तो ज्यादा बेहतर होगा,धन्यवाद
ये भी पढ़े:कौन जीत रहा है बिहार का पहला चरण
