14 नवंबर को बीजेपी बिहार में ही नहीं पूरे देश में होने वाली है साफ

बिहार में एक चरण का मतदान संपन्न हुआ सारी पॉलिटिकल पार्टियों ने अपनी पूरी कोशिश की है किसी प्रकार से जनता को लुभाने की एनडीए गठबंधन ने एक करोड़ नौकरियां का वादा किया तो वही इंडिया गठबंधन हर परिवार में एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया, यह दोनों पार्टियों बातें तो बहुत कर रही है लेकिन केवल सत्ता में बैठने के लिए,अब जब प्रचार समाप्त हो चुका है तो सारी पार्टियों ने जमकर आराम किया हर नेता अब प्रचार प्रसार से मुक्त हो चुका है लेकिन कुछ लोगों का यह भी कहना है कि 14 नवंबर को अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो क्या बीजेपी पूरे देश में धीरे-धीरे गायब होती चली जाएगीhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इसका करण:
कुछ लोगों का कहना है कि अगर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो भी बीजेपी को पूरे भारत में नुकसान होने वाला है और अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो भी बीजेपी को अन्य राज्यों में नुकसान होने वाला है अगर बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार आ जाती है तो नीतीश कुमार भी आउट हो जाएंगे और बीजेपी तो वैसे ही बाहर हो जाएगी इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी को आने वाले अलग राज्यों के विधानसभा चुनाव में होगा जैसे की 2026 में बंगाल में चुनाव है,2027 में उत्तर प्रदेश में चुनाव है इन सब राज्यों में बीजेपी को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है इसके पीछे का कारण जनता कह रही है वोट चोरी,जिस तरीके से राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा पूरे देश में उठाया है वह सही में एक एटम बम, हाइड्रोजन बम की तरह विस्फोट कर रहा है हालांकि बिहार में वोट चोरी के मुद्दे को बिहार की जनता उतनी गंभीरता से नहीं ले रही है
वोट चोरी हो सकता है बड़ा मुद्दा:
बिहार में अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो राहुल गांधी का सबसे पहले प्लस पॉइंट मिलेगा वोट चोरी का क्योंकि वह हर राज्य में वोट चोरी को मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे जिससे कि बीजेपी को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है,वैसे भी राहुल गांधी लगातार यह कहते फिर रहे हैं कि वोट चोरी हुई है, इलेक्शन कमीशन मिला हुआ है बीजेपी के साथ और बाकायदा प्रमाण भी दे रहे हैं हाल ही में आपने देखा कि कैसे हाइड्रोजन बम राहुल गांधी ने फोड़ा हरियाणा में जब उन्होंने कहा कि एक विदेशी महिला ने हरियाणा में 22 बार वोटिंग की तो यह प्रश्न चुनाव आयोग पर खड़ा होता है कि आखिर इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हुई और बीजेपी इस मुद्दे को ज्यादा खींचना नहीं चाहती है क्योंकि इससे बीजेपी को खुद नुकसान हो रहा है और यह आने वाले समय में आपको देखने को अवश्य मिलेगा
बिहार में एनडीए की सरकार बनती है तो भी बीजेपी को नुकसान होगा:
अगर बिहार में NDA गठबंधन की सरकार बनती है तब तो राहुल गांधी इस मुद्दे को और भयानक रूप दे सकते हैं,तब तेजस्वी यादव राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के तमाम नेता इस वोट चोरी के मुद्दे को लेकर तमाम देशभर में रैलिया करते फिरेंगे,अभी अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उत्तर प्रदेश में,बंगाल में और वोट चोरी के इस मुद्दे को राहुल गांधी जरूर इन राज्यों में लेकर जाएंगे चाहे वह जीते या हारे क्योंकि बीजेपी को वह पूरे भारत से खत्म करना चाहते हैं,राहुल गांधी को यह बात पता है कि उनके पास सबसे बड़ा हथियार है वोट चोरी का क्योंकि अगर राहुल गांधी इस मुद्दे को छोड़ते हैं तो फिर कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है,तो फिर जनता समझ जाएगी कि राहुल गांधी केवल झूठ और भ्रम फैला रहे हैं वैसे भी राहुल गांधी ने अभी तक प्रधानमंत्री मोदी से लेकर भाजपा पर अनेकों हमले की हैं जैसे कभी चौकीदार चोर है,कभी नरेंद्र सरेंडर और भी अन्य आरोप लगाए BJP पर लेकिन इस बार यह वोट चोरी का मुद्दा बिल्कुल अलग है जनता के मन में यह बैठाया जा रहा है की वोट चोरी चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर कर रही है और अगर अन्य राज्यों में बीजेपी हारती है तो वोट चोरी का मुद्दा समझ लीजिए सफल होता दिखेगा
क्या नितीश बाबू इंडिया गठबंधन के साथ जाएंगे:
ऐसी खबरें बहुत वायरल हुई है जिसमें यह कहा गया है कि अगर एनडीए गठबंधन की सरकार बनती है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं तो विपक्षियों के कहने पर वह इंडिया गठबंधन के साथ जा सकते हैं मुख्यमंत्री बनने के लिए, तब तो बीजेपी बिहार में साफ हो जाएगी और इसी तरह अन्य राज्यों में भी अगर राहुल गांधी ने किया तो केंद्र में भी भाजपा की सरकार गिर सकती है इसलिए अब यह लड़ाई बहुत गंभीर लड़ाई हो गई है बीजेपी और कांग्रेस के बीच में क्योंकि मसला केवल राज्य के विधानसभाओं का नहीं है बल्कि केंद्र में सरकार बनाने का है,अब देखते हैं कि इस लड़ाई में कौन जीता है कौन हारता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
