इस नाश्ते से तेजी से घटेगा वजन

अगर आप सुबह ऐसा नाश्ता करना चाहते हैं जिससे आपका वजन तेजी से घटे तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए,अक्सर लोग सुबह-सुबह हैवी नाश्ता करते हैं जिससे कि उनका वजन बढ़ने लगता है,लेकिन वजन बढ़ने से बीमारियां भी बढ़ती है इसलिए आप सुबह ऐसा नाश्ता कीजिए जिससे कि आपका वजन तेजी से घटे, तो आईये आज हम आपको बताते हैं ऐसा नाश्ता जिसे सुबह करने से आपके वजन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगाhttp://news24hourslatest.in
कौन सा नाश्ता सुबह करें:
एक ऐसा नाश्ता जिसका सेवन करने से आपके शरीर का वजन नहीं बढ़ता है उसका नाम है ओट्स वाला डोसा,ओट्स वाला डोसा फाइबर से भरपूर होता है, ओट्स,सूजी और दही से बनने वाला या नाश्ता झटपट तैयार हो जाता है,आप चाहे तो इसमें सब्जियां भी मिला सकते हैं जिससे कि इसका स्वाद और बढ़िया हो सकता है,और यह नाश्ता बच्चों से लेकर बुढो सभी लोग खा सकते हैं,ओट्स का नाश्ता काफी एनर्जेटिक होता है और स्वादिष्ट भी होता है,साथ ही हेल्दी भी होता है
कैसे बनाएं ओट्स वाला डोसा:
ओट्स वाला डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीस ले,फिर पिसे हुए ओट्स को एक बर्तन में निकाले और इसमें सूजी और चावल का आटा मिला ले,आप इस मिक्सर में थोड़ा सा दही भी ऐड कर ले,उसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ टमाटर,प्याज धनिया,अदरक मिलाकर अच्छी तरह से फेट ले,उसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका घोल बना ले, उसके बाद तवे को थोड़ा गर्म कर ले उस पर तेल लगाए, उसके बाद इस घोल को उस तवे पर डालें और मध्यम आंच में इसे सेके,उसके बाद बनकर तैयार होगा आपका ओट्स वाला डोसा
ये भी पढ़े:खाएं अंकुरित मूंग अगर चेहरे पर चाहिए चमक
