Bihar News:ओ पी राजभर फिर कूदे मैदान में

जी हां दोस्तों जैसे जैसे बिहार का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे सभी गठबंधन की पार्टियाँ दावा करने में लगी है की कितनी सीटों पर वो चनाव लड़ेंगी,ऐसे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी कूद गये है मैदान में,ओम प्रकाश राजभर ने भी ये ऐलान कर दिया है की उनकी भी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगीhttp://news24hourslatest.in
बिहार न्यूज़ :बिहार का विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनो का खेल है,सारी पार्टी अब सीट तय करें में लगी है की कितनी सीटों पर वो चुनाव लड़ेंगी,ऐसे में NDA अब अपनी पूरी ताकत से साथ मैदान में अपने साथियों के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है.ओम प्रकाश राजभर ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर बिहार के चुनाव पर चर्चा की,ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 29 सीटों पर अपने प्रत्यासी उतारेगी, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने स्पस्ट रूप से कहा है की उनकी पार्टी NDA के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी,सुभासपा मुखिया ओपी राजभर ने ये भी कहा है की उनकी पार्टी यानि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी टोटल 243 सीटों पर अपना अभियान चला रही है और संगठन को मजबूत कर रही है लेकिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मिखिया राजभर ने ये कहा है की वो 29 सीटों पर बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे,राजभर की नजर खासकर OBC और पिछड़े पर टिकी है,उन्होंने कहा है की 29 सीटों पर उनकी पूरी तैयारी है,राजभर ने अपने सूचि NDA को सौप दी है
बिहार के किन किन जिलों पर है नजर :
आपको बता दे की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की नजर बिहार के OBC ,पिछड़े और वंचितों पर है,यही कारण है की उनकी पार्टी बिहार के 28 जिलों में 29 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है,ये 28 जिले खास कर OBC ,पिछड़े और वंचितों के खेमे में आते है,सुभासपा ने जिन जिलों में अपने संगठन को मजबूत किया है। इनमें गया, जहानाबाद, नालंदा, पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, बेतिया ,नवादा, कटिहार, बक्सर, औरंगाबाद इनमे प्रमुख है,आगे उन्होंने ये भी कहा है की उनके समाज के लोग जहाँ जहाँ भी है वहां वहां उनकी पार्टी मजबूत उम्मीदवार उतारने की कोशिश करेगी,उन्होंने ये भी कहा है की जातीय जनगणना के बाद राजभर, राजधोबी, राजवंशी, पतभर, भरपतवा, राय, मंडल जैसी जातियां बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने जा रही हैं.उन्होंने पूरा दावा किया है की NDA की सरकार बनेगी बिहार में.
EVM पर क्या बोले राजभर:
मीडिया से मुखातिब होते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा है की जब जब विपक्ष जीतता है तो EVM सही हो जाता है वही जब हारता है तो EVM तो गलत बताता है,उन्होंने आगे कहा की एक समय था जब 37% पिछड़ा वोट सपा,बसपा में जाता था लेकिन अब वो सारा वोट बीजेपी को जाता है ऐसा इसलिए क्योकि उनके साथ भेदभाव हुआ है,राजभर ने ये भी कहा है की उनकी पार्टी सिर्फ उत्तर प्रदेश और बिहार में सिमित नहीं रहेगी बल्कि धीरे धीरे अपनी पैठ अन्य राज्यों में भी जमाएगी,आपको बता दे की राजभर का उत्तर प्रदेश में अच्छा खासा पकड़ है उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पकड़ है,लेकिन अन्य राज्यों में अभी कोई कहस पकड़ नहीं है,वही महाराष्ट्र के चुनाव में भी ओम प्रकाश राजभर ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था,उन्होंने 22 सीटों पर अपने प्रत्यासी उतारने का ऐलान किया था,
ओम प्रकाश राजभर खुलकर अपनी बात रखने वालों में जाने जाते है,वो सपा के साथ गठबंधन में रहे और अब बीजेपी के साथ गठबंधन में है,अब देखना होगा कि बिहार की राजनीति में राजभर की एंट्री एनडीए के लिए कितना फायदेमंद साबित होती है,क्या राजभर बिहार में अपनी पैठ जमा पायेगी ?
ये भी पढ़े:Bihar News:100 यूनिट फ्री बिजली देंगे नीतीश कुमार
ये भी पढ़े:केरल के CM पद के लिए पहली पसंद हुए थरूर:
