मणिशंकर अय्यर ने चुनाव से पहले फिर अपना मुंह खोला:

अक्सर ऐसा देखा गया है कि किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हो तो मणिशंकर अय्यर का बयान सुर्खियों में रहता है, इस बार बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और मणिशंकर अय्यर ने अपना मुंह खोल दिया, मणिशंकर अय्यर का कहना है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को दोषी नहीं मानाhttp://news24hourslatest.in
मणिशंकर अय्यर का बयान:
जैसा कि हम लोगो को पता है कि भारत में हर राज्य में विधानसभा चुनाव अलग-अलग महीनो में होते हैं, लेकिन कांग्रेस के ये नेता मणिशंकर अय्यर वैसे तो चुप रहते हैं लेकिन जब भी चुनाव नजदीक आता है तो मणि शंकर अय्यर के मुंह से कुछ ना कुछ जरूर निकलता है, आपको याद होगा कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले थे और चुनाव से ठीक पहले मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए नीचे शब्द का प्रयोग किया था जिसके वजह से गुजरात में उनका काफी नुकसान सहना पड़ा, कुछ ही महीनो में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं फिर मणि शंकर अय्यर का एक बयान पहलगाम हमले को लेकर आ गया, कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर का कहना है कि अमेरिका-UN पाकिस्तान को दोषी नहीं मानते हैं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिम्मेदार अमेरिका पाकिस्तान को नहीं दे रहा है
33 देशों ने भी नहीं माना पाकिस्तान को दोषी:
84 वर्ष के वयोवृद्ध कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि शशि थरूर और उनकी टीम जिन्होंने 33 देश का दौरा किया ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की पुल खोलने के लिए उनमें से किसी देश ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया, यह केवल हम लोग ही हैं जो कह रहे हैं कि हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ है बाकी कोई देश मानने को तैयार नहीं है, कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने पहलगाम मे हुए हमले मे पाकिस्तान को अभी तक दोषी नहीं ठहराया है, मणि शंकर अय्यर का कहना है कि हमारे पास कोई ठोस सबूत नहीं है जिससे हम दुनिया के सामने ला पाए कि पाकिस्तान ही इस हरकत के लिए जिम्मेदार है.
पी चिदंबरम यह मुद्दा उठाया था:
भारत के पूर्व गृह मंत्री कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने भी राज्यसभा में मणीशंकर अय्यर ने ये मुद्दा ही उठाया था,ऑपरेशन सिंदूर के चर्चा के दौरान पी चिदंबरम ने कहा था कि पहलगाम हमले के पीछे किसी ने पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहरा है दुनिया में आतंकवाद की निंदा जरूर हुई, चिदंबरम का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद भारत से जो डेलिगेशन गया था 33 देश में उसमें आतंकवादियों की और आतंकवाद की निंदा जरूर हुई लेकिन किसी देश ने पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है यह बात पूरी दुनिया जानती है, लेकिन भारत में जो हमले होते हैं उनमें भारत मे पल रहे आतंकवादी भी शामिल है
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने क्या कहा:
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के चर्चा के दौरान कहा था की पहलगाम मे जो आतंकी हमला हुआ उसपर किसी देश ने पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहराया, सभी देशों ने आतंकवाद की निंदा की लेकिन पाकिस्तान की निंदा किसी ने नहीं की, राहुल गांधी का कहना है कि पहलगाम हमने के बाद पाकिस्तान के जनरल मुनीर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने यहाँ लंच पर बुलाया, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जो भारत से डेलिगेशन 33 देश में गया आतंकवाद पर चर्चा करने के लिए उसे उनमें से किसी देश ने पाकिस्तान को आखिर दोषी क्यों नहीं ठहराया, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है कि प्रधानमंत्री इस पर चुप क्यों हैं उनका बयान क्यों नहीं आ रहा है
विपक्ष का कहना था कि बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा नहीं करना चाहती है, बीजेपी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने से डर रही है, लेकिन संसद के मानसून सत्र में कई घंटे तक दोनों पक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करते हुए दिखे, बीजेपी का कहना था कि वह हर सवाल में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और हर प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है, इसी दौरान यह भी खबर आई तीन आतंकवादियों को भारतीय सेवा ने मार गिराया और गृह मंत्रालय के तरफ से यह बयान आया कि वह तीन आतंकवादियों का संबंध पहलगाम में हुए हमले से है, लेकिन विपक्ष इस चीज से इनकार करता रहा है, प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह साफ-साफ केह दिया था की ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में तबाही मची है और आतंकवादियों के आका भी मारे गए हैं, उनका एयरवेज तबाह हुआ है, और किसी देश ने पाकिस्तान पर हमला करने से भारत को नहीं रोका है
कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर का बयान अक्सर चुनाव के पहले ही आता है उसके बाद नहीं आता है जैसा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले इनका बयान आया प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक अपशब्द का प्रयोग किया था प्रधानमंत्री के लिए जिसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ा, अब बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले ठीक इनका एक और बयान आ गया हालांकि यह बयान राहुल गांधी ने भी संसद सत्र के दौरान अपनी बात रखी
मणि शंकर अय्यर अभी कहां पीछे हटने वालों में से हैं, अब देखना है कि इस ऑपरेशन सिंदूर पर बिहार की जनता कितना भरोसा करती है, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
