विकसित भारत रोजगार योजना:

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जो 1 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू हो गया है,इस योजना के माध्यम से युवाओं को एक नया तोहफा सरकार के तरफ से मिला है,इस योजना के तहत युवा जो पहली बार नौकरी पाएंगे उन्हें बोनस के तौर पर ₹15000 सरकार देगी, यानी ये युवाओं के लिए शुभ अवसर है की पहली बार नौकरी पाते ही ₹15000 उनके खाते में चले जाएंगेhttp://news24hourslatest.in
विस्तृत रूप से जानते हैं योजना के बारे में:
1अगस्त 2025 से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो चुकी है, इस योजना के तहत जो भी युवा पहली बार नौकरी के लिए चयनित होंगे उन्हें सरकार ₹15000 बोनस के तौर पर देगी, और जो कंपनी युवाओं को नौकरी दे रही है उन्हें ₹3000 प्रति कर्मचारी शुल्क मिलेगा
यह योजना कब तक लागू रहेगी:
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना 1अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी की,इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य है कि 2 वर्षों में तीन से चार करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल सके, और अधिक से अधिक युवा रोजगार से जुड़ेंगे
मुख्य उद्देश्य क्या है इस योजना का:
केंद्र सरकार द्वारा लाई गई प्रधानमंत्री विकसित रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य है कि भारत के हर सेक्टर में युवा नौकरी करें,यह योजना देश में समावेशी और पर्यावरण अनुकूल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत नौकरी ज्वाइन करते ही युवा पहली बार EPFO (पीएफ) के सदस्य बन जाएंगे,और उन्हें सरकार की ओर से ₹15000 अतिरिक्त मिलेंगे, इसके लिए सरकार ने 99,446 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
कैसे आवेदन करें इस योजना के लिए:
आपको बता दे कि इस योजना के आवेदन के लिए कोई अलग प्रक्रिया नहीं है बल्कि कर्मचारी का पहली बार पीएफ अकाउंट खुलेगा,वह इस योजना के लिए पात्र हो जाएंगे,बसर्ते कर्मचारियों की सैलरी एक लाख या उससे कम होनी चाहिए और कर्मचारियों को कम से कम 6 महीने एक ही कंपनी में नौकरी करना अनिवार्य है और कंपनी का EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में रजिस्टर्ड होना जरूरी है
कौन-कौन से दस्तावेज आपको देने होंगे:
1-आधार कार्ड से जुड़ा बैंक खाता
2-आधार कार्ड
3-EPFO का UAN नंबर
4 –कंपनी द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र
