तेज प्रताप:उतरे मैदान में,महुआ से लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

राष्ट्रीय जनता दल से निष्कासित और बागी नेता लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, तेज प्रताप यादव वैशाली के महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय ले चुके हैं, आपको बता दे की तेज प्रताप यादव चुनाव अभियान करना शुरू भी कर चुके हैंhttp://news24hourslatest.in
बिहार विधानसभा चुनाव:
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं,उनका कहना है कि वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और इसके लिए उन्होंने वैशाली के महुआ सीट को चुना और चुनाव प्रचार अभियान में लग भी गए हैं, जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ूंगा,आपको बता दे की तेज प्रताप यादव अब चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं और उन्होंने एक पेज बनाया है जिसका नाम है “टीम तेज प्रताप यादव” जिसके माध्यम से वह जनता से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं
तेज प्रताप के काफिले में थी 50 से 70 गाड़ियां:
वैशाली के महुआ से अपना चुनावी बिगुल फुकने के बाद तेज प्रताप यादव अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए हैं,उनके काफिले में कम से कम 50-60 गाड़ियां चलती दिखाई दे रही है, मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह निकल गए महुआ के जनसभा को संबोधित करने
मेरे अंदर पिता लालू जी का खून है:
महुआ के जनसभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे अंदर मेरे पिता लालू जी का खून मौजूद है, अगर आप हमको जीता रहे हैं तो समझो लालू जी को जीता रहे हैं, हम मजबूत होंगे तो लालू जी भी मजबूत होंगे
तेजस्वी यादव पर क्या बोले तेज प्रताप:
पार्टी से निष्कासित होने के बाद लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने खुद को कृष्ण बताया था और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को अर्जुन बताया था, लेकिन तेजस्वी यादव का कहना है कि तेज प्रताप यादव अर्जुन है,जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा कि अगर तेजस्वी खुद को कृष्ण मानते हैं तो बांसुरी बजा कर दिखाएं, तब क्लियर होगा कि कौन अर्जुन है और कौन कृष्ण है
महुआ के विधायक मुकेश रोशन पर बरसे तेज प्रताप:
महुआ में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वहां के राजद के विधायक मुकेश रोशन को बहरूपिया बताया, उन्होंने कहा कि मुकेश रोशन रोने में बहुत माहिर हैं, अगर आप लोगों के पास रोने आते हैं तो उनको झुनझुना देकर विदा कर दीजिएगा, ऐसे लोग जनता के लिए बहुत खतरनाक होते हैं, तेज प्रताप ने कहा जब से मैंने ऐलान किया की है महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तब से कई लोगों को खुजली होने लगी है जो हमारे विरोधी हैं, उन्होंने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा कि इस बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे उनको पूरा भरोसा है, तेज प्रताप ने आगे कहा कि की जो सरकार बनेगी वह अगर शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार के बारे में बात करेगी तो मैं उनके साथ निस्वार्थ भाव से खड़ा रहूंगा, आगे तेज प्रताप यादव ने कहा कि टीम तेज प्रताप यादव लोगों तक पहुंचाने का एक मंच है, हमारी टीम लोगों तक पहुंचेगी और उन्हें जागरूक करेगी, उनकी समस्याएं सुनेंगे और उसका निराकरण भी करेगी,आगे उन्होंने सब्जी सभी बेचने वाले को कहा कि उन्हें पक्का मकान मिलेगा,बिजली भी मुफ्त में मिलेगी
कभी महुआ से थे विधायक तेज प्रताप:.
2015 में महुआ के विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव विधायक चुने गए थे,और बाद में बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने, फिलहाल तेज प्रताप यादव समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं, लेकिन इस बार वह महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे
आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का जो फैसला किया है उसे जनता कितना स्वीकार करेगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अब वह पूर्ण रूप से राजनीति में अपनी सक्रियता निभा रहे हैं लोगों के बिच जा रहे है,युवाओं की बातें कर रहे हैं,ताज़ा अपडेट के लिए पढ़ते रहिये मेरा न्यूज़ चैनल
