मायावती के भतीजे आकाश आनंद का बसपा में घर वापसी
सियासत कुछ भी करा सकती है, मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा में शामिल किया, उनकी पार्टी में घर वापसी 41 दिन बाद हुई है,
आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से बसपा की मुखिया मायावती से माफी मांग ली है, तकरीबन 41 दिनों बाद पार्टी की मुखिया उनकी बुआ मायावती ने उन्हें माफ कर पार्टी में वापस ले लिया है, मायावती ने उन्हें एक मौका और देने की घोषणा की है बता दे की कुछ पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर मायावती ने आकाश आनंद को 3 मार्च को पार्टी से निष्कासित कर दिया था,http://news24hourslatest.in
आकाश आनंद को 2019 में पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक मायावती ने बनाया था इसके बाद उन्होंने 2023 में भी उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित किया था,
आकाश ने एक्स पर लिखा है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की चार बार के मुख्यमंत्री, कईं बार राज्यसभा, लोकसभा की सदस्य रही मायावती को मैं अपना गुरु और आदर्श मानता हूं, उन्होंने एक्स पर माफी मांगी ,उन्होंने लगातार 4 पोस्ट किए और आगे इस बात को उन्होंने सुनिश्चित किया है कि अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी और ना ही मैं किसी अपने नाते रिश्तेदार की सलाह पर कोई काम करूंगा, जो भी निर्देश का पालन करूंगा वह बसपा की मुखिया मायावती के निर्देश का ही पालन करूंगा, सब की इज्जत करुंगा, सबके अनुभव से मुझे बहुत कुछ सीखना है , बुआ की मर्यादा को ठेस पहुंची है तो उसके लिए मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं,आकाश में अपने पोस्ट में कहा कि आदरणीय बहन जी के दिए गए दिशा निर्देश का ही पालन करूंगा, आकाश ने कहा कि आदरणीय बहन जी से अपील है कि वह मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुनः पार्टी में कार्य करने का मौका दें इसके लिए मैं कृतज्ञ रहूंगा और आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा जिसकी वजह से पार्टी को नुकसान पहुंचे या पार्टी के अभियान पर कोई ठेस पहुंचे, इसके बाद मायावती ने भी एक्स पर आकाश का जवाब देते हुए लिखा है कि आकाश द्वारा एक्स पर आज अपने चार पोस्ट में अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए सबका सम्मान करने के साथ साथ ससुर की बात नहीं मानने के साथ पार्टी में काम करेंगे ,इसलिए उन्हें मौका देने का मैं निर्णय लेती हूं,सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं का आदर सम्मान करने के साथ-साथ अपने ससुर की बात न करने की बात लिखी है, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियां अक्षम्य है,आकाश के ससुर ने आकाश के करियर को बर्बाद करने की कोई कसर नहीं छोड़ी
बता दे की आकाश आनंद को उनके ससुर के वजह से ही पार्टी से निकाला गया था, आकाश को मायावती ने उनके सभी पदों से मुक्त कर दिया था इसके बाद आकाश में सोशल मीडिया एक पर एक विस्तृत पोस्ट में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि पार्टी के सभी पदों से मुझे बहन मायावती ने मुक्त कर दिया है मुझे पार्टी से निकाल दिया है मेरी परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है उन्होंने यह भी कहा था कि बसपा एक विचार और एक आंदोलन है जिसे दबाया नहीं जा सकता और इस मसाला को जलाए रखना और इसके लिए अपना सब कुछ न्यूकर व करने के लिए आकाश आनंद हमेशा तैयार है, मायावती का कहना है कि अशोक सिद्धार्थ ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पार्टी को दो गुटों में बाट कर कमजोर करने का प्रयास किया था इसलिए उनको पार्टी में वापस लेने का कोई सवाल पैदा नहीं होता, बसपा मुखिया मायावती का कहना है की कोई उत्तराधिकारी बनने के बारे में सोच भी मत ,जब तक मैं पूरी तरह स्वस्थ रहूंगी उत्तराधिकारी बनने का कोई प्रश्न ही नहीं है, अभी मैं पार्टी के लिए पूर्ण रूप से काम करूंगी और पार्टी के लिए समर्पित रहूंगी मान्यवर काशीराम की तरह मैं अपने निर्णय में अटल रहूंगी
2017 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी में एंट्री की और सबके सामने पेश किया आकाश आनंद को स्टार प्रचारक को की सूची में शामिल किया गया था,,
कौन है आकाश आनंद
आकाश आनंद बसपा सुप्रीमो मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे हैं आकाश ने लंदन कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की है, पिछले कई सालों से वह पार्टी के लिए काम करते थे

