क्या तेजस्वी यादव होंगे बिहार के सीएम पद के उम्मीदवार?
इस साल के अंत में अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिहार के 243 निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं , इसी को मद्दे नजर रखते हुए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं उनकी मुलाकात राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से होगी, बता दे की पटना में 17 अप्रैल को होने वाले महागठबंधन के बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा हो सकती है ,तेजस्वी यादव भले ही दिल्ली पहुंच गए हो लेकिन कांग्रेस ने अभी तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं माना है, सीएम चेहरे को लेकर अभी राजद और कांग्रेस के बीच लगी उलझन नजर आ रही है
दिल्ली दौरे में तीनों नेताओं,लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी,बिहार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही हैं, वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट का कहना है कि कांग्रेस पार्टी सीएम के चेहरे पर चुनाव के बाद फैसला करेगी,हालांकि राजद का कहना है कि बिहार की जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री मान ली है,http://news24hourslatest.in
कांग्रेस बिहार के 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है,आपको बता दे कि पिछली बार कांग्रेस बिहार में 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी ,वही दूसरी विआईपी पार्टी जो कि महागठबंधन की सहयोगी है उसमें 60 सीटों पर चुनाव लड़ी थी,राजद की कोशिश ये है कि वो अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी,
कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा है कि इस बार बिहार में बदलाव निश्चित है,हमने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मुलाकात कर, महागठबंधन की मजबूती पर चर्चा की,
आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक शसक्त,सकारात्मक, न्यायप्रिय व कल्याणकारी विकल्प देंगे,बता दे बिहार में कांग्रेस के नेता लगातार दौरा कर रहे है, कुछ दिनों राहुल गांधी ने भी बिहार में रैली की थी,” नौकरी दो पलायन रोको” और संविधान बचाओ सम्मेलन” किया था,आगामी 20 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार में रैली को संबोधित करेंगे,राहुल के साथ घंटे भर की बैठक के बाद तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि सीएम फेस के लिए मीडिया को चिंता करने की जरूरत नहीं है. चुनाव के पहले होगा या बाद में होगा, बता दिया जाएगा. इधर जेडीयू-बीजेपी ने इस बैठक पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया.
पटना की बैठक में आने के पहले कांग्रेस ने आरजेडी के साथ कुछ बातें साफ कर ली है. कांग्रेस बिहार में 70 से कम सीट स्वीकार नहीं करेगी और जिताऊ सीटों का चुनाव करेगी. कृष्णा अलवरु हों या सचिन पायलट सबने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि सीएम फेस चुनाव बाद तय होगा. आरजेडी नेता बैठक के पहले तक तेजस्वी को ही बिना किसी कन्फ्यूजन के सीएम फेस घोषित कर रहे थे लेकिन बैठक के बाद खुद तेजस्वी ही कन्फ्यूज दिखे,फिलहाल बैठक खत्म हो चुकी है,और तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बोले की काफी पॉजिटिव बैठक हुई है,लेकिन अभी वो अपनी रणनीती मीडिया के सामने खुलकर नहीं बता रहे है,उनका कहना है की 17 अप्रैल को जो बैठक होगी उसमें काफी कुछ साफ होगा,कांग्रेस और राजद और महागठबंधन सब मिलकर बिआहर को आगे ले जाने का काम करेंगे ,तेजस्वी यादव ने बिहार की सरकार, केंद्र सरकार पर हमला करते हुएं कहा है की बिहार के साथ जो सौतेला व्यायहार किया जा रहा है उसे अब बिहार की जनता नहीं स्वीकार करेंगी
बीजेपी का तंज
दिल्ली में तीनों नेताओं की बैठक पर तंज कसते हुए कहा है कि ये सब वोटबैंक की राजनीति है,बीजेपी का कहना है कि इसे कोई लाभ नहीं होने वाला है,जनता बीजेपी को ही चुनेगी,
नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in