राहुल गांधी भारतीय है या नहीं:सुप्रीम कोर्ट

राहुल गांधी अक्सर सवालों के घेरे में घिरे रहते हैं, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सवाल पूछने की बहुत आदत है, अच्छी बात है,सवाल पूछना चाहिए, लेकिन क्या पूछना है वह खुद ही भूल जाते हैं और माफी मांग लेते हैं, एक बार फिर ऐसे ही सवालों के घेरे में राहुल गांधी फंस गए तो सुप्रीम कोर्ट में उनके एक वकील से पूछा कि राहुल गांधी भारतीय है या नहीं है?http://news24hourslatest.in
क्या है पूरा मामला:
राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी बहुत कुछ बताती है,मामला भारत चीन विवाद का है,राहुल गांधी ने अपनी भारत छोड़ो यात्रा के दौरान 16 दिसंबर 2022 को यह कहा था कि, की इधर हम भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों को जोड़ने में लगे हैं उधर चीन भारत के 2000 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर चुका है,और हमारे 20 सैनिकों को मार भी गया है और अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों को पिटा भी जा रहा है, आपको बता दे कि राहुल गांधी का यह बयान पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया,बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ लखनऊ के एमपी एमएलए कोर्ट में मनहानि का केस दर्ज कराया था,आपको बता दे की 29 मई 2025 को राहुल गांधी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और समन भी भेजा था, राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि गलत तरीके से मेरे उपर शिकायत दर्ज कराइ गयी है, राहुल गांधी के इस बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि कैसे आपको पता है कि चीन 2000 किलोमीटर भारत में घुस गया है क्या आपके पास कोई सबूत है,आपके अधिकार है संसद में सवाल पूछने का तो आप संसद में क्यों नहीं पूछते हैं,सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत दे दी लेकिन निचली कोर्ट ने कार्रवाई पर रोक लगाते हुए सुनवाई के लिए अगला तीन हफ्ता निर्धारित किया था
राहुल गांधी की केस की पैरवी सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंह कर रहे थे, राहुल गांधी के केस में जस्टिस दीपंकर दत्ता ने कहा आपको हक है संसद में सवाल पूछने का,संसद में बेशक सवाल पूछिए आपके पास कोई ठोस सबूत रहता नहीं है और आप सवाल सुप्रीम कोर्ट मे भी दाग देते हो, अगर आप सच्चे भारतीय होते तो यह सब नहीं कहते ना करते
अनेकों मामले हैं राहुल गांधी पर मानहानि के:
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्जनों मानहानि के कैस चलते रहते हैं
1- चौकीदार चोर है मामला:
2019 में अपनी जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अब तो सुप्रीम कोर्ट ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है, राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की थी उसके बाद राहुल गांधी ने माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें अदालत की अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी,ना हीं वह सर्वोच्च अदालत की किसी प्रक्रिया में कोई बाधा उत्पन्न करना चाहते थे,लिहाजा मुझसे गलती हो गई और सुप्रीम कोर्ट ने उनके माफ़ीनामें को स्वीकार कर लिया
2- मोदी सरनेम का मामला:
2019 के एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि निरव मोदी,ललित मोदी, नरेंद्र मोदी,आखिर सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, इस बार भाजपा नेता पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज किया था, आपको बता दे कि निचली अदालत में राहुल गांधी को 2 साल की सजा भी सुनाई थी, तत्काल प्रभाव से उनकी सदस्यता भी चली गई थी, लेकिन कांग्रेसियों की अपील करने के बाद सजा पर रोक लगा दी गई, राहुल गांधी को यह याद होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जब तक केस पेंडिंग रहेंगा तब तक सजा पर रोक लगी रहेगी
3- सावरकर पर टिप्पणी का मामला:
महाराष्ट्र की रैली में सावरकर पर राहुल गांधी ने टिप्पणी कर दी थी, राहुल गांधी का कहना था कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी, सावरकर के परिवार के एक सदस्य ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया था जिस पर राहुल गांधी ने एक सभा में संबोधित करते हुए कहा कि मैं सावरकर नहीं जो माफी मांग लूं मैं राहुल गांधी हूं मैं माफी नहीं मांगूंगा
अब सवाल यह है कि सच्चा भारतीय होने की परिभाषा क्या है?क्या कोई सवाल पूछे तो वह भारतीय नहीं है और अगर सवाल नहीं पूछे तो वह भारतीय है? राहुल गांधी ने जो सवाल पूछा वह संसद में नहीं सुप्रीम कोर्ट में पूछा,चीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछ लिया कि क्या आपके पास कोई सबूत है की सैनिक मारे गए हैं, सैनिकों को पीटा जा रहा है इस पर राहुल गांधी ने कुछ नहीं बोला
मेरा मानना है आप सवाल पूछिए सत्ता पक्ष से क्योंकि सवाल पूछना लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है लेकिन अगर उस सवाल पर कोई आपको टिप्पणी करता है तो आपके पास उसका बाकायदा सबूत भी होना चाहिए ऐसे आप किसी संस्था का या फिर किसी अदालत का समय बर्बाद नहीं कर सकते हैं और भी खबरें जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
