news24hourslatest

पहलगाम आतंकी हमला आतंकी बोले जाओ मोदी से कह देना

“जाओ मोदी से बोल देना”गोली मारने के बाद आतंकियों ने कहा 

"जाओ मोदी से बोल देना"गोली मारने के बाद आतंकियों ने कहा 

पहलगाम आतंकी हमला आतंकी बोले जाओ मोदी से कह देना

22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 4 आतंकियों ने दोपहर के समय फिर एक बार आतंकी हमला किया ,आतंकियों ने धर्म के नाम पर हमला किया,ये हमला पर्यटकों को देखकर हुआ है,टूरिस्ट घुड़सवारी कर रहे थे तभी अचानक उनपर फायरिंग शुरू हो गई,ये आतंकी आर्मी और पुलिस की वर्दी में आए थे,जो लोग बच गए उनका कहना है कि आतंकी नाम पूछ रहे थे अगर हिंदू नाम हुआ तो तुरंत गोली मार देते, आतंकियों के पास AK 47 जैसे हथियार थे
बताया जा रहा है की आतंकवादियों ने कानपुर के रहने वाले सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी से उनका नाम पूछा और गोली मार दी,शुभम द्विवेदी अपनी पत्नी के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए थे , अभी कुछ महीनो पहले ही शुभम की शादी हुई थी,आंकड़े ये बता रहे है की अब तक 25 से 30 लोगों की मृत्यु हो चुकी है ,आगे भी और नाम इसमें शामिल हो सकते है,पहलगाम के इस हमले में नौसेना के अधिकारी की भी हत्या हो गई है जिनका नाम था लेफिनेंट विनय नरवाल,इनकी भी शादी अप्रैल में हूई थी,ये मूल निवासी हरियाणा के थे
कर्नाटक का परिवार जो घूमने गया था उनकी भी हत्या हो गई,आतंकियों ने कर्नाटक के निवासि पल्लवी के पति को भी मार डाला,पल्लवी ने बयाया की उसने ये बोला की जब मेरे पति को मार ही दिया है तो मुझे भी मार दो,लेकिन आतंकियों ने कहकर पल्लवी को छोड़ दिया की “जाओ मोदी से बोल देना”
हमले में एक इंटीजेंस ब्यूरो का परिवार भी आतंकियों के निशाने पर आ गया,आतंकियों ने उनको भी गोली मर कर हत्या कर दी
हमले में दो विदेशी नागरिक की भी हत्या हो गई,जिसमे एक इसराइल और एक इटली का था, माना जा रहा है की पुलवामा के बाद ये सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ है ,जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित हो गया है

अब आतंकियों को पकड़ने के लिए सीआरपीएफ की टीम तैनात हो गई है ,सुरक्षाबलों ने इलाके की घेर लिया है ,हेलीकॉप्टर से नजर रखी जा रही है
NIA की टीम भी बुधवार को पहलगाम पहुंचेगी,सारी जांच एजेंसियां जुट गई है पता लगाने में कैसे आतंकी यहां तक पहुंचे,कितने आतंकी थे,बताया जा रहा है की इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-तैयबा का हाथ हो सकता हैhttp://news24hourslatest.in

गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंच चुके है,पीएम मोदी भी सऊदी अरब से अपने दौरा को छोड़ कर वापास भारत लौट रहे है,
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कहा है की पहलगाम की इस दुखद घटना की घोर निंदा करता हूं,जिनका भी हाथ इनके पीछे है ,उनको छोड़ा नहीं जायेगा,                            रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने भी कश्मीर के आर्मी से बात की                                                                                                                                                                          उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि जिस आतंकी संगठन का हाथ इसके पीछे है उनका बक्शा नही जायेगा

विपक्ष ने हमला की निंदा करते हुए केंद्र सरकार को घेरा है,उनका कहना है की मोदी की सरकार में हमेशा ऐसे घटना होती रहती है,ये सरकार हमेशा विफल रही है

भारतकीरूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति और पीएम को संदेश भेज दुख जताया है,हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा है की दुश्मनों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए,   भारतकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा है की कश्मीर से बहुत परेशान करने वाली खबर आई है,अमेरिका भारत के साथ खड़ा है,                                                                       भारत के दौरे पर आए अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पहलगाम हमले की निंदा की,उन्होंने कहा कि हम पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट करते है,

 

अब ये सवाल पूछना लाजमी है की आखिर आतंकी कश्मीर में घुस कैसे गए वो भी आर्मी के कपड़े मे,क्या वहां की आर्मी इतनी कमजोर है की पहचान नहीं पाई,या फिर भारत सरकार की नाकामी है , अक्सर ये कैसे आतंकी हमला हो जाता है,इसे पहले 2019 में पुलवामा में आतंकी हमला हुआ जिसमे 40 जवान शहीद हुए ,सन 2000 में भी आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था,कश्मीर में अक्सर ये देखने में आता है की आतंकवादियों ने हमला किया,कश्मीरी पंडितों पर भी हमला हुआ,इतनी सिक्योरिटी होने के बावजूद भी आतंकी हमले को अंजाम तक कैसे पहुंचा देते है,क्या वहां के कुछ गिने चुने लोग इन आतंकवादियों की मदद करते है,अब देखना है मोदी सरकार कितना कड़ा फैसला लेती है

ये भी पढ़े:जाओ मोदी से बोल देना गोली मारने के बाद आतंकियों ने कहा 

न्यायपालिका बनाम कार्यपालिका,जंग जारी

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version