राहुल गांधी की पदयात्रा,”पलायन रोको नौकरी दो”
राहुल गांधी अपनी पदयात्रा के लिए बिहार पहुंच गए है,पिछले 3 महीने में 3 बार राहुल गांधी बिहार का दौरा कर चुके है साथ कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार भी इस यात्रा में शामिल होंगे,कन्हैया कुमार अलग अलग जिलों में पदयात्रा कर चुके है और ये यात्रा बेगूसराय से शुरू होगी जिसमें राहुल गांधी शामिल है ,बता दे कन्हैया कुमार बेगूसराय से सांसदी का चुनाव लड़ चुके है,कन्हैया कुमार का सीधा सवाल सरकार से है कि युवाओं को नौकरी क्यों नहीं दिया रहा है

कन्हैया कुमार भाजपा पर ध्रुवीकरण की राजनीति करते हुए कहा ही जब बीजेपी युवाओं को मौकरी देने में असफल रहती है तब वो विभाजन का काम शुरू करने लगती है,राहुल गांधी इस पद यात्रा को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार और पार्टी नेता एवं विधायक शकील अहमद ने कहा है कि राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन के जरिए लोगों से संवाद करेंगे, कांग्रेस अपनी बिहार की सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने युवाओं की नौकरी को लेकर बिहार सरकार पर जमकर हमला किया है,बता दे बिहार में विधान सभा चुनाव होने वाले है ,इसको लेकर कांग्रेस अपनी पूरी जोर शोर से लगे हुए है,जाहिर सी बात है जब जब चुनाव नजदीक आता है तब तब पार्टियां अपने सभी पैंतरे अपनाने लगती है,वहीं बीजेपी वोटरों को लुभाने के लिए मंदिर,मस्जिद,हिंदू मुस्लिम पर सियासत शुरू कर देती और एक तरफ राहुल गांधी युवाओं के लिए उनके हक के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहते है ,बीजेपी सरकार राहुल गांधी के इस यात्रा पर तंज कसते हुए बोली है कि इसका राहुल गांधी को फायदा नहीं होने वाला हैं, वही राहुल गांधी ने सब युवाओं को सफेद टी शर्ट पहनने के लिए आग्रह किया है,सारे युवा सफेद टी शर्ट पहने हुए सरकार के खिलाफ नौकरी के लिए एक लंबी पद यात्रा निकाली ,राहुल गांधी बेगूसराय के सुभाष चौक पर पहुंचे और वहां से लेकर हर हर महादेव चौक तक यात्रा में शामिल हुए,इस पद यात्रा का कार भार कन्हैया कुमार के जिम्मे था,कन्हैया कुमार अपने पूरे एनर्जी के साथ युवा से कंधा से कंधा मिलाकर चल रहे थे बेगूसराय जिले के निवासी कन्हैया ने कहा, ‘‘यह सरकार रोजगार देने में असमर्थ है. हर प्रतियोगी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने या अन्य अनियमितताओं के कारण अदालत में मुकदमेबाजी में उलझ जाती है. हाल ही में नौकरी पाने वालों, जैसे सरकारी शिक्षकों को उनके वरिष्ठों को मिलने वाले पेंशन लाभ से वंचित किया जा रहा है,बेगूसराय के बाद राहुल गांधी पटना के लिए रवाना होंगे,राहुल गांधी के सम्मान से उनके कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है,इस यात्रा के जरिए महागठबंधन में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी,वही राहुल गांधी के बिहार दौरे के पहले RJD के नेता तेजस्वी यादव की मुलाकात कांग्रेस बिहार अध्यक्ष राजेश कुमार, कांग्रेस के विधायक शकील अहमद से की, बताया जा रहा है कि ये मुलाकात काफी अहम है चुनाव के नजरिए से ,बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने दिल्ली एम्स में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी. इसके बाद आज वह पटना पहुंचे और लालू यादव से मुलाकात की जानकारी देते हुए सोमवार को होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रमों की जानकारी साझा की थी.
ये पद यात्रा राहुल गांधी के लिए कोई नया नहीं है उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान समूचे भारत का भ्रमण किया और देश के तमाम वर्ग के लोगों से मिले,हालांकि भारत जोड़ों यात्रा का कोई खास लाभ कांग्रेस को नहीं मिला