news24hourslatest

Bjp के नेता हुए प्रशांत किशोर के साथ बाजी पलट सकती है बिहार की?

Bjp के नेता हुए प्रशांत किशोर के साथ बाजी पलट सकती है बिहार की?

Bjp के नेता हुए प्रशांत किशोर के साथ बाजी पलट सकती है बिहार की?
Bjp के नेता हुए प्रशांत किशोर के साथ बाजी पलट सकती है बिहार की?
                                                                                                                                                                                                                                                    बिहार में आने वाले कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में सभी पार्टियों अपने पूरे दमखल के साथ मैदान में उतर चुकी है,चाहे वो इंडिया का महागठबंधन हो या एनडीए हो या फिर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी हो,सब ने मोर्चा खोल दिया है, ऐसे में एक दूसरे पर बयान बाजी का सिलसिला चल चुका है, एक दूसरे के विरोधी परस्पर एक दूसरे पर आरोप लगाने में पीछे नहीं है, ऐसे में जन सुराज पार्टी जिसके मुखिया प्रशांत किशोर है जिनका दावा है कि इस बार बिहार में उनकी सरकार बनने वाली हैhttp://news24hourslatest.in
पटना न्यूज़:जन सुराज पार्टी ने पटना में एक मिलन समारोह आयोजित किया,जिसमें कई नेता,कार्यकर्ता ने पार्टी की सदस्यता ली प्रशांत किशोर की मौजूदगी में, प्रशांत किशोर ने अन्य पार्टियों से आए लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई और उनका यह भी कहना है कि हम किसी पार्टी के विरोध में नहीं है, हम बस बिहार की व्यवस्था को बदलना चाहते हैं, जिसके लिए हम जनता के बीच दिन रात लगे रह रहे हैं, प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार से पलायन रुके,रोजगार के अवसर पैदा हो, भ्रष्टाचार खत्म हो, इसके लिए हम निरंतर लड़ते रहे हैं और लड़ते रहेंगे
भाजपा के पूर्व मंत्री हुए जन स्वराज में शामिल: 
आपको बता दे की जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में भाजपा में महामंत्री रहे सुधीर शर्मा,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा, और भी कई बड़े राजनीतिक दल के नेता जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी भी शामिल हैं,इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पीले गमछे के साथ उनका अपनी पार्टी में स्वागत किया, पार्टी का कहना है कि भाजपा जिस चाल चरित्र चेहरे की बात करती थी, वही चाल चरित्र चेहरे वाले लोग अब जन सुराज में शामिल हो रहे, प्रशांत किशोर ने अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए कहा कि अभिमन्यु के बलिदान को समुचा भारत याद करता है लेकिन षड्यंत्र रच के मारने वालों की चर्चा नहीं होती है
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने क्या कहा:
भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं अपनी सारी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी,तन मन से मैं समर्पित था पार्टी के लिए लेकिन भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज किया,जिस कार्यकर्ताओं के बदौलत बीजेपी आज एनडीए के साथ बिहार सरकार में है उन्ही कार्यकर्ताओं को BJP नजरअंदाज करती है और यही कारण है कि मैं आज जन सुराज पार्टी में शामिल हुआ हूं, जन सुराज पार्टी को जनता ने अगले विकल्प के तौर पर चुना है
भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीत मिश्रा ने क्या कहा:
भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीत मिश्रा ने कहा है की मैं पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर,राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी में आने का मौका दिया,अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को,पाटलिपुत्र को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है
जदयू के नेता कार्यकर्ता भी होंगे जन सुराज में शामिल:
प्रशांत किशोर का कहना है कि नवंबर के बाद JDU के जितने भी नेता कार्यकर्ता है वह सब देखिएगा जन सुराज में नजर आएंगे, व्यंग्य करते हुए प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को कहा कि अब नीतीश कुमार भी पीले रंग की बस में घूम रहे हैं
और कौन-कौन शामिल हुआ जन सुराज पार्टी में:
गोपालगंज के फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है :
जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा केंद्र में 2014 से है,अन्य राज्यों के लिए भले BJP ने काम कीया हो लेकिन बिहार के लिए कोई काम नहीं हुआ है, इसीलिए भाजपा से परेशान होकर BJP नेता हमारे पार्टी में शामिल हो रहे हैं
जन सुराज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैंलल,जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर का कहना है कि वह बिहार के पूरे 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और एक नई राजनीति की शुरुआत करेंगे,अब देखना है कि जनता जन सुराज पार्टी को जनता कितना स्वीकारती है और किसे बिहार की गद्दी पर बैठाती है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:SSC-CGL विवाद:गुरु और शिष्य की ताकत
ये भी पढ़े:ट्रंप,टैरिफ ट्रेड, क्यों परेशान है अमेरिका:

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version