पोल खोल रहे हैं तेज प्रताप अपनी पार्टी का:

राजद के विधायक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब खुलकर अपनी पार्टी का विरोध कर रहे हैं,पार्टी से निकल जाने के बाद धीरे-धीरे वह बागी होते जा रहें है,पार्टी के दोहरे चरित्र को अब दर्शाने लगे हैंhttp://news24hourslatest.in
बिहार न्यूज़: बिहार के हसनपुर जिले के विधायक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब खुलकर अपनी पार्टी का विरोध कर रहे हैं,पार्टी से निकल जाने के बाद धीरे-धीरे अपनी पार्टी के चाल चरित्र का खुलासा भी कर रहे हैं, आपको बता दे की कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी तीन बहनों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया है, और उन्होंने सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव टीम नाम से एक पेज लॉन्च किया है, आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी के निष्कासन के बाद वह भावुक दिखे और उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे मम्मी पापा, मुझे आपके प्यार विश्वास की जरूरत है,क्योंकि पापा आपकी वजह से यह पार्टी है, और आप न होते तो यह पार्टी भी नहीं होती
खुद को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन बताया:
पार्टी से निष्कासन के बाद माता-पिता के पति अपनी भावुकता जाहिर करने के बाद तेज प्रताप यादव ने खुद की तुलना कृष्ण से की थी और छोटे भाई तेजस्वी यादव की तुलना अर्जुन से की थी, तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को यह नसीहत भी दी थी कि पार्टी के कुछ षड्यंत्रकारी लोगों से सावधान रहना
राजद के विधायक वीरेंद्र पर निशाना साधा है:
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक वीरेंद्र पर तेज प्रताप यादव ने निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि वीरेंद्र पर राजद कब कार्रवाई करेगी,राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजेंद्र की एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है जिसमें वह पंचायत सचिव को धमकी देते हुए दिख रहे हैं, इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये दलितों का अपमान है, आपको बता दे कि भाजपा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे लिखा है कि “लालू की पाठशाला,जिसमें लाल पूछते हैं जूते का सही उपयोग बताओ तो विधायक वीरेंद्र कहते है पहला काम दलितों को पीटना और दूसरा काम पहनाना, वीरेंद्र यादव की इस कृत्य पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि यह बाबा साहब का अपमान है और दलितों को नीचे दिखाने का काम वीरेंद्र ने किया है, उनका कहना है कि पार्टी जल्द से जल्द उस पर कार्रवाई करें
हरे रंग की टोपी छोड़ पीले रंग की टोपी पहन लिए तेज प्रताप:
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कुछ अतरंग तस्वीर महिलाओं के साथ पोस्ट की थी जिस पर राजद ने कार्रवाई करते हुए तेज प्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया, उसके बाद तेज प्रताप यादव ने है घोषणा की कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, इसी बीच 27 जुलाई 2025 को उन्होंने राजद की हरी टोपी को हटाकर पीली टोपी धारण कर ली है, तेज प्रताप ने एक जन संवाद कार्यक्रम किया था जिसमें हजारों कार्यकर्ता जुटे थे
जयचंद की साजिश ने मुझे पार्टी से बाहर निकाल:
तेज प्रताप यादव का कहना है कि कुछ जयचंदों की साजिश के वजह से उनको पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनके इस बयान से मुझे वीर रस के कवि वेदव्रत बाजपेयी की दो पंक्तियां याद आती है
“युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से ,
हर बार पराजय पायी है अपने घर के जयचंदों से”
तेज प्रताप यादव ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “जो लोग मेरी चुप्पी को कमज़ोरी समझते हैं, ये मत समझिए कि मैं आपकी साज़िशों से अनजान हूं। मेरी भूमिका कोई पार्टी या परिवार तय नहीं करेगा। यह जनता और सुप्रीम कोर्ट तय करेगा।”
आपको बता दे की तेज प्रताप यादव मनेर से चार बार विधायक रह चुके है और विजेंद्र जो मनेर के विधायक हैं वो पंचायत सचिव को गुस्से में कहते हुए सुनाई पड़ रहे हैं कि ‘कहां, इंग्लैंड का है तुम? मनेर के विधायक को नहीं जानता है तुम?… हिंदुस्तान जानता है और तू कह रहा है कि भाई वीरेंद्र कौन है, नहीं जानते हैं।इस बारे में पीड़ित पंचायत सचिव की शिकायत पर एससी/एसटी एक्ट की धाराओं सहित एक एफआईआर दर्ज की गई
अब देखना है कि तेज प्रताप यादव जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे कौन सा रंग अपनाते हैं और अपनी पार्टी के खिलाफ कितना विद्रोह कायम करेंगे और चुनाव में उनकी भूमिका क्या रहेगी,वो निर्दल चुनाव लड़ेंगे या फिर किसी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे,जानने के लिए पड़ते रहिये मेरा न्यूज़ चैनल