80 हजार करोड़ का गमन किया है नीतीश कुमार ने:तेजस्वी

बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर जोरदार हमला बोला है, तेजस्वी यादव ने CAG का हवाला देकर कहा है कि 80000 करोड़ का हिसाब बिहार सरकार नहीं दे रही हैhttp://news24hourslatest.in
पटना न्यूज़: आने वाले कुछ महीनो में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे पक्ष-विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए हैं, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक में एक खुलासा किया है,तेजस्वी यादव का कहना है कि CAG रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने लगभग 80 हजार करोड़ का गमन किया है, नीतीश कुमार की सरकार 80000 करोड़ का हिसाब जनता को नहीं दे रही है
कहां गए 80 हजार करोड़:
इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर एक जोरदार हमला किया है,उनका कहना है कि सरकार 80000 करोड़ का हिसाब किताब नहीं दे पा रही है, उन्होंने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह रकम सरकार के लिए बहुत छोटी रकम है इसीलिए शायद हिसाब देने में असफल है, उन्होंने जांच एजेंसी पर भी निशाना साधते हुए कहां है कि यह टेक्स पेयर का पैसा है और जाँच एजेंसियों को चाहिए कि निष्पक्ष तरीके से जांच करें लेकिन जाँच एजेंसियां जांच नहीं करेंगे क्योंकि यह सरकार के अधीन काम कर रही है, तेजस्वी यादव का कहना है की डबल इंजन की सरकार में एक इंजन अपराध में और दूसरा भ्रष्टाचार में संलिप्त है
माई बहन योजना की नकल कर सकती है नीतीश सरकार:
तेजस्वी यादव का कहना है कि उन्होंने जो माई बहन योजना निकाली है उसका भी नितीश सरकार नकल कर सकती है, क्योंकि यह नकलची सरकार है
जनता के बीच जाएंगे महागठबंधन के नेता:
तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह जनता के बीच जाएंगे और जनता को बताएंगे कि नीतीश सरकार ने 80 हजार करोड़ का हिसाब नहीं दिया है, कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन आने वाला है उसके बाद महागठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता हर जिले में जाएंगे और नीतीश कुमार की नाकामियों को उजागर करेंगे, आपको बता दे कि तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस यात्रा में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे, तेजस्वी यादव ने अगस्त का महीना क्रांति का महीना बताते हुए कहा है कि अगस्त में क्रांति आएगी
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजेंद्र पर क्या बोले तेजस्वी यादव:
राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजेंद्र की एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई है जिसमें वह पंचायत सचिव को धमकी देते हुए दिख रहे हैं, इस पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये दलितों का अपमान है, आपको बता दे कि भाजपा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे लिखा है कि “लालू की पाठशाला,जिसमें लाल पूछते हैं जूते का सही उपयोग बताओ तो विधायक वीरेंद्र कहते है पहला काम दलितों को पीटना और दूसरा काम पहनाना,इस प्रश्न पर तेजस्वी यादव का कहना है कि हमारे पर तो आए दिन कोई ना कोई मुकदमे होते रहते हैं,यह हमारे लिए कोई नई बात नहीं है, बीजेपी हम लोग पर झूठा मुकदमा दायर करती रहती है
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने क्या कहा:
राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने ही पार्टी आरजेडी पर हमला बोल दिया, तेज प्रताप यादव ने एक पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है कि क्या आरजेडी अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी,जिन्होंने बाबा साहब के आदर्शों का उल्लंघन किया है और दलित समाज को नीचा दिखाया है, उन्होंने खुद के बारे में बताया कि मुझे तो जयचंदों ने कोई साजिश करके पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि देखते हैं पार्टी विधायक वीरेंद्र पर कौन सी कार्रवाई करती है
आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीनो में होने वाले हैं ऐसे में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला और तेजी से फैल रहा है सब पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही है, इसी बीच देखना है कि जनता किसे अपना नेता चुनती है और कौन बिहार की गद्दी पर बैठेगा, जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
