news24hourslatest

क्या RSS और BJP में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है:

क्या RSS और BJP में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है:

क्या RSS और BJP में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है:
क्या RSS और BJP में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है:
कुछ पार्टियों का कहना है कि आरएसएस और बीजेपी में तालमेल अच्छा नहीं चल रहा है, इसलिए 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने आरएसएस की जमकर तारीफ की,उसके बाद बहस शुरू हो गई,आरएसएस का आजादी में क्या योगदान था?आरएसएस भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा क्यों नहीं रहा? विपक्षी पार्टियों का कहना है कि भाजपा और आरएसएस का तालमेल पहले जैसा नहीं रहाhttp://news24hourslatest.in
आईये ये जानते हैं मोहन भागवत में क्या कहा:
नई दिल्ली के कार्यक्रम आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत विपक्ष के पार्टियों की बातों को खारिज करते हुए कहा कि हमारी सरकार से बहुत अच्छे संबंध है,चाहे वह राज्य सरकार हो या फिर केंद्र सरकार,आरएसएस और बीजेपी के बीच कोई विवाद नहीं है,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा आरएसएस किसी भी मुद्दे पर सलाह दे सकता है लेकिन अंतिम फैसला लेना यह बीजेपी का काम है,नरेंद्र मोदी का काम है,आरएसएस का नहीं
सरकारों से ताल मेल अच्छा है आरएसएस का:
मोहन भागवत का कहना है कि हमारी हर सरकारों से तालमेल अच्छी रही है, चाहे वह केंद्र की सरकार हो या फिर राज्य की सरकार हो,व्यवस्थाओं में कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हमारे मे कोई मन भेद नहीं है,इसी चीज को लेकर हमें सुधार करने की जरूरत है कि आपसी मनभेद ना हो,जो सत्ता पर काबिज है उसे अपना 100% देना चाहिए,अपने हिसाब से काम करना चाहिए
केवल भ्रम फ़ैलाया जा रहा है:
संघ और बीजेपी को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने खुलकर बयान दिया है,मोहन भागवत का कहना है कि आपस मे संघर्ष हो सकता है लेकिन झगड़ा किसी सरकार से नहीं है हमारा,लक्ष्य दोनों का एक है देश का विकास,देश का कल्याण,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू संगठन है और हम केवल निर्णय दे सकते हैं उस पर अमल करना या ना करना यह सरकार का काम है,और यह कहना सरासर गलत है कि संघ स्वयं निर्णय लेता है,मैं कई सालों से संघ को चला रहा हूं ऐसी कोई बात नहीं है कि संघ किसी पर दबाव डालता है संघ अपनी बात रखता है,अमल करना सरकारों के ऊपर है
बीजेपी के नए अध्यक्ष पर क्या बोले मोहन भागवत:
सबको पता है कि अभी तक बीजेपी का कोई नया अध्यक्ष नहीं नियुक्त किया गया है लेकिन बीजेपी के नए अध्यक्ष चुनने की रेस तेज हो चुकी है,बीजेपी के नए अध्यक्ष के सवाल पर मोहन भागवत ने कहा कि वह अपना समय ले और नया अध्यक्ष चुने इसमें हमें कोई हस्तक्षेप नहीं करना है,हम सर्वेसर्वा है, सबकी मदद करने में आगे हैं केवल बीजेपी के लिए ही नहीं,मोहन भागवत ऐसा इसलिए कह रहै है क्योंकि कांग्रेस के बड़े नेता दिवंगत प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यालय में एक सम्मेलन मे भाग लिया था
क्यों उठता है बीजेपी और आरएसएस पे सवाल:
अक्सर ऐसा विपक्ष का आरोप है कि बीजेपी और आरएसएस में कुछ ठीक नहीं चलता है,वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टी कहती है बीजेपी को आरएसएस चलाती है,लेकिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत में यह कह दिया है कि हमारे और बीजेपी के बीच में कोई मतभेद नहीं है,और ना ही कोई मन भेद है, कुछ व्यवस्थाओं को लेकर विरोधाभास हो सकता है,लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है,ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि मोहन भागवत का कुछ ऐसा बयान आ जाता है,जिससे भाजपा को नुकसान पहुंचता है,आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू संगठन है और बीजेपी के अधिकतम नेता आरएसएस से निकले हुए हैं, चाहे वह प्रधानमंत्री मोदी क्यों ना हो या पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई क्यों ना हो या कोई और बीजेपी के नेता हो, इसीलिए आरएसएस को बीजेपी का विंग कहा जाता है लेकिन ऐसा आरएसएस नहीं कहती
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को आरएसएस की तारीख की:
15 अगस्त को दिल्ली के प्रांगण में खड़े होकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस की तारीफ की, आरएसएस का आजादी में योगदान बताया उनका समर्पण बताया,और कैसे हिंदू राष्ट्र को आरएसएस मजबूत करता है यह सब बताया लेकिन विपक्षी पार्टी इस पर जमकर आक्रोश पैदा की,विपक्षी पार्टियों का कहना है कि आजादी की योगदान में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं और इसी टॉपिक को लेकर बहस होती रही,आजादी के आंदोलन में हर संगठन,हर पार्टी जो उस समय थी सब का योगदान रहा है,इसलिए यह कहना तो न्याय संगत नहीं होगा की उस समय के जो संगठन थे वह आजादी के आंदोलन में सक्रिय नहीं थे क्योंकि सब का इतिहास रखा हुआ है
बहरहाल आरएसएस और बीजेपी परस्पर एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं,यह सब कोई जानता है,बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं सारे आरएसएस के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में भी उतरेंगे,बीजेपी का सपोर्ट करेंगे और बीजेपी की सरकार आने में अहम भूमिका निभाते,फिलहाल देखते हैं चुनाव के परिणाम क्या होते हैं,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:जयशंकर ने ऐसा क्या कहा कि USA को झुकना पड़ा:America News 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version