RJD लड़ेगी 243 सीटों पर चुनाव,उपमुख्यमंत्री होंगे मुकेश सहनी

जैसा कि आप सबको पता है की बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले,एनडीए गठबंधन, इंडिया गठबंधन जनसुराज पार्टी और अन्य दल कोई प्रचार प्रसार करने का मौका नहीं छोड़ रहे है,सब अपने-अपने तरीके से जनता को लुभाने में लगे हैं,रोज रैलिया हो रही है,भाषण हो रहे हो,योजनाएं निकल रहे है जिसका लाभ तुरंत जनता को प्राप्त हो रहा है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक योजनाएं लागू कर रहे हैं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई हजार करोड़ की सौगात भी बिहार को दे चुके हैं लेकिन जब प्रचार प्रचार के बाद सीट बंटवारे की बात आती है तो पार्टियों में आंतरिक विरोध शुरू हो जाता जैसा कि आब इंडिया गठबंधन में देखने को मिल रहा हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे के बारे मे:
महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल उसके बाद दूसरे नंबर की पार्टी है कांग्रेस,पूरे बिहार में 243 विधानसभा सिट हैं,अब ऐसा कहा जा रहा है कि
1-राजद 135-136 सीट लेकर अग्रिम भूमिका निभायेगी
2-कांग्रेस को 50 से 55 सिट मिलने का अनुमान है
3-वाम दलों को मिलाकर 34 सिट
4-विकासशील इंसान पार्टी (VIP)लगभग 18-20 सीट मिलने का अनुमान है
उसके बाद जो पार्टियां बची हैं महागठबंधन ने उन्हें भी कुछ सिट देने का अनुमान है,आपको बता दे की महागठबंधन की जो उम्मीदें थी वह थी राजद कांग्रेस और वाम दलों को मिलाकर विपक्षी मोर्चा बनाना, लेकिन उससे पहले ही पार्टियों में दरार आनी शुरू हो गई,बिहार के महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव के बगावती रवैया ने महागठबंधन में दरार पैदा कर दिए
तेजस्वी यादव ने क्या कहा:
राजद नेता और बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने अपनी एक रैली में कहा कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मतलब की राष्ट्रीय जनता दल पूरे बिहार में अपने उम्मीदवार उतारेगी, तेजस्वी यादव का यह बयान इंडिया गठबंधन के लिए एक मुसीबत बन गया है खासकर कांग्रेस के लिए, सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन के नेताओं में बैठक चल रही है ताकि विवाद को कंट्रोल किया जा सके नहीं तो आने वाले चुनाव में महागठबंधन को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है,महागठबंधन में दरार भी पड़ सकती है और अगर आरजेडी को छोड़कर महागठबंधन में जो अन्य पार्टी है वह अगर कम सीटों पर चुनाव लड़े तब जाकर मामला कुछ सुलझ सकता है क्योंकि बिहार में महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल
क्या मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री?
इंडिया महागठबंधन का एक दल, विकासशील इंसान पार्टी जिसके मुखिया है मुकेश सहनी,ऐसी खबर है कि इंडिया गठबंधन ने 18 से 20 सिट दी है चुनाव लड़ने के लिए और खास बात यह है कि मुकेश सहनी ने मांग की है उपमुख्यमंत्री पद की जिसकी चर्चा अब जोरों शोरो पर है,अगर इस खबर से कुछ सोचा जाए तो यही निकलता है कि कांग्रेस को कोई बड़ा पद मिलने वाला नहीं है बिहार में क्योंकि मुख्यमंत्री का चेहरा तो तेजस्वी यादव है और उपमुख्यमंत्री का पद मुकेश सहनी मांग रहे हैं उसके बाद जो पद रहेगा वह मिलेगा कांग्रेस के नेताओं को अगर सरकार बनती है तो
महागठबंधन के नेताओं में लगातार बैठक हो रही है सीट बंटवारे के फार्मूले को लेकर अगर तेजस्वी यादव पूरे 243 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े करते हैं तो यह इंडिया गठबंधन के लिए बहुत बड़ा खतरा भी साबित हो सकता है क्योंकि फिर कांग्रेस और अन्य दल को कोई सिट भी नहीं मिल पाएंगे,उनको अलग ही चुनाव लड़ना पड़ेगा तब,या फिर राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर बाकी जो पार्टियां है इंडिया गठबंधन में उन्हें कम सिट दी जाए तो आरजेडी संतुष्ट हो सकती है और वैसे भी झारखंड मुक्ति मोर्चा और लोग जनशक्ति पार्टी (पारस)इस बार महागठबंधन का हिस्सा है तो इन्हें भी कोई ना कोई सीट तो देनी पड़ेगी
क्या जरूरत पड़ी आरजेडी को कांग्रेस की:
एक प्रश्न यह भी उठता है कि जब तेजस्वी यादव यह कह रहे हैं कि उनकी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो फिर वह कांग्रेस का साथ किस लिए कर रहे थे,क्या तेजस्वी यादव कांग्रेस के कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं या फिर महागठबंधन के महानायक होना चाहते हैं और कांग्रेस जो कि बिहार में अपना वर्चस्व कायम करने में लगी है इसलिए तेजस्वी यादव के रथ पर सवार और सीट बंटवारे को लेकर स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह पा रही है और ना ही मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर,अब देखना है कि आने वाले दिनों में कैसे इंडिया महागठबंधन सीट बंटवारे के फार्मूले से निबटेगा,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल