news24hourslatest

असली वजह अब पता चली ट्रंप ने भारत पर टैरिफ क्यों लगाया?

असली वजह अब पता चली ट्रंप ने भारत पर टैरिफ क्यों लगाया?

असली वजह अब पता चली ट्रंप ने भारत पर टैरिफ क्यों लगाया?
असली वजह अब पता चली ट्रंप ने भारत पर टैरिफ क्यों लगाया?
                                                                                                                                                                                                                                                             जैसा कि हम सबको पता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% का टैरिफ लगाया है,फार्मा कंपनी को राहत देते हुए अन्य प्रोडक्ट पर अमेरिका ने भारत के सामानों पर 50% का टैरिफ लगाया है,SCO शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान एक के बाद एक भारत के लिए आ रहा है,ट्रंप क्या करते हैं, क्या कहते हैं,क्या लिखते हैं, इसका कुछ नहीं पता, कभी तो ट्रंप ट्वीट करके यह कहते है कि भारत को हमने खो दिया है, वह रूस के साथ जा रहा है,कभी नरेंद्र मोदी को वह अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते हैं,कभी धमकी देते हैं कि अगर भारत रूस से व्यापार करता है तो अमेरिका भारत पर और टैक्स लगाएगा और अब असली वजह बता रहे हैं कि उन्होंने क्यों टैक्स भारत पर लगायाhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं असली कारण टैरिफ़ लगाने का:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यूरोपीय देशों की समस्या के कारण अमेरिका ने भारत पर 50% का अधिक टैक्स लगाया,उन्होंने इस बात को स्वीकार किया की भारत पर टैक्स लगाना आसान नही था क्योंकि दोनों देशों के संबंधों में यानी कि अमेरिका और भारत काफी तनाव पैदा हो गया है,ट्रंप ने कहा कि भारत रूस का बड़ा खरीदार था और जिस कारण यूक्रेन युद्ध को और बढ़ावा मिल रहा था
ये भी पढ़े:वो सूत्रधार जिनके वजह से प्रदर्शन हुआ और ओली ने इस्तीफा भी दिया
हमारी समस्या से बड़ी यूरोपीय देश की समस्या है:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जो हमारी समस्या है उनसे कहीं अधिक बड़ी समस्या यूरोपीय देशों में है जिसका निवारण करना बहुत जरूरी है,रूस से भारत तेल का व्यापार कर रहा है और भारत पर 50% टैक्स लगाना यह अमेरिका के लिए आसान नहीं था क्योंकि बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है अमेरिका को भी दोनों देशों के बीच काफी तनाव भी पैदा हो गए हैं,और यही कारण है कि अमेरिका चीन पर भी ज्यादा टैरिफ़ लगाया
 ट्रंप की वजह से दोनों देशों में हुआ तनाव:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक जो ट्वीट किये है, जो लिखे है, जो बोले है, इससे यह पता चलता है कि भारत और अमेरिका के संबंधों में जो तनाव पैदा हुआ है उसका एकमात्र कारण है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप,भारत रूस से तेल सस्ते दामों पर खरीदा इसलिए अमेरिका ने 50% एक्स्ट्रा टैरिफ भारत पर लगा दिया यह कहते हुए की इससे यूक्रेन युद्ध को बढ़ावा मिल रहा है,ट्रंप के इस टैरिफ की वजह से भारत में बहुत विरोध हुआ,ट्रंप ने यह भी कहा था कि वह चाहते हैं कि अमेरिका का डेयरी प्रोडक्ट भारत में बीके लेकिन भारत ने साफ-साफ इनकार कर दिया यह कहते हुए कि भारत अपने किसानों से, पशुपालकों से, किसी भी कीमत पर समझौता नहीं कर सकता,और अब ट्रंप मोदी से इस संबंध में वार्ता करना चाहते हैं ताकि दोनों देशों के बीच जो तनाव पैदा हुआ है वह अब दूर हो सके
क्या कहा आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी.रंगराजन में:
आरबीआई के पूर्व गवर्नर सी. रंगराजन ने कहा है कि अमेरिका के इस आर्थिक नीति की वजह से पूरे वैश्विक व्यापार को घाटा हो रहा है और भारत पर इसका असर प्रतिकूल हो रहा है,प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष रहे रंगराजन ने आगे कहा कि उम्मीद है कि डोनाल्ड ट्रंप को सद्बुद्धि आएगी और अमेरिका के नीति निर्माता को यह एहसास होगा कि वह जो आर्थिक नीति अपना रहे हैं वह बेहद आत्मघाती है,भारत पर इसका काफी प्रभाव भी पड़ रहा है,उन्होंने कहा कि अगर विश्व को आगे बढ़ाना है तो उन्हें व्यापार को बढ़ावा देना होगा लेकिन नीतियों में बदलाव करके,आगे उन्होंने यह भी कहा किया अमेरिका ने जो आर्थिक नीति अपनाया है यह केवल विश्व के लिए नहीं बल्कि अमेरिका के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है,सी. रंगराजन ट्रंप की नीतियों का जमकर विरोध किया है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दोनों क्या कर रहे हैं और कब कर रहे हैं इसका कुछ अस्थाई पता नहीं है, ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया,SCO शिखर सम्मेलन के बाद भारत के लिए एक पोस्ट किया,उसके बाद मोदी को अच्छा दोस्त बताया, उसके बाद मोदी से वार्ता करने के लिए बात कही और अब यह कह रहे हैं कि जो 50% टैरिफ लगाया है इसका मुख्य कारण है यूरोपियन देश की समस्या,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति कम ज्यादा बिजनेसमैन लगते हैं और वह है भी बिजनेसमैन,इसलिए वह अपने व्यापार के फार्मूले को मजबूत करने के चक्कर में हर देश से अपना संबंध को रहे हैं,कभी ईरान को धमकी देता है अमेरिका, तो कभी रूस को धमकी देता है,तो कभी अन्य देशों को,सुपर पावर बनने की फिराक में अमेरिका खुद के लिए गड्ढा खोद रहा है,टेस्ला कंपनी के मालिक एलॉन मस्क और ट्रंप के बीच जो मौखिक युद्ध हुआ उसके बाद,टेस्ला ने मुंबई में एक अपना नया शोरूम भी खोल दिया और ये ही अमेरिका भी नहीं चाहता था कि भारत मे टेस्ला अपना शोरूम खोलें और आपको बता दे कि अब भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भी हो रही है, तमिल नाडु,बैंगलोर जैसे राज्यों में आईफोन का उत्पादन होने लगा है और यह आर्थिक और औद्योगिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है,अब देखते हैं आगे, की डोनाल्ड ट्रंप अब और क्या-क्या बोलेंगे जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:क्या सीट बंटवारे को लेकर राजद अलग होगी कांग्रेस से?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version