राहुल गांधी के ट्रक पर तो नहीं,मोदी के मंच पर सवार हो गए पप्पू यादव:Bihar Chunav News

पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच से पप्पू यादव ने जमकर तारीफ की,बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जब राहुल गांधी वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे थे समूचे बिहार में तो एक ट्रक पर पप्पू यादव को चढ़ने नहीं दिया गया जिस पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सवार थे और वह खबर काफी चर्चा में रही, उसके बाद अब यह खबर चर्चा में है कि मोदी के मंच पर पप्पू यादव को जगह दी गई
आईए जानते हैं पप्पू यादव ने क्या कहा:
पप्पू यादव ने अपने मंच से प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की,पप्पू यादव ने कहा कि:
1-पूर्णिया में जो भी विकास के काम हुए हैं उसके लिए मैं नीतीश कुमार और PM मोदी का धन्यवाद करता हूं
2-उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ एक पार्टी का नहीं होता यह जनता की संघर्षों की देन है इसलिए मैं जनता को भी इस मामले में धन्यवाद देता हूं
3-उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री मोदी जी और ऐसे ईमानदार मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी को धन्यवाद देता हूं कि आपने हमारे संघर्षों के सपनों में साथ दिया,आप हमारे उम्मीद के साथ खड़े हुए,हमारे विश्वास की ताकत बने,जब जब आप विकास में सहयोग करेंगे पप्पू यादव आपके साथ खड़ा रहेगा यह मेरा वादा है
क्या पप्पू यादव इंडिया गठबंधन का खेल बिगाड़ने वाले हैं:
पप्पू यादव ने तो पूर्ण समर्थन नहीं किया है एनडीए की सरकार को, लेकिन एनडीए के मंच से उन्होंने मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की,पीएम मोदी की और नीतीश कुमार से मिलने के बाद अब शियासी सरगर्मी बिहार में और तेज हो गई है,प्रधानमंत्री के उस मंच पर एनडीए गठबंधन के बड़े-बड़े नेता थे जिसमें पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी शामिल थे और इस खबर में तेजी तब आई जब पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के कान में कुछ कहा,अब सियासत यह कह रही है कि क्या पप्पू यादव पूर्ण रूप से एनडीए गठबंधन का हिस्सा होने जा रहे हैं या फिर पप्पू यादव केवल एक राजनीतिक प्रयोग कर रहे हैं,वैसे तो पप्पू यादव को कांग्रेस का करीबी कहा जा सकता है क्योंकि उन्होंने राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की है और कांग्रेस को अप्रत्यक्ष समर्थन भी देते हैं लेकिन कुछ दिनों पहले ही जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहे थे तो उस दौरान एक ट्रक पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सभा कर रहे थे जिस पर पप्पू यादव को चढ़ने नहीं दिया गया और यह खबर बहुत तेजी से फैल गई हालांकि उसमें कन्हैया कुमार भी शामिल थे,उसके बाद जब बिहार में प्रधानमंत्री मोदी आते हैं और पूर्णिया में बाकायदा मंच सजता है तो पप्पू यादव को जगह मिलती है और वह जमकर तारीफ भी करते हैं,प्रधानमंत्री मोदी ने पप्पू यादव की इज्जत भी की,कुछ लोगों का कहना है की पप्पू यादव अगर एनडीए का हिस्सा बनते हैं तो यह इंडिया गठबंधन के लिए मुसीबत साबित होने वाली है क्योंकि पप्पू यादव का जनादेश हर वर्ग में है,पप्पू यादव सिर्फ पूर्णिया के सांसद ही नहीं बल्कि सीमांचल और कोशी जैसे इलाकों में भी उनकी पकड़ बहुत अच्छी है
क्या पीएम मोदी पप्पू यादव को NDA में शामिल करना चाहते हैं:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीति के मास्टरमाइंड तो कहे ही जाते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है इसीलिए वह लगातार तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं,बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में हर पार्टी अपना दाव पेच लगा रही है,प्रधानमंत्री मोदी पूर्णिया में एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने मंच पर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जगह दी,यह बात सत्य है कि पप्पू यादव की लोकप्रियता बहुत है और केवल पूर्णिया में ही नहीं आसपास के इलाकों में भी उनकी अच्छी पकड़ है और प्रधानमंत्री मोदी को यह भली-भांति मालूम है की एक निर्दल सांसद जितता है तो उसका जनादेश कितना मजबूत होगा और यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पप्पू यादव की इज्जत भी की और उनकी बात भी सुनी,पप्पू यादव सीमांचल क्षेत्र के गद्यावर नेता भी है और इस बात को उन्होंने साबित भी किया है
क्या बढ़ सकती है कांग्रेस की बेचैनी:
पूर्णिया के सांसद और कांग्रेस समर्थक पप्पू यादव ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की,पप्पू यादव का कहना है कि मोदी और नितीश कुमार ने बिहार को एक तरीके से नई राह दी है,बिहार में विकास के लिए पप्पू यादव ने दोनों को धन्यवाद भी दिया,पप्पू यादव को कांग्रेस का समर्थके तो कहा ही जाता है क्योंकि पप्पू यादव अक्सर राहुल गांधी की तारीफ करते हुए मिल जाते हैं, लेकिन अब का दृश्य ठीक उल्टा था प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ और नीतीश कुमार की तारीफ ने कांग्रेस की बेचैनी तो बढ़ा दिया है, अब कांग्रेस को कहीं यह न लगता हो कि पप्पू यादव एनडीए गठबंधन में शामिल हो सकते हैं या फिर निर्दलीय के रूप में एनडीए का समर्थन भी कर सकते हैं इससे इंडिया गठबंधन को काफी नुकसान भी हो सकता है क्योंकि पप्पू यादव के चाहने वाले एनडीए को वोट कर सकते हैं
अब देखना है कि पप्पू यादव क्या करते हैं, क्या वो एनडीए में जाएंगे या फिर दोबारा कांग्रेस के समर्थन में रहेंगे,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल