news24hourslatest

हाफिज सईद यासीन मलिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा,क्या है इनका आपस में कनेक्शन

हाफिज सईद यासीन मलिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा,क्या है इनका आपस में कनेक्शन

हाफिज सईद यासीन मलिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा,क्या है इनका आपस में कनेक्शन
हाफिज सईद यासीन मलिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा,क्या है इनका आपस में कनेक्शन
यासीन मलिक का कहना है की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाफिज सईद के मुलाकात पर आभार जताया था, आखिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा का इतना प्रेम इन अलगाववादियों से क्यों हैhttp://news24hourslateast.in
आईए जानते हैं पूरा मामला:
1- क्या है सैम पित्रोदा का मामला:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक बयान दिया था कि जब वह पाकिस्तान गए तो उन्हें घर जैसा महसूस हुआ,आगे उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश, नेपाल यह सब विदेशी भूमि नहीं लगते हैं,इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा सैम पित्रोदा का लगाओ देश के प्रति कम है पाकिस्तान के प्रति ज्यादा है,ऐसा लगता है कि उन्हें देश की सुरक्षा और आतंकवाद जैसे मुद्दे को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे है,बीजेपी ने इसे देश विरोधी करार देते हुए यह कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी और कांग्रेस की सोच को दर्शाता है, बीजेपी ने कहा कि ऐसे बयानों से देश की सेना का मनोबल टूटता है,बीजेपी का यह भी कहना है कि कांग्रेस इस बयान पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है इससे यह पता चलता है कि कांग्रेस कितनी देश विरोधी सोच रखती है,विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा ने कहा कि उनका मकसद सांस्कृतिक इतिहास,सामाजिक समानताएं,और लोगों के बीच के बंधन पर जोर देना था,आगे उन्होंने कहा कि घर जैसा माहौल ऐसा उनका व्यक्तिगत अनुभव था इसे राजनीतिक मुद्दा बनाना ठीक नहीं है
ये भी पढ़े:अमेरिका ने तोड़ी भारत की कमर और पीयूष गोयल पहुंचे अमेरिका 
2-यासीन मलिक ने क्या कहा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर:
यासीन मलिक का कहना है कि हाफिज सईद से मुलाकात पर पूर्व प्रधानमंत्री ने आभार जताया था,टेरर फंडिंग के मामले में यासीन मलिक को उम्र कैद की सजा हुई है ऐसे में उसने एक चौंकाने वाला बयान दिया है जिससे कांग्रेस पार्टी घिरती नजर आ रही है उसने कहा कि पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद सहित अन्य आतंकवादियों से मुलाकात के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आभार व्यक्त किया था,आपको बता दे की जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक ने तकरीबन 85 पृष्ठ के हलफनामे में अपने स्कूल के दिनों से लेकर आतंकी बनने के सफर और राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की सारी विस्तृत जानकारी दी है, 2006 मे तत्कालीन खुफिया ब्यूरो के विशेष निदेशक बीके जोशी के अनुरोध पर यासीन मलिक ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हाफिज शईद और अन्य आतंकियों से मुलाकात की थी और भारत लौटने के बाद उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एन के नारायण से मुलाकात की यह उसने साफ-साफ लिखा है और इसी मुलाकात के दौरान मनमोहन सिंह ने यासीन मलिक के प्रयासों और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया था, उसने यह भी कहा की 1990 में उसकी गिरफ्तारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री बीपी सिंह से लेकर मनमोहन सिंह तक लगातार कश्मीर मुद्दे पर उससे संपर्क साझा किये थे
भाजपा ने कांग्रेस पर उठाए सवाल:
हाई कोर्ट में दाखिल यासीन मलिक के हलफनामे में किए गए इन दावो से जुड़े दस्तावेजों पर भाजपा के IT cell के प्रमुख अमित मालवीय ने एक पोस्ट साझा किया है जिसमे कांग्रेस पर गंभीर सवाल उठाए हैं,अमित मालवीय ने लिखा है कि अगर यासीन मलिक के दावे सच हैं तो यह कांग्रेस पर देशद्रोह का सवाल पैदा करता है कि आखिर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सैम पित्रोदा जैसे लोगों का इतना पाकिस्तान प्रेम क्यों रहा
यासीन मलिक एक अलगाववादी राजनीति और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है,यासीन मलिक कश्मीर को भारत से अलग करके एक आज़ाद कश्मीर बनाना चाहता था,आपको बता दे की 2019 में NIA ने टेरर फंडिंग और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यासीन मलिक को गिरफ्तार कर लिया था और 2022 में NIA की कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा दी है,आपको बता दें कि उस पर यह आरोप है कि पाकिस्तान से पैसा लेकर और आतंकवादियों में बाटता था,अब अगर यासीन मलिक अपने हलफनामे में यह लिख रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने हाफिज सईद से मुलाकात पर आभार जताया था तो यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी मुसीबत साबित होगी क्योंकि हाफिज सहित एक आतंकवादी संगठन चलाता है और ऐसे में पूर्व प्रधानमंत्री और सैम पित्रोदा जैसे कांग्रेस के बड़े नेता का कनेक्शन पाकिस्तान से मिलता है तो यह देश के लिए भी खतरा है और कांग्रेस के लिए भी खतरा है,मेरा कहना यह है कि आप देश में रहकर अपनी सरकारों के खिलाफ खूब बोलिए, सड़कों पर जाइए,आंदोलन करिए लेकिन अपने देश से समझौता मत करिए, कोई भी पार्टी हो चाहे बीजेपी,कांग्रेस या अन्य पार्टी अगर उसका कोई नेता पाकिस्तान के प्रति प्रेम दिखता है तो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और अनैतिक है और उसे तुरंत देशद्रोह के मामले में जेल में डाल देना चाहिए धन्यवाद
ये भी पढ़े:क्या अदानी को ₹1 में 1000 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने दी है

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version