वाह रे तेजस्वी बाबू चुनाव जीतने के लिए कुछ भी बोल देते हैं

बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं सारी पार्टियां जनता को बेवकूफ बनाने में लगी है,बिहार विधान सभा प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आजकल ऐसे से बयान दे रहे हैं कि जैसे उनकाे मुख्यमंत्री पद नहीं मिला तो वह बिहार छोड़कर चले जाएंगे,उनके बयान का कोई मतलब ही नहीं है ऐसा लग रहा है कि केवल उनकाे मुख्यमंत्री बनना है बाकी कुछ नहीं और मुख्यमंत्री बनने के लिए वह कुछ भी बोल दे रहे है,उनको लग रहा है जनता समझ ही नहीं पाएगी और उनके झूठे वादों में फंसकर उन्हें वोट दे देगी तो ऐसा नहीं है अगर आपकी बातों को कैलकुलेट कीया जाए तो आपकी बातें झूठी निकलेंगी क्योंकि आप केवल मुख्यमंत्री का सपना देख रहे है बिहार की जनता के भलाई के लिए कुछ नहीं सोच रहे हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं क्या कहा तेजस्वी यादव ने:
आपको बता दे कि तेजस्वी यादव बिहार की जनता को गजब तरीके से मुर्ख बना रहे हैं,उन्होंने अपने भाषण में बोला कि जो सीएम जीविका दीदी हैं उनकी नौकरी अब परमानेंट कर दी जाएगी क्योंकि अभी तक वह संविदा पर काम करती थी,आपको बता दे कि अगर महिलाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी तो बिहार में सीएम जीविका दीदी हैं उनकी संख्या तकरीबन 13 लाख है और अगर टोटल मिला ले तो संख्या हो जाती है एक करोड़ 30 लाख,तेजस्वी यादव इन 13 लाख महिलाओं को ₹30,000 सैलरी परमानेंट बेस पर देने का वादा कर रहे हैं और अगर आप इन 13 लाख महिलाओं की सैलरी ₹30,000 के हिसाब से कैलकुलेट करें तो एक महीने का जो खर्चा आएगा वह होगा ₹3900 करोड़ और अगर इस साल भर के हिसाब से देखें तो इसका बजट आएगा लगभग ₹46,800 करोड़,और आपको बता दे कि बिहार का टोटल बजट है ₹3,17,000 करोड़ मतलब बिहार के टोटल बजट का 15% वह सीएम दीदी योजना में खर्च करेंगे
तेजस्वी का एक और वादा बिहार के हर एक घर में सरकारी नौकरी:
कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव ने एक और वादा किया था कि बिहार के हर एक घर को सरकारी नौकरी देंगे, आपको बता दे कि बिहार में लगभग ऐसे 3 करोड़ परिवार है जिनको सरकारी नौकरी देनी पड़ेगी और जो खर्चा सरकारी नौकरी देने पर आएगा वह आएगा 29 लाख करोड़ और बिहार का जो बजट है वह 3 लाख करोड़ का है,आप अब यह सोचिए कि तेजस्वी यादव इतना पैसा कहां से लायेंगे कि वह सरकारी नौकरी दे सके,बिहार के बजट से कई गुना ज्यादा बजट वह सरकारी नौकरी पर खर्च करने की बात कर रहे हैं यह तो साफ-साफ जनता को बेवकूफ बनाने की बात है
सबसे बड़ा सवाल क्या है:
तेजस्वी यादव के इस उटपटांग बयानों से क्या लगता है कि वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे,जनता क्या उनकी बातों को समझ नहीं रही है,क्या तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं को मूर्ख बनाने का ठेका ले रखे हैं की जो मन में आया वह बोल दिए केवल एक मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए क्या तेजस्वी यादव कोई ब्लूप्रिंट तैयार करके रखे हैं कि किस हिसाब से हर परिवार को सरकारी नौकरी देंगे,कैसे बिहार के बजट से कई गुना ज्यादा बजट इकट्ठा करेंगे,इन सब बातों पर भी उन्हें चर्चा करनी चाहिए नहीं तो इससे साफ पता चलता है कि वह जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं,और आपको बता दे कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बिहार में बन गई और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन गए तो यह जो वादे किए हैं यह कभी पूरा नहीं होंगे यह केवल एक जुमला के तौर पर देखा जाएगा,और जब जनता सवाल करती है तो ये नेता सवालों से बचते हैं,ऐसे लोक लुभावना वादे से किसी राज्य का भविष्य उज्जवल नहीं होगा,बिहार की जनता को चाहिए कि तेजस्वी से यह सवाल करें कि वह कैसे सरकारी नौकरी हर परिवार को देंगे,कैसे बजट इकट्ठा करेंगे,कैसे युवाओं को नौकरी देंगे,कैसे फैक्ट्रियां लगाएंगे,कैसे पलायन रोकेंगे?
युवाओं को तेजस्वी से क्या पूछना चाहिए:
जैसा कि चुनाव जीतने के लिए तेजस्वी यादव जनता को मूर्ख बना रहे हैं लोक लुभावना वादे कर रहे हैं की जनता उन्हें वोट दे दे,जैसा उन्होंने कहा कि हर घर में सरकारी नौकरी देंगे इस पर युवाओं को खुद तेजस्वी यादव से यह सवाल करना चाहिए कि आखिर वह किस तरीके से हर घर में सरकारी नौकरी देंगे जबकि बिहार का बजट ही उतना नहीं है,कैसे पलायन को रोकेंगे,कैसे बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगाएंगे क्या इसका कोई मानक तेजस्वी यादव तैयार किए हैं ऐसा बिहार की जनता को उनसे पूछना चाहिए अन्यथा चुनाव जीतने के बाद यह सिर्फ एक जुमला बनाकर युवाओं के दिमाग में जीवन भर के लिए बना रहेगा,आज के इस आधुनिक दौर में जब हम चांद तक पहुंच गए हैं ऐसे दौर में हम हर चीज को सोचने समझने में सक्षम है तो नेताओं के इन वाहियात भाषणों को,वादों को क्यों नहीं समझ पा रहे हैं,हमारे पास गूगल है,हमारे पास नेट है,हमारे पास कोई भी डाटा तुरंत उपलब्ध हो जाए ऐसी सुविधा है तो हमें आगे बढ़कर अपने नेताओं से यह पूछना चाहिए कि ऐसे घटिया बातें आप क्यों कर रहे हैं,क्योंकि चुनाव जीतने के बाद फिर वह आपको दिखेंगे नहीं तो यही मौका है चुनाव से पहले आप उनसे प्रश्न करिए तभी उनका असली चेहरा सामने आएगा फिलहाल देखते हैं बिहार का भविष्य क्या कहता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल