आखिर जदयू हो या आरजेडी अपने नेताओं को क्यों निकाल रही है

जी हां दोस्तों इस समय चुनावी सरगर्मी बिहार में बहुत तेज हो चुकी है कोई नेता तनिक भी चूक नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि अगर थोड़ी सी भी गलती हो गई तो सत्ता से हाथ धोना पड़ेगा,वैसे भी इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन दोनों में कांटे की टक्कर चल रही है कुछ सर्वे बता रहे हैं कि दोनों के सीट में मामूली सा अंतर आने वाला है अब ऐसे में दोनों पार्टियां पूरे जोरों शोरों के साथ लगी है कि सरकार किसी तरीके से बनाया जाए,जनता से लोक लुभावन वादे किये जा रहे हैं,अब ऐसा हो चला है कि राष्ट्रीय जनता दल हो या जनता दल यूनाइटेड दोनों पार्टियों ने अपने पार्टी से कुछ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है,जी हां दोस्तों बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव की पार्टी ने एक बड़ा एक्शन ले लिया है,राजद ने अपने 27 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है जिसमें रितु जायसवाल का भी नाम है उधर जनता दल यूनाइटेड अपने पार्टी से 11 लोगों को निकाल दिया है ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के विरुद्ध ये लोग जा रहे थेhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं पार्टी से निकालने का कारण क्या है:
1-राष्ट्रीय जनता दल:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने एक नया गेम खेला है अपने पार्टी के 27 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया, आपको बता दे कि इसमें रितु जायसवाल का भी नाम शामिल है जिन्होंने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है ऐसा कहा जा रहा है कि इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियां शामिल होने का आरोप है और जिन जिन नेताओं को पार्टी से निकाला गया है उनमें कुछ विधायक हैं,एमएलसी हैं,पूर्व विधायक हैं,पूर्व प्रत्याशी भी हैं,आपको बता दे की राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल निष्कासन पत्र में लिखा है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवारों के विरुद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध दल विरोधी आचरण क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियां करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त सूचना के आधार पर 6 वर्षों के लिए उन्हें निष्कासित कर दिया गया जिन 27 लोगों को पार्टी के से निकाला गया है उनके नाम है छोटेलाल राय(विधायक),रितु जायसवाल,(पूर्व विधायक)राम प्रकाश महतो,(पूर्व विधायक)अनिल सहनी, (पूर्व विधायक)सरोज यादव,(पूर्व विधान पार्षद) गणेश भारती,(विधायक)कामरान,(पूर्व विधायक)अनिल यादव,(पूर्व प्रत्याशी)अच्छा लाल यादव,(जिला प्रधान महासचिव)राम शाखा महतो,(राज्य परिषद सदस्य) अवनीश कुमार,भगत यादव,मुकेश यादव,(जिला प्रधान महासचिव)संजय राय,(उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ) कुमार गौरव,राजीव कुशवाहा,(जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ)महेश प्रसाद गुप्ता,(वकील)प्रसाद यादव,(महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष) पूनम देवी गुप्ता, (पूर्व अध्यक्ष किसान प्रकोष)सुबोध यादव,(प्रदेश महासचिव)सुरेंद्र प्रसाद यादव,नीरज राय,(प्रदेश महासचिव)अनिल चंद्र कुशवाहा,(जिला प्रवक्ता) सुल्तानगंज अजीत यादव,मोती यादव,(चिरैया प्रखंड अध्यक्ष)रामनरेश पासवान,(पताही प्रखंड अध्यक्ष) अशोक चौहान
2-जनता दल यूनाइटेड:केवल राष्ट्रीय जनता दल नहीं बल्कि जनता दल यूनाइटेड में भी अपने कुछ नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है,बताया जा रहा है कि इनको पार्टी से निकालने का कारण गठबंधन समझौते का उल्लंघन करना या फिर पार्टी के विचारधारा के खिलाफ जाना,ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव के पहले यह निष्कासन जरूरी था क्योंकि पार्टी की एकता बनाए रखने के लिए और पार्टी की विश्वसनीयता पर कोई आंच ना आए इसके लिए यह किया गया है,जिन लोगों को जनता दल यूनाइटेड ने पार्टी से निकाला है आईए जानते हैं उनके नाम (पूर्व मंत्री)शैलेश कुमार,(पूर्व एमएलए) श्याम बहादुर सिंह,शिखा सीट से सिटिंग एमएलए सुदर्शन कुमार,(पूर्व एमएलसी)संजय प्रसाद,(पूर्व एमएलसी)रणविजय सिंह,(विधानसभा सदस्य गोपालपुर) गोपाल मंडल,(पूर्व मंत्री)हीमराज सिंह,(पूर्व एमएलए)महेश्वर प्रसाद यादव,प्रभात किरण,अमर कुमार सिंह अस्मा परवीन,लव कुमार,आशा सुमन,दिव्यांशु भारद्वाज,विवेक शुक्ला
यह जो नाम मैंने लिखे हैं इसमें कुछ और भी बढ़ सकते हैं इसका कोई अंदाजा नहीं है फिलहाल पार्टी हर कदम सोच समझ कर रख रही है क्योंकि इस बार का चुनाव बहुत ही खास है एक तरफ तेजस्वी यादव का लहर तो दूसरी तरफ नितीश बाबू का सुशासन,हां लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गायब है ना तो वह तेजस्वी यादव के नामांकन में आए ना वह प्रचार प्रसार में हिस्सा ले रहे हैं ऐसे अहम वक्त पर राहुल गांधी का गायब होना बहुत कुछ दर्शाता है,खैर अब देखते हैं चुनाव में आगे क्या-क्या होता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल