चाय पीने से एसिडिटी होती है तो कैसे राहत पाए

चाय एक ऐसा पदार्थ है जिसे हर लोग पसंद करते हैं भले वह कितना नुकसानदायक हो भारत के लोग सुबह उठते उठते खाली पेट चाय पीते हैं उसके बाद ही दिनचर्या शुरू होती है,आप भारत के किसी कोने में चले जाइए कुछ खाने को मिले या ना मिले लेकिन चाय जरूर मिलेगा,भारत में चाय की खपत सबसे अधिक है,लेकिन चाय कहा जाता है एक धीमा जहर है धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचता है और वैसे भी कितने लोग ऐसे हैं जिन्हें चाय पीने से गैस होती है लेकिन फिर भी वह नहीं मानते हैं चाय निरंतर पीते रहते हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं चाय पीने से जो गैस होती है उसका छुटकारा कैसे पाएं:
दिन की शुरुआत चाय के चुस्की से होती है,चाय पीने के बाद कई लोगों के पेट में जलन,एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं,अक्सर देखा गया है कि लोग सुबह जल्दी-जल्दी चाय पी लेते हैं और बहुत स्ट्रॉन्ग चाय पीते हैं जिससे कि पेट की समस्या और बढ़ जाती है,ऐसे में आपको पहले तो खाली पेट पानी पीना चाहिए की पेट में गैस की समस्या चाय पीते वक्त ना हो
आईए जानते हैं कौन-कौन से उपाय हैं:
1- चाय पीने के पहले पानी पिए-चाय पीने के पहले अगर आप थोड़ा सा पानी पी लेते हैं एक गिलास या दो गिलास,हलका गर्म तो यह आपकी पेट में होने वाली समस्या से राहत दिला सकता है,गरम पानी पीने के बाद आप चाय पीजिए,स्नेक्स लीजिए,नमकीन खाइये तो इतनी समस्या नहीं होती है
2-सुबह उठते ही चाय ना पिए-भारत में अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग सुबह उठते ही सबसे पहले चाय पीते हैं वह भी एक कप नहीं दो दो कप पी लेते हैं उसके बाद दिन की शुरुआत होती है ऐसे में एसिडिटी होना आम बात है,उठते ही पहले आप गुनगुना पानी दो तीन गिलास पिए उसके कुछ देर बाद आप हो सके तो रेड टी पी सकते हैं जिससे कि आपको कोई पेट में जलन नहीं होगा
3-स्ट्रांग चाय से दूरी बनाएं-बहुत लोग ऐसे हैं जो चाय के शौकीन है लेकिन स्ट्रांग चाय के,उन्हें हल्की चायपत्ती वाली चाय पसंद नहीं है उन्हें चाहिए स्ट्रांग चाय जिसकी वजह से पेट की समस्या और भी ज्यादा हो जाती है इसलिए कोशिश करें सुबह उठते ही पहले गुनगुना पानी पिए और उसके बाद रेड टी है और अगर चाय पीना है तो स्ट्रांग चाय का सेवन करने से बचे
4-अदरक,इलायची,सौंफ,दालचीनी का करें इस्तेमाल: अगर आप चाय के शौकीन हैं उसमें अदरक,इलायची, दालचीनी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपके पेट के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा ज्यादा गैस नहीं बनेगा और एसिडिटी नहीं होगी