news24hourslatest

SIR पर योगी Vs अखिलेश

SIR पर योगी Vs अखिलेश

SIR पर योगी Vs अखिलेश

 

 

 

 

SIR का मुद्दा इन दोनों काफी चर्चा में है,बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह SIR कराया जा रहा है,उधर ममता बनर्जी SIR का विरोध कर रही है तो इधर सपा प्रमुख अखिलेश यादव सरकार का विरोध कर रहे हैं वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि SIR का काम बेहद ही महत्वपूर्ण काम है और इससे यह पता चलेगा कि हमारे भारत के नागरिक कितने हैं और कौन घुसपैठिया है,SIR उत्तर प्रदेश के लिए के काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और अभी से तैयारी शुरू हो चुकी हैhttp://news24hourslatest.in
कोई कसर नहीं छोड़ेंगे:
उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने SIR को लेकर कहां है कि उनकी पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ेगी,उन्होंने कहा है कि इसे लेकर पूरे रणनीतिक ढंग से काम किया जाएगा और 2027 में आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है और 2026 में अभी बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहां भी SIR को लेकर भारतीय जनता पार्टी उतनी ही सजग है जितनी उत्तर प्रदेश में
मुख्यमंत्री ने क्या कहा:
SIR के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ का कड़ा रुख आया है,योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को इस समय सब काम छोड़कर SIR में सक्रियता दिखाने को कहा है,उनका कहना है कि कोई भी घुसपैठियों या अवैध वोटर मतदाता सूची में नहीं रहना चाहिए और उन्हें डिटेंशन सेंटर में डाला जाए और अपने वतन भेजा जाए,कार्यकर्ताओं को एक-एक वोट की कीमत समझनी पड़ेगी और एक-एक वोट की पड़ताल करें,उन्होंने यह भी कहा कि आज से ही फर्जी वोटर या फिर विरोधी दल द्वारा जो गलत गढ़ना प्रपत्र बनवाऐ जा रहे हैं उन पर आपत्ति दर्ज करें,मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं नए वोट बनवाने के लिए पूरी ताकत से काम करें,कोई वाटर छूट नहीं ना पाए और कोई भी अवैध या घुसपैठियों मतदाता सूची में शामिल न हो
जेपी नड्डा ने क्या कहा:
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में मौजूद अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि प्रधान मंत्री ने कहा है मेरा बुथ सबसे मजबूत इस मंत्र को आप लेकर चलिए और बूथ तभी मजबूत होगा जब पार्टी कार्यकर्ता SIR पर फोकस करेंगे आगे उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती है इस पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा और SIR में मेहनत से 2017 का विधानसभा चुनाव हम जीतेंगे आगे उन्होंने यह भी कहा कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस है और पार्टी इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे और बहुत धूमधाम से मनाया भी जाएगा
भाजपा की SIR पर ध्यान केंद्रित:
भाजपा SIR के मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर हो चुकी है भाजपा द्वारा SIR के काम में और तेजी लाने के लिए कार्यकर्ताओं को जोडर दिया जा रहा है,वही योगी आदित्यनाथ,उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,बृजेश पाठक समेत कई नेता पुरी जी जान से SIR के प्रक्रिया में जुटे हुए हैं,इस कार्यक्रम को सही तरीके से निपटने के लिए सांसद,विधायक,जिला अध्यक्ष सारे लोगों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है कि वह अपने हर जिले में जाकर SIR को बारीकी समझे और उसे लागू करें ताकि कोई भी अवैध वाेटर या फिर घुसपैठियों मतदाता सूची में शामिल न हो पाए और जितने भी घुसपैठिये साबित हो रहे हैं उन्हें तुरंत डिटेंशन सेंटर में भेजे जाने का काम किया जाए
SIR के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव,योगी आदित्यनाथ इस समय काफी आक्रामक दिख रहे हैं, योगी आदित्यनाथ का कहना है कि नए वोटरों को जोड़ा जाए वही अखिलेश यादव कह रहे हैं कि जो 4 करोड़ वोटर कट गया है तो नए कहां से जुड़ेंगे, इसको लेकर काफी बहस तेज हो चुकी है उत्तर प्रदेश मे,अखिलेश यादव का आरोप है कि भाजपा SIR के जरिये अपने वोटरों को जोड़ने की कोशिश कर रही है जो चुनाव में धांधली भी कर सकते हैं,इसलिए अखिलेश यादव ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को SIR को लेकर संवेदनशील होने को कहा है,उनका कहना है कि जितने भी कार्यकर्ता है अपने जिले में SIR को बारीकी से समझे ताकि कोई भी वोटर छूट न पाए,उधर ममता बनर्जी का भी यही हाल है उन्होंने भी SIR के मुद्दे को लेकर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जागृत होने के लिए कहा है,उनका कहना है कि भाजपा SIR को लेकर चुनाव में धांधली कर सकती है इसलिए पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहना पड़ेगा,अब देखते हैं कि उत्तर प्रदेश में SIR की राजनीति कब तक होती है धन्यवाद
ये भी पढ़े:बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जला 

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version