जानिए चीन और अमेरिका में कहां गूंज रही है “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे:Vote Chori

बहुत शर्म की बात होती है जब आप अपने देश में रहकर और अपने देश की नीतियों को विदेशी लोगों से साझा करते हैं और उसकी बुराई करते हैं,राहुल गांधी ने नारा लगाया “वोट चोर गद्दी छोड़” उससे कोई आपत्ति नहीं है, आप केंद्र सरकार की हर नीतियों का विरोध करिए, यह आपको संविधान इजाजत देता है और यही लोकतंत्र की खूबसूरती है, आप पुतले जलाइए,आप आंदोलन करिए लेकिन राहुल गांधी ने “वोट छोड़ गद्दी छोड़” का नारा चीन और अमेरिका के लोगों से भी जोड़ दिया यह बेहद शर्मनाक और विवादास्पद बयान है जिस पर देश की जनता को सोचना चाहिए,राहुल गाँधी को ये पता होना चाहिए कि जिस तरह का बयान वह दे रहे हैं उससे मोदी का नहीं बल्कि भारत का विरोध हो रहा है और आपकी राजनीतिक कैरियर को भी खतरा पहुंच सकता है आपके इस विवादास्पद बयान सेhttp://news24hourslatest.in
क्या कहा राहुल गांधी ने:
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार के दौरे पर थे वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा बिहार मे लगातार बोल रहे हैं,हर रैलि में, जनसभा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव यह बोलते दिख रहे हैं कि वोट की चोरी हुई है बीजेपी और इलेक्शन कमीशन मिले हुए हैं,SIR के जरिए नए वोटरों को इलेक्शन कमीशन जोड़ने का प्रयास में है जिसमे वोट धांधली हो सकती है,ऐसे तमाम नारे बिहार में इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा बोले जा रहे हैं,राहुल गांधी जब यात्रा कर रहे थे उसके दौरान जब मीडिया वालों ने उनसे कुछ सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि “वोट चोर गद्दी छोड़ ” यह नारा इतना लोकप्रिय हो गया है कि बिहार के बच्चे बच्चे के जबान पर है और चीन में भी लोग बोल रहे हैं वोट चोर गद्दी छोड़,अमेरिका में भी लोग बोल रहे हैं वोट चोर गद्दी छोड़,मैं पूछना चाहता हूं कि क्या ये सही तरीका है चीन और अमेरिका को अपने भारत में इंवॉल्व करना,राजनीतिक मुद्दा बनाना,आपको विरोध करना है केंद्र सरकार का तो आपको खुली आजादी है कि विरोध करिए, पुतले फुकीये है, रैली कीजिए, आंदोलन कीजिए उनके हर नीतियों का जमकर विरोध करिए,उनकी गलत नीतियों के बारे में जनता को जागरुक करिए लेकिन भारत में करिए,भारत के लोगों के साथ मिलकर करिए, चीन और अमेरिका को इसमें मत घसीटिये क्योंकि इससे भारत की बेइज्जती होती है
वोट चोरी का मतलब क्या-क्या है:
राहुल गांधी ने बिहार में वोट चोरी का मतलब जनता को समझाया,राहुल गांधी के हिसाब से वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी,आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी शिक्षा की चोरी,लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी, अब बात करते हैं राहुल गांधी के इस बयान की,क्या बिहार में कांग्रेस सत्ता मे नहीं रही? क्या बिहार में आरजेडी सत्ता में नहीं रही?जिसके साथ आज राहुल गांधी गठबंधन में है,यह वही लालू यादव की पार्टी है राजद, जो सत्ता में जब थी तो बिहार मे गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी,भ्रष्टाचार चरम सीमा में था,लोगों को डर लगता था रात में निकलने से, दूसरे राज्य के लोग बिहार जाने से डरते थे,क्या राहुल गांधी यह सब भूल गए हैं? राहुल गांधी यह भूल गए हैं कि कांग्रेस 17 साल बिहार में शासन किया है,वहीं जेडीयू 8 साल बिहार में राज किया है,आपको बता दे कि लालू यादव और राबड़ी देवी दोनों ने बिहार में लगभग 16 साल राज किया है,क्या यह बात राहुल गांधी भूल गए जो अपने मंच से बोल रहे हैं,वही जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार बिहार की गद्दी पर अब तक 18 साल राज कर चुके हैं आज वह बीजेपी के साथ गठबंधन में है परंतु पहले वह लालू यादव के साथ गठबंधन में थे,इतने सालों तक कांग्रेस की पार्टी ने राज कीया,लालू की पार्टी ने राज कीया,तो कुल मिलाजुला कर यह सारी पार्टियों की देन है कि बिहार में शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार अभी भी वही मुद्दा जोरों शोरों पर है,जबकि इतने सालों में काम क्या-क्या हुआ इसका हिसाब पूछना चाहिए,अगर आपको वोट चोरी पर दिक्कत है तो आप सुप्रीम कोर्ट चाहिए, हाई कोर्ट चाहिए, जनता के बीच में अगर आप हैं तो शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार इन मुद्दों पर बात करिए उनको भ्रमित करने का काम मत करिए
वोट अधिकार यात्रा:बिहार में वोट अधिकार यात्रा समाप्त हो चुका है,यात्रा के दौरान अलग-अलग सभाएं राहुल गांधी तेजस्वी यादव ने की,वोटचोरी का नारा समूचे भारत में गुज रहा है,विपक्ष का कहना है कि भाजपा ने वोट चोरी करके केंद्र में सत्ता हासिल की है, बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव आने वाले हैं जिनको मद्देनजर रखते हुए राहुल गांधी तेजस्वी यादव और उनके गठबंधन की टीम बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर बरसे
फिलहाल मैं इतना ही कहना चाहूंगा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कि आप जमकर विरोध कीजिए बीजेपी का, नीतीश कुमार का, लोगों के बीच जाकर उनकी नीतियों की बुराई भी करिए, आंदोलन करिए,रैलिया निकालिए, लेकिन भारत में ही, उसको विदेश से मत जोड़िए क्योंकि इससे भारत का अपमान होता है,भारत के लोकतंत्र का अपमान होता है, भारत के संविधान का हनन होता है और अन्य देशों में हमारी इज्जत पर प्रहार होता है,खैर अब आगे की खबर जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल