news24hourslatest

Bihar Vidhansabha Chunav : तेजस्वी के सीएम पद को लेकर फिर मतभेद

Bihar Vidhansabha Chunav : तेजस्वी के सीएम पद को लेकर फिर मतभेद

Bihar Vidhansabha Chunav : तेजस्वी के सीएम पद को लेकर फिर मतभेद
Bihar Vidhansabha Chunav : तेजस्वी के सीएम पद को लेकर फिर मतभेद

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी शुरू हो गई है,सारी परियां अपने जोरों शोरों से प्रचार-प्रसार में लगी है, लेकिन तेजस्वी यादव के सीएम के पद को लेकर फिर मतभेद शुरू हो गया है,पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के सीएम पद को लेकर एक बड़ा बयान दे डालाhttp://news24hourslatest.in

बिहार न्यूज़: जी हां दोस्तों इन दिनों बिहार की चुनावी सरगर्मी पूरे देश में देखने को मिल रही है हर पार्टी के नेता चाहे वह पक्ष में हो या विपक्ष में हो बिहार का दौरा निरंतर कर रहे हैं अलग-अलग बयान दे रहे हैं लोक लुभावना वादे कर रहे हैं, इसी बीच पप्पू यादव ने भी एक नया बयान दे डाला, कुछ दिन पहले जब बिहार बंद का आंदोलन हुआ था जब लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार आए थे और बिहार बंद का समर्थन किया था अपने माहागठबंधन के नेताओं के साथ, उसी समय कांग्रेस के नेता पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी इस बिहार बंद का समर्थन किया था जब राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ट्रक पर चढ़कर बिहार बंद का समर्थन कर रहे थे कार्यकर्ताओं के बीच थे,उसी वक्त पप्पू यादव को उस ट्रक पर चढ़ने से रोका गया, जिससे पप्पू यादव खुद को अपमानित महसूस किया और उसके बाद एक नया बयान दे डाला उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर एक अपनी नई राई दे डाली, निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि CM फेस के लिए कोई मुसलमान या दलित चेहरा होना चाहिए हालांकि बिहार में महागठबंधन की पार्टी में एक तेजस्वी यादव को CM के पद के लिए आगे बढ़ाया जा चुका है लेकिन कांग्रेस ने अभी पूर्ण सहमति इस पर नहीं जताई है, दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में एक विशेष बैठक की गई जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे, इस बैठक में पप्पू यादव को भी बुलाया गया था, पप्पू यादव ने यहां तक भी कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हर कोशिश करने के लिए तैयार हैं हर मेहनत करने के लिए तैयार हैं वह भी पूरी ईमानदारी के साथ, इसी बीच उन्होंने यह प्रस्ताव दे डाला कि कोई दलित या कोई मुसलमान चेहरा बिहार का CM फेस भी हो सकता है

मीडिया से क्या कहा पप्पू यादव ने:
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने के बाद पप्पू यादव मीडिया से मुखातिब हुए,उन्होंने मीडिया में बाकायदा बताया कि बिहार के सीएम पद के लिए बहुत सारे चेहरे हैं, जाहिर सी बात है उनका सीधा निशाना यह है कि तेजस्वी यादव सीएम पद के लिए आगे नहीं है, पप्पू यादव ने कांग्रेस के कई नेताओं का जिक्र किया जो बिहार के सीएम पद पर अभिषिक्त हो सकते हैं, आपको बता दे कि पप्पू यादव ने बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और सांसद तारीक अनवर के नाम का भी जिक्र किया वह भी बिहार के CM फेस के लिए
चुनाव सर पर है लेकिन मतभेद जारी है पप्पू यादव का ट्रक पर न चढ़ने देना यह उनके सम्मान को आहत पहुंचा है जिसे लेकर पप्पू यादव मीडिया में कई बार आ चुके हैं, मीडिया से साक्षात्कार करते हुए उन्होंने कहा की तेजस्वी यादव पैदा भी नहीं हुए थे जब मैं सांसद बना था, आपको बता दे पप्पू यादव के साथ कन्हैया कुमार को भी उसे ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया था, दरअसल यह खटास दोनों के बीच क्यों हुई क्योंकि बिहार के लोगों का कहना है कि लालू यादव ने तेजस्वी यादव को बिहार की राजनीति मैं स्थापित करने के लिए पप्पू यादव से किनारा किया, इसीलिए आज बिहार के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव यह चाहते हैं कि पप्पू यादव उनके साथ ना रहे क्योंकि पप्पू यादव के रहने से उनके छवि को नुकसान भी हो सकता है और तेजस्वी यादव खुद महागठबंधन के सीएम पद के रूप में खुद को देखते हैं हालांकि कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं दी है, तेजस्वी यादव बिहार के लोगों के बीच जाते हैं योजनाएं बताते हैं कि अगर उनकी सरकार बनती है और वह सीएम बनते हैं तो क्या-क्या योजनाएं वह लागू करेंगे इससे बिहार के लोगों के मन में यह बात बैठ गई है कि महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी ही होंगे

ये भी पढ़े :Bihar News :आखिर बिहार अब तक तरक्की क्यों नहीं कर पाया?

ये भी पढ़े :Bihar News :कौन पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी?

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version