Cyber कि समस्या:ले रहा है उग्र रूप

साइबर अटैक की समस्या कंपनी के लिए बन रहा सर दर्द,2 सितंबर 2025 के आसपास JLR ने साइबर हमला स्वीकार किया था और इसी का कारण था की कितने आईटी सेक्टर कंपनियों ने अपने सिस्टम बंद कर दिए थे क्योंकि उनको काफी नुकसान हो रहा था,उनको अपना उत्पादन तक रोकना पड़ा और अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साइबर अटैक से Tata Motors (parent company) को £ 2 बिलियन (लगभग) का नुकसान हो सकता है।http://news24hourslatestin
टाटा कंपनी को बहुत नुकसान झेलना पड़ा:
साइबर अटैक के वजह से कंपनी के बहुत कामकाज प्रभावित हुए हैं और हालात ऐसे बन गए की अधिकतर कर्मचारियों को अवकाश पर भेजना पड़ा और ऐसा कहा जाता है कि यह साइबर समस्या इतना उग्र है कि कंपनी को जितना फायदा नहीं होता उससे अधिक का नुकसान हो जाता है
साइबर का हमला Jaguar कार पर प्रभावी रहा:
सितंबर के शुरुआती हफ्ते में जो साइबर अटैक हुआ इसका असर Jaguar कार पर भी पड़ा,“Scattered Lapsus$ Hunters”नाम के हैकर ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली,साइबर हमले के बाद कंपनी को मजबूरन अपना प्रोडक्शन भी बंद करना पड़ा,लेकिन कंपनी की प्राथमिकता यही थी कि 24 सितंबर से फिर से प्रोडक्शन चालू हो सके लेकिन स्थिति असमान्य थी इस वजह से कंपनी ने इसे भी पोस्टपोन कर दिया 1 अक्टूबर तक,इस साइबर अटैक से कंपनी ने अंदाजा लगाया कि उसकी ₹23,000 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ा है और खास बात यह है कि यह रकम कंपनी के सालाना मुनाफे से ज्यादा है यानि कहने का मतलब यह है कि साइबर अटैक इतना खतरनाक है कि यह कंपनी के साल भर के मुनाफे से अधिक नुकसान कर देता है
काम करने वाले वर्क्स पर मुसीबत आन पड़ी:
अब सवाल यह उठता है कि साइबर अटैक की वजह से कंपनी को बहुत बड़ा लॉस हुआ जिसके वजह से प्रोडक्शन बंद करना पड़ा अब जब प्रोडक्शन बंद है तो काम करने वाले कर्मचारियों का क्या होगा ऐसा कहा जा रहा है कि Jaguar में लगभग 30 से 35000 कर्मचारी काम करते हैं और इसके सप्लाई चैन में लगभग एक से डेढ़ लाख लोग काम करते हैं,अब साइबर हमले के बाद कंपनी का प्रोडक्शन बंद है इसलिए इन सारे कर्मचारी को छुट्टी दे दी गई है, कंपनी अपने कर्मचारियों को छुट्टी पर पैसा दे रही है या नहीं दे रही है अब यह तो कंपनी जाने,लेकिन इस साइबर अटैक की वजह से कितने लाख लोग प्रभावित हुए हैं इस पर ध्यान देने की बात है, टाटा मोटर्स के शेयरों पर भी भारी गिरावट देखने को मिली है
27 सितंबर 2025 को कंपनी के प्रोडक्शन कुछ चालू हुए हैं:
ऐसा कहा जा रहा है कि JLR की प्रोडक्शन कुछ हद तक चालू किया जा चुके हैं,हालांकि प्रोडक्शन पूरी सुचारू रूप से चालू नहीं हुआ है इसके लिए कंपनी ने 1 अक्टूबर तक का समय लिया है और ऐसी सूचना भी आई है कि ब्रिटेन की सरकार JLR के सप्लायरों को समर्थन देने का विचार कर रही है ताकि जो कर्मचारी काम कर रहे हैं उनको हटाने से रोका जा सके,साइबर अटैक की वजह से कंपनी जितना मुनाफा नहीं करती है उससे अधिक घाटे में चली जाती है
दुनिया की बढ़ती हुई समस्या है साइबर अटैक:
1-वैसे तो दुनिया में चोरी,डकैती,लूट,मार यह सब एक समस्याएं तो है ही इसके वजह से जनता को काफी दिक्कत होती है परंतु उससे भी बड़ी समस्या साइबर अटैक की है अगर किसी कंपनी में साइबर अटैक हुआ है तो करोड़ों,अरबों का आर्थिक नुकसान देखने को मिलता है, जिसकी वजह से कंपनी घाटे में भी चली जाती है, उत्पादन की कमी हो जाती है ग्राहकों का जो भरोसा है कंपनी पर वह उठ जाता है
2-साइबर अटैक की वजह से गोपनीयता भंग हो जाती है,जैसे डाटा का चोरी होना,बैंकिंग समस्याएं उत्पन्न होना,पासवर्ड का चोरी होना जिसके वजह से सारा सिस्टम फेल हो जाता है
3-अगर यह साइबर हमला राष्ट्रीय एजेंसियों को होता है तो यह देश के लिए भी खतरे की घंटी है क्योंकि सारी रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक हो जाती है, जिसकी वजह से खतरा और भी बढ़ जाता है
कैसे इसका समाधान करें:
साइबर अटैक के इस समस्या का कैसे कुछ हद तक समाधान किया जा सकता है आईए जानते हैं
1-नियमित रूप से अपने डेटा को अपडेट करना
2-मजबूत साइबर सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर रखना
3-साइबर इंश्योरेंस करना
4-जो भी पासवर्ड होते हैं उसे अत्यधिक मजबूत कर रखना
5-Anti-virus और system updates को regularly करना
6-सख्त साइबर कानून बनाना
साइबर समस्या एक ग्लोबल समस्या है जिससे हर देश पीड़ित है और इससे निपटने के लिए हमें शक्त से शक्त कानून बनाना पड़ेगा नहीं तो यह हमारी आंतरिक सुरक्षा को भी भंग कर सकता है,देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और उसमें अगर यह सेंध लगता है तो यह देश के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकती है, बैंकिंग सेक्टर को भी सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि अगर साइबर अटैक होता है बैंकिंग सिस्टम पर तो पैसे का घपला बहुत ज्यादा हो जाता है इसलिए सरकार को चाहिए कि इस पर भी शक्त से शक्त कानून बनाए धन्यवाद
ये भी पढ़े:सोनम वांगचुक का संबंध पाकिस्तान से:DGP