news24hourslatest

CM Yogi:यूपी को मिलेगा नया बीजेपी अध्यक्ष?

CM Yogi:यूपी को मिलेगा नया बीजेपी अध्यक्ष?

CM Yogi:यूपी को मिलेगा नया बीजेपी अध्यक्ष?
CM Yogi:यूपी को मिलेगा नया बीजेपी अध्यक्ष?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन नेताओं से मुलाकात की, प्रधानमंत्री मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उनकी इस मुलाकात से बहुत सारी नतीजे सामने आ सकते हैं, ऐसा माना जा रहा है कि संगठन में फेरबदल की संभावना भी हैhttp://news24hourslatest.in

Delhi News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को बहुत अहम माना जा रहा है, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए को 292 सीटों पर ही धैर्य रखना पड़ा, 2024 में लोकसभा में जो सीटें बीजेपी की घटी थी वह 2027 के लिए एक चिंता का सबब बन चुका है, जाहिर सी बात है 2019 के मुकाबले 2024 में बीजेपी की सीटें घटी थी इसको लेकर भी मंथन चल रहा है पार्टि में,आपको बता दे की लोकसभा की सबसे अधिक सीटें उत्तर प्रदेश से जाती हैं,उत्तर प्रदेश में कुल 80 लोकसभा की सीटें हैं

मुलाकात में क्या बातें सामने आयी:
सीएम योगी आदित्यनाथ की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से करीब 3 घंटे तक रही, इस मुलाकात में यूपी की संगठन की जिम्मेदारी किसे सौपी जानी चाहिए इस बात पर भी चर्चा हुई, सीएम योगी ने पार्टी में फेरबदल की बात की है लेकिन अभी तक अपने तरफ से कोई लिस्ट नहीं बताई की पार्टी के लिए कौन बेहतर होगा?

मंत्रिमंडल में फिर बदल पर भी बात हुई?
आपको बता दे कि जैसे ही बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित होगा उत्तर प्रदेश में भी हलचल मच जाएगी कि उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष कौन होगा? राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जब योगी जी की मुलाकात हुई तो इस बारे में भी बहुत चर्चाएं हुई कि,क्या मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे को भी जगह दिया जाना चाहिए, क्योंकि पुराने लोगों से पार्टी खुश नहीं है और कई आरोप भी पार्टी पर लगाए जा रहे हैं, ऐसे में क्या नये चेहरे को मौका देना यह पार्टी के लिए हितकारी होगा? आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यूपी में प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी किस सोप जानी चाहिए यह बता दिया है लेकिन अपनी पसंद अभी तक नहीं बताई है,आपको बता दे कि भाजपा के कई मंत्री अपनी पार्टी में नाराजगी जाता चुके हैं इसमें से एक है अनुप्रिया पटेल, कई मंत्रियों का कहना है कि अफसर मंत्री की बात नहीं सुन रहे हैं, इस बात को लेकर चर्चा हुई क्योंकि वोट बैंक खिसकने की चिंता भी सता रही है पार्टी को?

नये प्रदेश अध्यक्ष पर भी चर्चा हुई?
जैसे ही पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करेगी वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो जाएगी, उत्तर प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा इस पर सीएम योगी की जेपी नड्डा चर्चा हुई, हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि उत्तर प्रदेश का बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा? उत्तर प्रदेश में बीजेपी का अध्यक्ष घोषित होने के बाद मंत्रिमंडल में भी बदलाव हो सकता है, क्योंकि पार्टी के विधायक ही पार्टी से नाराजगी दिखा रहे हैं, उनका कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है अफसर अपनी मनमानी कर रहे हैं, ऐसे में पार्टी के जो भी सहयोगी दल है उनकी नाराजगी को कैसे दूर करना है इस बात पर भी चर्चा हुई ऐसी खबर आई है

योगी से पहले केशव प्रसाद मौर्य की भी मुलाकात हो चुकी है:
जी हां दोस्तों उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अमित शाह से मुलाकात हो चुकी है,अमित शाह से केशव प्रसाद मौर्य की मुलाकात आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर थी, हाल ही में अमित शाह जब लखनऊ आए थे तो उन्होंने केशव मौय को मित्र कहकर संबोधित किया था और फिर सियासी हलचल तेज हो गई, उसके बाद ही केशव मौर्या जी अमित शाह से मुलाकात भी की, इनके मुलाकात के बाद योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली का दौरा किया,अब इस मुलाकात को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यूपी में फेरबदल होने की संभावना तेज हो चुकी है, जब गृह मंत्री अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य को मित्र कहकर संबोधित किया तो ऐसा माना जा रहा है लोगों के द्वारा की केशव प्रसाद मौर्य को भी एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है उत्तर प्रदेश में हालांकि इस पर कोई बयान अभी तक किसी का नहीं आया है

अब देखना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्यनाथ की यह तीन घंटे की मुलाकात तीन नेताओं के साथ कितनी अहम होगी और आगामी विधानसभा चुनाव पर इसका क्या असर पड़ेगा,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल

ये भी पढ़े:न्यायालय कर्मी था छांगूर का मददगार, हुआ गिरफ्तार

ये भी पढ़े:भारत में पाकिस्तान का ISI संगठन चलाता था छांगुर बाबा

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version