news24hourslatest

मैथिली ठाकुर,खेसारी यादव कुछ पता ही नहीं और सुधारेंगे बिहार

मैथिली ठाकुर,खेसारी यादव कुछ पता ही नहीं और सुधारेंगे बिहार

मैथिली ठाकुर,खेसारी यादव कुछ पता ही नहीं और सुधारेंगे बिहार

 

 

नवंबर में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सारी पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी है कभी उम्मीदवार को लेकर घमासान हो रहा है,कभी सीट बंटवारे को लेकर घमासान हो रहा है तो कभी मुख्यमंत्री को चेहरे को लेकर तमाशा हो रहा है ऐसे में बिहार की जनता ज्यादा परेशान हो गई है कि किसे वोट दें,इसी बीच जो सेलिब्रिटी हैं जिनकी ज्यादा फैन फॉलोइंग है उन्हें भी पार्टी ने टिकट दिया है जैसे खेसारी लाल यादव को राष्ट्रीय जनता दल ने छपरा से उम्मीदवार बनाया है वहीं प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर को एनडीए ने अलीनगर से उम्मीदवार घोषित किया है,ऐसे में चर्चाएं यह हो रही हैं कि जो भी है सेलिब्रिटी है इन्हें राजनीति के बारे में तो कुछ पता नहीं है और चल पड़े हैं बिहार सुधारनेhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं उनके बारे में कुछ:
1-खेसारी लाल यादव:खेसारी लाल इस समय छपरा से राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार है इनका कहना है कि 15 साल के नीतीश शासन मे बिहार में कोई सुधार नहीं हुआ है और यह आएंगे तो बिहार को टॉप क्लास बना देंगे अब आप बताइए जो खुद बिहार छोड़कर दिल्ली रह रहा हो बिहार के जनता का नब्ज़ ना पकड़ पाया हो वह बिहार सुधरेगा,खेसारी के पिता ने दिल्ली के ओखला में चना बेचा करते थे दिल्ली से सीधा मुंबई चले गए खेसारी बाबू उसके बाद अलग-अलग भोजपुरी गाने गाए,फिल्मों में काम किया यहां तक की बहुत सारे अश्लील गानों के निर्माता भी है खेसारी लाल यादव और अब छपरा को सुधारने चले हैं,1महीने भी नहीं है चुनाव में और इन्हीं दिनों मे खेसारी लाल यादव जनता को समझ लेंगे,लोगों की जमीनी दिक्कतें क्या है उन्हें भी समझ लेंगे,छपरा में कैसे विकास होगा उसका ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लेंगे और छपरा को टॉप बना देंगे,अभी तक भोजपुरी के अश्लील गानों पर देश के युवाओं में अभद्रता भर दिए हैं और अब विधायक बन के छपरा का बेड़ागरक करेंगे,ऐसे लोगों को पार्टी टिकट ही क्यों देती है जबकि विकल्प के तौर पर बहुत सारे नेता उपलब्ध है पार्टी के पास,फैन फॉलोइंग से कभी विकास नहीं होता यह पार्टी को और जनता को समझना चाहिए,वैसे भी बिहार की राजनीति हिंदू मुसलमान की राजनीति नहीं है जाति पर आधारित राजनीति है,आपको बता दे कि यह वही खेसारी लाल यादव है जिनके मैनेजर मुखिया के चुनाव में उठे थे और खेसारी ने उनका खुद प्रचार किया था उसके बाद जो हश्र हुआ वह सब कोई जानता है,भोजपुरी में अश्लील गानों से अपनी पहचान बनाने वाले खेसारी लाल यादव यह भूल गए हैं की राजनीति में उतरने का मतलब आपका सफेद कुर्ते पर एक काला दाग भी नहीं होना चाहिए,आपको पूरी सहमति से समर्पित होना पड़ेगा जनता के प्रति
2-मैथिली ठाकुर:प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा ने अलीनगर से प्रत्याशी घोषित किया है, भाजपा ने तो वोट बैंक की खातिर मैथिली ठाकुर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है लेकिन क्या मैथिली ठाकुर को राजनीति का र भी आता है,महज 25 साल की उम्र में बीजेपी ने उन्हें विधानसभा का टिकट दे दिया बिना कोई अनुभव के,खबर यह भी आती है कि अपने गांव के लोगों से छठ पर्व का गाना गाने के लिए 15 से 16 लाख रुपए डिमांड करती हैं और अब चली है अपने बिहार को सुधारने,आपको बता दे कि इनका परिवार शुरू से दिल्ली में रहा है वहीं पली बड़ी वहीं से फेमस हुए लेकिन जब चुनाव याद आया बिहार चली आयी चुनाव लड़ने, उनको लगता है कि बिहार की जनता मुर्ख है,उन्हें वोट दे देगी क्योंकि वह बिहार की बेटी है,यह बात सत्य है कि मैथिली ठाकुर एक बहुत अच्छी गायिका है,प्रसिद्ध गायिका है युवाओं में काफी लोकप्रिय भी हैं लेकिन राजनीति उनके लिए अनुकूल नहीं है अगर उन्हें राजनीतिक करनी है तो पहले पार्टी की सदस्यता ले और अनुभव बड़े-बड़े नेताओं का सीखे इतिहास को पढ़ें, बिहार की जनता की नब्ज़ को टटोले तब जाकर कहीं राजनीति थोड़ी बहुत उनको समझ में आ सकती है अन्यथा यह सिर्फ बिहार की जनता को मूर्ख बनाने का काम चल रहा है
3-रितेश पांडे:रितेश पांडे भोजपुरी के जाने-माने सिंगर है इनकी भी फैन फॉलोइंग ठीक-ठाक है इन्हें जन सुराज पार्टी ने करगहर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है,इनका भी इतिहास वैसा ही है जैसा पवन सिंह, खेसारी लाल यादव का है इन्होंने तो एक गाना इतना अच्छा गया है जिसके बोल हैं ” गोरी राति के खेललू ह कवन खेल अबे ले महके कडुआ तेल “सोचिए ऐसे ऐसे गायक हैं जो इतने अभद्र और गंदे तरीके से गाने गए हैं केवल पब्लिक पब्लिसिटी के लिए और पैसे के लिए,उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है,लोगों का भविष्य सुधारने के लिए, युवाओं को रोजगार देने के लिए
अभी ऐसे कई नाम है सूची में जिन्हें पार्टी ने केवल वोट बैंक के लिए टिकट दिया है इसमें अभी क्रिमिनल्स भी है जिन पर कई अत्याचार के मुकदमे चलते हैं,आखिर पार्टी ऐसे लोगों को टिकट देकर क्या सिद्ध करना चाहती है अगर युवा या बिहार की जनता इस बात को गहराई से सोचे समझे तो मात्र एक जवाब इसका निकाल कर आएगा कुर्सी पर किसी तरीके से कब्जा करना है बाकी तरक्की से कोई लेना-देना नहीं है वह तो कछुए की चाल जैसे चलता रहेगा न जाने कितने सालों तक,लेकिन नेताओं के परिवार की तरक्की में कोई समय नहीं लगता है भले देश की जनता भूखे मरे,भाड़ में जाए कोई मतलब नहीं,मुझे जो लिखना था वह मैंने लिख दिया अब आप सोचिए कि आपकी अंतरात्मा क्या कहती है किसे वोट दे ताकि आपका,आपके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो,धन्यवाद
ये भी पढ़े:क्या कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं है उपमुख्यमंत्री का

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version