news24hourslatest

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी बीजेपी को बढ़त,जानिए कैसे?

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी बीजेपी को बढ़त,जानिए कैसे?

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में भी बीजेपी को बढ़त,जानिए कैसे?

 

 

 

नवंबर में विधानसभा चुनाव बिहार में होने वाले ऐसे में सारी तैयारियां हो चुकी हैं उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है सब उम्मीदवार प्रचार प्रसार करने में लगे हैं ऐसे में जाति फैक्टर किसका तगड़ा होगा बिहार में यह मायने रखता है आपको बता दे कि बिहार में मुसलमानों की आबादी लगभग 19 प्रतिशत है यानी कि अगर मुसलमान चाहे तो सरकार बना भी सकते हैं और सरकार गिरा भी सकते हैं लेकिन इस बार मुसलमानों को उतनी टिकट नहीं दी गई है जितनी मुसलमान सोच रहे थे,आपको बता दे की सीमांचल क्षेत्र में लगभग 29 विधानसभा सिट आती हैं जो पूर्ण रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं कुछ तथ्य:
2025 बिहार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में किस पार्टी की बढ़त ज्यादा होगी यह कहना तो फिलहाल मुश्किल लग रहा है,वैसे आमतौर पर माना जाता है कि मुसलमान का झुकाव राष्ट्रीय जनता दल या महागठबंधन या फिर वामपंथ के तरफ ज्यादा है,लेकिन कभी-कभी आंकड़े विपरीत हो जाते हैं तो शंशय पैदा होता है,आपको बता दे कि पिछले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल क्षेत्र में एनडीए की ज्यादा बढ़त थी, लेकिन इस चुनाव में क्या होगा आईये जानते हैं
किसका पड़ला ज्यादा भारी होगा इस चुनाव में:
बिहार की मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में इस बार के विधानसभा चुनाव में किसका पड़ला ज्यादा भारी होगा यह बहुत बड़ा प्रश्न है,अक्सर लोग के दिमाग में यही आता है कि पहले महागठबंधन का झुकाव मुस्लिम की तरफ ज्यादा होगा जिसमें कांग्रेस भी है,विकासशील इंसान पार्टी भी है अन्य दल भी है,वजह सबको पता है की भी एनडीए गठबंधन में बीजेपी है और मुस्लिम वोटर बीजेपी को वोट नहीं करते हैं इसलिए महागठबंधन में जाते हैं,इसलिए मुसलमान या तो राष्ट्रीय जनता दल को पसंद करते हैं या फिर कोई अन्य वामपंथ दल को पसंद करते हैं कुछ हद तक कांग्रेस को भी पसंद किया जाता है लेकिन कांग्रेस अभी उतनी सक्रिय पार्टी बिहार में नहीं है इसलिए मुसलमान ज्यादा वोट कांग्रेस को नहीं देते हैं
2020 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था:
आपको बता दे की 2020 के विधानसभा चुनाव में एक 51 मुस्लिम बहुल विधानसभा सीटों में लगभग 35 सिट ऐसी थी जो एनडीए के खाते में गई थी,2010 में भी एनडीए का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा,2015 में जेडीयू और बीजेपी अलग चुनाव लड़ी हालांकि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी आपको बता दे कि यह जो 51 मुस्लिम सिट हैं वह बिहार के सात जिलों में फैली हुई है जो है किशनगंज,कटिहार,अररिया,पूर्णिया,दरभंगा पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी इन क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी 20% से भी ज्यादा है ऐसा कहा जाता है कि किशनगंज बिहार का एकमात्र ऐसा जिला है जो मुस्लिम बहुल कहा जाता है जहां मुस्लिम लोगों की आबादी लगभग 68% है वहीं अगर कटिहार की बात करें तो वहां 45% है,अररिया की बात करें तो 43% है,पूर्णिया की बात करें तो 38% है
बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा:
भले ही मुस्लिम क्षेत्र को राष्ट्रीय जनता दल या महागठबंधन का वोट बैंक माना जाता हो परंतु यहां भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है,बात करें कटिहार की तो 2020 में बीजेपी ने 7 सीटों में से तीन सिट जीती थी और अन्य 13 सीटों में से आठ पर बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड ने कब्जा किया था,इसके अलावा पूर्वी चंपारण,मधुबनी,सिवान जहाँ मुस्लिम आबादी 18 से 20% है जहां 35 विधानसभा सिट आती है यहां पर भी बीजेपी की बढ़त सबसे अधिक रही,2020 के विधानसभा चुनाव में BJP JDU गठबंधन ने 35 में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की थी
इस बार क्या होगा:
आपको बता दे कोई भी सर्वे आप देखते हैं तो यही आंकड़े बताते हैं कि मुसलमान वाटर हमेशा महागठबंधन की तरफ जाते हैं,लेकिन जब नतीजे आते हैं तो सब उल्टा हो जाता है,कारण यह है कि कई सीटों पर कई मुसलमान उम्मीदवार उतारने से वोट बैंक खिसक जाता है और इससे फायदा बीजेपी को होता है मतलब बीजेपी एनडीए गठबंधन को होता है अब इस बार इंडिया का महागठबंधन पूरी ताकत लगा रही है कि मुस्लिम वोट उनके खाते में जाए और बीजेपी के खाते में न जाए हालांकि 10 12 विधानसभा सीट ऐसी हैं जहां राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस दोनों आमने-सामने लड़ रहे हैं,ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वहां जितता कौन है,आप महुआ विधानसभा सीट ले लीजिए जहां कांग्रेस का उम्मीदवार भी और राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार भी,दोनों लड़ रहे हैं कार्यकर्ता असमंजस में है कि किसका प्रचार करें और इसी विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं,अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार मुसलमान का वोट किस तरफ जाता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:UP के नेताओं का कितना असर पड़ेगा बिहार चुनाव पर

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version