Bihar Chunav:पानी की जहाज में सवार होंगे तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब VVIP पार्टी और अन्य पांच दलों के साथ गठबंधन कर चुके हैं, उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को इस गठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया हैhttp://news24hourslatest.in
Bihar politics: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी से निकाल दिया है और तेज प्रताप यादव ने यह निर्णय लिया है कि वह अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे,उनका कहना है कि मैं महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ूंगा फिलहाल नई खबर यह आई है कि तेज प्रताप यादव ने विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ गठबंधन कर लिए हैं, प्रेस वार्ता करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पार्टियों मेरे साथ जुड़ रही है और हम पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे, तेज प्रताप ने अपनी ही पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव को और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को ऑफर दिया है कि विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ गठबंधन करें और मिलकर चुनाव लड़े,वीवीआईपी अध्यक्ष प्रदीप निषाद ने कहा कि हम मिलकर बिहार चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।
विकासशील इंसान पार्टी को बताया बहुरुपिया:
मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी को तेज प्रताप यादव ने बहरूपिया का करार दिया, कहा कि यह पार्टी बहुरूपीया है दो तरीके से काम करती है,सबसे ओरिजिनल पार्टी है वह है विकास वंचित इंसान पार्टी, उन्होंने मुकेश साहनी को कहा कि उनकी पार्टी बेकार है, फर्जी घूमते हैं कोई लाभ नहीं मिलने वाला है
कौन होगा मुख्यमंत्री?
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री के सवाल पर बोला कि इस बार चाचा यानी नीतीश कुमार तो बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे यह मैं दावे के साथ कह रहा हूं, उनका कहना है कि जो शिक्षा और रोजगार पलायन की बात करेगा उसी की सरकार बिहार में आएगी, सोचने वाली बात है कोई भी पार्टी शिक्षा रोजगार, पलायन की बात तो करती ही है इसमें तेज प्रताप यादव ने नया क्या बोला?
दुख की घड़ी में साथ देने वाला भगवान होता है:
तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरे साथ अन्याय हुआ है कुछ जयचंदों की वजह से मुझे पार्टी से बाहर निकाला गया है लेकिन जो दुख की घड़ी में मेरे साथ खड़े हैं वही असली भगवान है, उन्होंने कहा कि वीवीआईपी के साथ हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम जीतेंगे, तेज प्रताप यादव का कहना है कि महुआ विधानसभा सीट पर हमने बहुत काम किया है और आगे भी काम करते रहेंगे, रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर हम मैदान में उतरे हैं जनता के बीच जाएंगे और बिहार का विकास का बात करेंगे
पानी के जहाज में अब सवार होंगे तेज प्रताप:
विकास वंचित इंसान पार्टी का चुनाव चिन्ह पानी का जहाज, बिहार में जगह-जगह इसके पोस्टर लग गए हैं जिसमें तेज प्रताप यादव की छवि दिखाई गई है, तेज प्रताप यादव की बड़ी छवि यह दर्शाती है कि पार्टी में उनका महत्व बहुत अधिक है, और हो भी ना क्यों लाल यादव के बड़े बेटे जो है, प्रेस वार्ता करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे पास से आगे बहुत चुनौतियां हैं इसलिए हमको मिलकर काम करना चाहिए, उन्होंने कई बड़े नेताओं को ऑफर भी दिया कि वह पार्टी के साथ गठबंधन करें और चुनाव करें, उन्होंने यह भी कहा कि लोग सोच रहे हैं कि हम टूट जाएंगे लेकिन यह उनकी गलतफहमी है हम जितना टूटेंगे उतना जुड़ेंगे और मजबूती के साथ काम करेंगे
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का पार्टी से निकलना और उसके बाद विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ गठबंधन करना, इसका भविष्य क्या होगा यह तो जनता के ऊपर निर्भर है, फिलहाल मैं बस इतना कहना चाहता हूं की VVIP पार्टी का उतना दबदबा अभी बिहार में नहीं है, यह पार्टियों खुद बड़े पार्टियों के साथ गठबंधन करके सरकार बनाती हैं,एक पार्टी और है जिसका नाम है विकासशील इंसान पार्टी जिसके मुखिया है मुकेश साहनी वह इंडिया गठबंधन के साथ जुड़े हुए हैं बिहार विधानसभा 2025 में, तेजस्वी यादव ने भी उनको कुछ सीट देने को कहा है,और विकास वंचित इंसान पार्टी के साथ जुड़ गए हैं तेज प्रताप यादव, अब एक बड़े चेहरे के रूप में तेज प्रताप यादव उस पार्टी से जुड़े हैं,जाहिर सी बात है लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जीस पार्टी में गए हैं उस पार्टी का दबदबा थोड़ा सा अधिक होगा लेकिन क्या जानता उनको स्वीकार करेगी या फिर भविष्य में इन्हें ही किसी और अन्य पार्टियों में गठबंधन करना पड़ेगा, फिलहाल यह सवाल छोड़ते हैं जनता के ऊपर देखते हैं क्या होने वाला है और लेटेस्ट खबरों के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
