कई राज्यों में एक ही आदमी कैसे वोट डाल सकता है

जी हां दोस्तों आपने देखा होगा कि कितने नेता अलग-अलग राज्यों में जाकर अपना मतदान करते हैं जिसे वोट चोरी भी कहा गया है नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से,ऐसे कितने लोग हैं जो अपने राज्य में भी वोट डालते हैं और दूसरे राज्य में भी वोट डालते हैं यह गलत है लेकिन इसके पीछे भी कई सच्चाई है,राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का आरोप इलेक्शन कमीशन पर लगा रहे हैं और यह भी कह रहे हैं की चुनाव आयोग की मदद से भाजपा केंद्र में सरकार बनाई है,वोट चोरी के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पूरी तरीके से सत्ता पक्ष पर आक्रामक है इसके लिए बाकायदा उन्होंने रोड शो किया, रैलियां की,जनसभाई की और हरियाणा में भी जाकर वोट चोरी का हाइड्रोजन बम फोड़ाhttp://news24hourslatest.in
नेता जो दो राज्यों में वोट डालें:
बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में वोट डाला था और फिर इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बेगूसराय से वोट डाला है,आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब में भी वोट डाला और उसके बाद दिल्ली में भी वोट डाला,ऐसे कई नेता है जो दो राज्यों में मतदान किए हैं और आपको बता दे कि यह नेता लोग पिछले दो सालों के भीतर अलग-अलग राज्यों में वोट डाल चुके हैं,अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही है कि यह वोट चोरी है, राहुल गांधी भी इस वोट चोरी को एक बहुत बड़ा मुद्दा बनाए हैं जिसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है
इसके पीछे क्या सच्चाई है:
ऐसे कई नेता है जो दो राज्यों में अपना मतदान करते हैं जिसे वोट चोरी का नाम दे दिया जा रहा है,और यह कहा जा रहा है कि यह पूर्ण रूप से गलत है,हां मैं यह कहता हूं गलत है लेकिन अगर आपका दो राज्यों के वोटर लिस्ट में आपका नाम है और अपने दोनों राज्यों में जाकर आपने मतदान किया तो यह असवैधानिक है क्योंकि आपका अधिकार एक जगह का है दोनों जगह वोट आप नहीं डाल सकते हैं,लेकिन अगर आप एक जगह से अपने वोटर लिस्ट से नाम हटवा दिये और दूसरे वोटर लिस्ट में आपका नाम है और आप जाकर मतदान कर रहे हैं तो यह गलत नहीं है,अगर आप बिना नाम कटवाए दोनों जगह वोट दे रहे हैं तो यह पूरी तरीके से गलत है
क्या राकेश सिन्हा वोटर लिस्ट से अपना नाम नहीं हटवाये:
जैसा कि हमको पता है कि कई नेता ऐसे हैं जो दो राज्यों में वोट डालते हैं जैसे भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, यह पहले फरवरी में दिल्ली में वोट डालें उसके बाद पहले चरण के मतदान में बेगूसराय बिहार में वोट डाले,राकेश सिन्हा ने दिल्ली वोटर लिस्ट से अपना नाम कटवा दिया उसके बाद बिहार में फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वाया है और वोट कर रहे हैं तो यह गलत नहीं है,ऐसे कई लोग हैं जो दो राज्यों में वोट डालटे है चुनाव आयोग को इन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, चुनाव आयोग के हिसाब से एक साथ दो राज्यों में किसी का नाम दर्ज नहीं हो सकता है
सत्ता हो या विपक्ष दोनों मुद्दे को खींचते हैं:
हम सब जान रहे हैं कि विपक्ष में कांग्रेस है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी है राहुल गांधी की खासियत है कि वह एक आरोप 6 महीने तक लगाते रहते हैं,कोई कुछ भी बोले उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता राहुल गांधी ने पहले प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि चौकीदार चोर है, उसके बाद आरोप लगाया कि यह अडानी अंबानी को देश बेच दिया,ऐसे निरंतर वह आरोप लगाते रहते हैं उन्होंने बिहार में ताजा आरोप लगाया बीजेपी गवर्नमेंट ने ₹1 में अदानी को जमीन बेच दी,आप बताइए कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में है क्या अडानी अंबानी वहां प्रोजेक्ट अपना नहीं लॉन्च किए हैं,उसके लिए कर्नाटक सरकार से टाइअप हुआ है और फैक्ट्री बैठाई जा रही है उस पर राहुल गांधी कुछ नहीं बोलेंगे,इस समय बिहार में विधानसभा चुनाव है ऐसे में मुद्दे को भटकअाना नहीं चाहिए
ऐसा अक्सर होता है कि कोई इंसान तो राज्यों में वोट डाल देता है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अगर कोई इंसान नौकरी के दौरान किसी अन्य राज्य में ट्रांसफर होता है तो एक राज्य से उसकी वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाते हैं और दूसरे राज्य में जोड़े जाते हैं तो कभी-कभी यह भ्रम फैल जाता है कि दोनों राज्यों में उसने वोट डाला,कभी-कभी BLO की गलती से ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती है जो कि नहीं होनी चाहिए इससे चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा होता है कि उसकी व्यवस्था डगमगा रही है,और इसी को राहुल गांधी मुद्दा बनाकर जनता के बीच में ले जाते हैं हालांकि यह केवल बीजेपी के शासन के दौरान नहीं हुआ है कांग्रेस के शासन में भी ऐसी घटनाएं हुई है लेकिन उसको राहुल गांधी छूते तक नहीं है,खैर अब देखते हैं कि चुनाव का कैसा प्रभाव पड़ता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
