सर्दियों में अमरूद खाने से क्या फायदा होता है

अमरुद एक ऐसा फल है जिसे बहुत लोग पसंद भी करते हैं बहुत लोग नापसंद करते हैं,कई डॉक्टर इसे सेव और संतरा से बेहतर मानते हैं,अमरूद में विटामिन सी, फाइबर,पोटेशियम,एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं,अपने शरीर को फिट रखने के लिए लोग फलों का सेवन अत्यधिक करते हैं जिसमें अमरुद भी शामिल हैhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं अमरूद के फायदे:
कई डॉक्टर ऐसे हैं जो अमरुद को संतरा,केला,सेव से कहीं ज्यादा अधिक पौष्टिक मानते हैं और अमरूद को कई लोग सुपरफ्रूट भी कहते,अमरूद के सेवन से कई सारी बीमारियां समाप्त हो जाती है क्योंकि इसमें पाया जाता है पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट,विटामिन ए,विटामिन बी कंपलेक्स जैसे फोलेट,विटामिन ए और विटामिन के,इसके अलावा अमरूद में मैग्नीशियम,जिंक,आयरन,कैल्शियम जैसे खनिज भी पाए जाते हैं,सेव से कहीं ज्यादा अधिक प्रोटीन अमरूद में होता है
क्या सेव से अधिक प्रोटीन होता है अमरूद में:
कई रिसर्च में पाया गया है कि सेव और संतरा से कई गुना अधिक प्रोटीन अमरूद में पाया जाता है,अमरूद में सेव से 10 गुना अधिक विटामिन सी होता है,साथ ही अमरूद में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है,विटामिन सी आपके शरीर को संक्रमण से बचाता है,अमरूद में फाइबर्स भी पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत रखते हैं,कब्ज की समस्या से राहत दिलाते हैं
हार्ट के लिए लाभकारी है अमरूद:
अमरूद में पोटेशियम,फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है,जो आपके हार्ट को मजबूत रखना है,अमरूद आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करता है,गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
