बंद हो गई भारत और अमेरिका की बातचीत:World News

जी हां दोस्तों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगाकर एक नया बखेड़ा शुरू कर दिया है, उनका कहना है कि जब तक टैरिफ़ पर समाधान नहीं निकल जाता तब तक अमेरिका और भारत की बातचीत नहीं होगीhttp://news24hourslatest.in
World News: भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव काफी बढ़ चुका है,अमेरिका ने कुछ ही दिन पहले 25% की टैरिफ़ भारत पर लगाई थी उसके बाद अब 50% टैरिफ लगा दिया है,और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ-साफ कह दिया है कि जब तक टैरिफ़ पर कोई समाधान नहीं निकल जाता तब तक भारत से हम व्यापारिक वार्ता नहीं करेंगे, रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध का असर भारत और अमेरिका के व्यापार पर पड़ गया है
रूस से तेल खरीदने पर हो रहा विवाद:
आपको बता दे कि भारत को रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका भड़क गया है, व्यापार का एक संबंध है जहां आपको किफायती दाम मिलेगा आप उसी के साथ व्यापार करेंगे,भारत को रूस से सस्ता तेल उपलब्ध हो रहा है और यही अमेरिका की आंखों मे गढ़ गया है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरे बौखलाए हुए हैं कि आखिर भारत रूस से तेल क्यों खरीद रहा है,अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिका से तेल खरीदे, कारण है कि भारत रूस से तेल सस्ते दामों पर खरीदेगा तो जाहिर सी बात है अमेरिका के उद्योग पर इसका बहुत बड़ा असर पड़ेगा, भारत में तेल की खपत बहुत ज्यादा है यह बात अमेरिका भी जानता है इसीलिए वह पीछे पड़ा है कि भारत अमेरिका से ही तेल ख़रीदे ना कि रूस से,और इसी कारण वह भारत पर अतिरिक्त शुल्क लगा रहा है
मोदी का कहना है कि भारत नहीं झुकेगा:
अमेरिका चाहता है कि भारत में जो पशुएं हैं जो मांसाहारी चारा खाते हैं,उनका दूध बेचना चाहता है लेकिन भारत इस पर राजी नहीं है,भारत का कहना है कि हम अमेरिका को भारत में अपने पशुओं को दूध नहीं बचने देंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को जितनी भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी भारत चुकाएगा लेकिन अपने पशुपालकों,मछुआरों के प्रति समर्पित रहेगा,मोदी ने साफ-साफ कह दिया है कि किसानों के हित के लिए कोई समझौता हम नहीं करेंगे
50% टैरिफ समझौते के बाद ही कोई वार्ता होगी:
अमेरिका ने भारत पर जो 50% टैरिफ लगाया है उसको लेकर दोनों देशों के बीच एक विवाद तो खड़ा हो ही गया है, दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता भी बंद हो चुका है, मीडिया से मुखातिब होते हुए डोनाल्ड ट्रंप में कहां है कि जब तक भारत 50% टैरिफ पर कोई निर्णय नहीं ले लेता या फिर उसका कोई समाधान नहीं कर देता तब तक अमेरिका और भारत के बीच कोई व्यापारिक वार्ता नहीं होगी, आपको बता दें कि ट्रंप का यह जो कदम है इसे केवल भारत ही नहीं प्रभावित होगा बल्कि दुनिया के अलग-अलग देश भी प्रभावित होंगे
जेनेरिक दावों पर पड़ सकता है बुरा असर:
आपको बता दे कि भारत उन पांच देशों में शामिल है जो अमेरिका को जेनेरिक दवाएं सप्लाई करते हैं, ट्रंप ने इन दवावों पर 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की योजना बनाई है,अमेरिका में दवा और अस्पताल में भर्ती मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती है क्योंकि जेनेरिक दवाएं महंगी हो सकती हैं,आयरलैंड एक ऐसा देश है जो अमेरिका को सबसे ज्यादा दवा भेजता है जिस पर अमेरिका ने 200% टैरिफ लगाने की योजना बनाई है,आपको बता दें
भारत 12.5 अरब डॉलर की सस्ती जेनेरिक दवाएं अमेरिका को सप्लाई करता है, ऐसे में इतना टैरिफ लगाना अमेरिका के नागरिकों के लिए हानिकारक होगा
आईए जानते हैं दवाओं को लेकर ट्रंप ने क्या कहा:
एक इंटरव्यू मे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो जेनेरिक दावों पर टैरिफ है वह डेढ़ सौ से ढाई सौ प्रतिशत तक जाएगा, क्योंकि ट्रंप का कहना है कि वह चाहते हैं कि अमेरिका में अब दवाई ज्यादा से ज्यादा बने, इससे क्या होगा कि अमेरिका के उद्योग को बढ़त मिलेगी और दवाएं सस्ती भी होगी, ट्रंप का सोचना है कि अमेरिका हर सेक्टर में आगे बढ़े और अपने देश में ही उद्योग लगाए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जो यह नीति है यह दुनिया भर के देशों पर एक प्रहार है, उनका जो टैरिफ है कभी बढ़ता है कभी घटता है, जिसके कारण उनके व्यापारिक संबंध टूट रहे है, कभी चीन को लेकर बहस तो कभी भारत को लेकर तो कभी अन्य देशों को लेकर, आपको बता दे कि अमेरिका ने जब से 50% भारत पर टैरिफ लगाया है, तब से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंध कम हो चुके हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अमेरिका को खरी खोटी सुनाई है, बिना अमेरिका का नाम लिए हमारे प्रधानमंत्री ने कह दिया कि हम किसी के सामने झुकेंगे नहीं, फिलहाल अब देखते हैं कि आगे कितना भयानक रूप लेगा ये टैरिफ़ और इसकी वजह से हमारे और अमेरिका के बीच का व्यापारिक संबंध कितना बना रहेगा जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
