तीन लोगों में से कोई एक हो सकता है यूपी का बीजेपी अध्यक्ष

लगभग 2 साल से बीजेपी में यह कशमकश चल रही है कि यूपी अध्यक्ष कौन होगा,वहीं बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इस पर भी पार्टी विचार विमर्श कर रही है,2023 में बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन चुनाव चलते उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया और अभी तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ही है लेकिन अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ ही दोनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष भी देश को मिल जाएगा लेकिन इससे पहले यूपी का अध्यक्ष तय करना जरूरी हो गया है आपको बता दे की वर्तमान में बीजेपी के यूपी अध्यक्ष हैं भूपेंद्र सिंह चौधरी,लगभग 11 महीने से उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर मंथन चल रहा है जो अब जाकर साफ होने वाला हैhttp://news24hourslatest.in
16 दिसंबर से पहले यूपी बीजेपी अध्यक्ष का नाम तय हो जाएगा:
ऐसा कहा जा रहा है 16 दिसंबर से पहले यानी कि खरमास लगने से पहले भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष घोषित कर सकती है,आपको बता दे कि बीते दिन उत्तर प्रदेश के दो सांसद भाजपा के,वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बैठक में यूपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष लगभग हो चुका है,ऐसा कहा जा रहा है कि जो यूपी का अध्यक्ष होगा उसे जनता बखूबी जानती है और वह समझदार भी है,जैसे ही गृह मंत्री ने यह बात कही तो दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक बीजेपी के तमाम नेता समझदार व्यक्तियों की चर्चा करने में लगे हुए हैं की आखिर वह समझदार व्यक्ति कौन है जो उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कमान संभालेगा
98 में से 84 जिलाअध्यक्ष घोषित हो चुके हैं:
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में लगभग 98 में से 84 जिला अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं,आपको बता दे की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा था कि 15 जनवरी के पहले यूपी के बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा और जनता को पता चल जाएगा कि कौन यूपी बीजेपी अध्यक्ष होगा,11 महीने बीत चुके हैं इस बात को लेकिन अभी भी मंथन जारी है कि अध्यक्ष किसे बनाया जाए,हालांकि गृह मंत्री अमित शाह के बयान से यह कयास लगाई जा रही है कि 15 दिसंबर के पहले उत्तर प्रदेश को भाजपा अध्यक्ष मिल जाएगा
अखिलेश यादव और अमित शाह की व्यंगात्मक टिप्पणियां काफी चर्चा हुईं:
एक वीडियो में आपने देखा होगा कि कैसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बीच मीठी नोकझोंक अध्यक्ष पद को लेकर हुईं,आपको बता दे कि सदन में मौजूद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंग कसते हुए यह कहा था की बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होकर भी अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी तक नहीं चुन पाई है,अखिलेश यादव की इस बयान पर जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था की जो अन्य पार्टियां है उसमें अध्यक्ष पद के लिए इसलिए देर नहीं होती क्योंकि परिवार के सदस्य को ही बनाना रहता है अध्यक्ष इसलिए वह कभी भी बन सकते हैं और बीजेपी में करोड़ों कार्यकर्ताओं में से किसी एक को अध्यक्ष बनाना रहता है इसलिए थोड़ा विलंब लगाता है
अमित शाह बखूबी समझते हैं हर चीज को:
जिस दिन से यह ऐलान किया है कि जो यूपी का बीजेपी अध्यक्ष होगा उनका नाम चौंकाने वाला नहीं होगा इससे भाजपा के जो नेता है कि जिन नाम की चर्चा आजकल हो रही है उन्हें नाम में से कोई एक यूपी का अध्यक्ष होगा,अमित शाह के समझदार वाले बयान पर कयास यह लगाया जा रहा है कि जो भी व्यक्ति बीजेपी यूपी का अध्यक्ष होगा वह गृह मंत्री अमित शाह,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बहुत करीबी हो सकता है,उस आदमी में नेतृत्व करने की क्षमता बहुत अधिक मानी जाएगी,कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित होना संगठन को मजबूत करना ऐसी जिम्मेदारियां का निर्वहन यूपी का जो अध्यक्ष होगा वह आसानी से कर सकता है ऐसा बीजेपी के नेता बोल रहे हैं
डिप्टी सीएम सहित पांच अन्य नाम है दावेदार:
भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक,जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह सहित योगी के करीब चार मंत्रियों के नाम सूचियां में है,केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,बीएल वर्मा,पंकज चौधरी यह नाम भी यूपी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है,इसके साथ ही राज्यसभा सांसद अन्य मंत्रियों के नाम भी इस रेस में जोड़े गए हैं
किसी भी पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी होती है संगठन, उनके कार्यकर्ता अगर संगठन किसी भी पार्टी का कमजोर है तो वह पार्टी टिक नहीं सकती है बीजेपी में संगठन की मजबूती है इसलिए आज वह भारत पर राज कर रही है,लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित न होने के कारण पार्टी के मोर्चों,प्रकोष्ठों और विभागों के प्रमुखों की घोषणा नहीं हो सकी है,अब देखते हैं कि 15 दिसंबर के पहले उत्तर प्रदेश की कमान कौन संभालता है
ये भी पढ़े:6 दिसंबर बाबरी मस्जिद बन कर रहेगी
