news24hourslatest

नितिन नबीन ही क्यों बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन ही क्यों बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नितिन नबीन ही क्यों बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

 

 

 

 

 

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में बताया गया है,”बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है,आपको बता दे की नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं इनका राजनीतिक सफर:
नितिन नवीन बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में से एक है संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनके लंबे अनुभव रहें है,एक मजबूत स्तंभ बनाया है पार्टी के इस फैसले से सभी कार्यकर्ता भी खुश हैं क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि नितिन नवीन का व्यवहार एकदम मिलनसार है
जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि:
नितिन नवीन का जन्म पटना में हुआ और उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी की वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक थे पिताजी के देहांत के बाद नितिन नवीन भी पिताजी के कदमों पर चल पड़े और राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता के विरासत को आगे बढ़ने का निर्णय लिया और आज वह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चुने गए हैं
राजनीतिक शुरुआत और युवा मोर्चा:
नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से की जो कि भारत की जनता पार्टी का एक बहुत मजबूत विंग है जो केवल युवाओं को जोड़कर रखता है किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में किसी भी रैलीयों में या भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो उसमें युवाओं की जरूरत जब पड़ती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाते है युवा मोर्चा में सक्रिय रहते हुए नितिन नवीन ने संघटनात्मक कामकाज में गहरी पकड़ बनाई और आगे चलकर यही पकड़ उनकी राजनीति में और मजबूत होती गई और वह बड़े नेताओं की लिस्ट में शुमार हो गए
आईए जानते हैं नितिन नवीन के विधानसभा चुनाव और उनके जीत का सिलसिला:
नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक है,आपको बता दे कि वर्ष 2006 में हुए उपचुनाव में वह पहली बार विधायक बने और उसके बाद लगातार 2010 में विधायक बने 2015 में विधायक बने और 2020 में भी विधायक बने और 2025 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की इस तरह हुए बांकीपुर में 25 साल लगातार विधायक चुने गए हैं, नितिन नवीन का भी राजनीतिक अनुभव बहुत अच्छा है क्योंकि उन्होंने भी लंबा समय दिया है भारतीय जनता पार्टी में
2025 का ऐतिहासिक जनादेश:
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जब नितिन नवीन ने बड़ी जीत हासिल की तो पार्टी ने उनको और प्रोत्साहन दिया क्योंकि उन्होंने लगभग 99000 वोट प्राप्त किए थे और उनकी जो प्रतिद्वंदी थी राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी उनको 52000 वोटो के भारी अंतर से नितिन नवीन ने हराया था यह जीत उनके राजनीतिक जनाधार को भी दर्शाती है,सिंपल चेहरा सादा विचार के साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में अपनी पकड़ बनाई है
संगठन में अहम भूमिका निभाते हैं नितिन नवीन:
बीजेपी के बिहार के विधायक नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया था और आपके बता दे कि उनके नेतृत्व और राजधानी नीति में पार्टी ने राज्यों में जबरदस्त जीत हासिल की थी,इस जीत के बाद नितिन नवीन का प्रभाव और बढ़ता गया उनके उनके संगठन आत्मक कौशल और चुनावी प्रबंधन क्षमता का प्रमाण इसी जीत से देखा गया नितिन नवीन को संगठन में काम करने का बहुत अच्छा अनुभव है वरना केवल सरकार में जिम्मेदार पदों पर रहे बल्कि पार्टी संगठन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई है यही वजह है कि आज भाजपा उन्हें भरोसेमंद और अनुभवी नेता के रूप में देखती है और इतनी बड़ी जिम्मेदारी आज बीजेपी ने उन्हें सौंप दिया
जेपी नड्डा की जगह लेंगे अब नितिन नवीन:
पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था तब से ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई थी और न जाने कितने चुनाव बीच में आते गए जिनमें वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव टालता गया,जे पी नड्डा 2020 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे,बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष उनका कार्यकाल 2024 को खत्म हो चुका था तब से वह आज तक एक्सटेंशन पर थे,अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक नितिन नवीन ही इस पद की जिम्मेदारी संभालेंगे,अब देखते हैं की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद कौन पार्टी की कमान संभालता है और अपनी जिम्मेदारियां से भारतीय जनता पार्टी को कितना आगे पहुंचाता है
ये भी पढ़े:अध्यक्ष बनते ही करेंगे ये फैसला

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version