news24hourslatest

शून्य से शिखर तक पिछले दो दशक में

शून्य से शिखर तक पिछले दो दशक में

शून्य से शिखर तक पिछले दो दशक में

 

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी ने अपना नया कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नवीन को बना दिया है ऐसा कहा जा रहा है की नितिन नवीन ने पिछले दो दशक में शून्य से शिखर तक का सफर तय किए हैं,आपको बता दे कि जब इनके पिता नवीन सिन्हा विधायक थे तब यह अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने में मशगूल थे और जैसे ही पिताजी का निधन हुआ इन्होंने पढ़ाई को छोड़ दिया और 2006 में पटना पश्चिम से विधानसभा उपचुनाव लड़े और जीत गएhttp://news24hourslatest.in
दो दशक का अद्भुत सफर है नितिन नवीन का:
नितिन नवीन का दो दशकों का जो सफर है वह भारतीय जनता पार्टी को बहुत मजबूत बनाया है दो दशक के राजनीतिक सफर में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पद पर बहुत कम ही लोग पहुंचते हैं जिनमें से एक है नितिन नवीन,नितिन नवीन की विनम्रता,प्रखरता,निर्णय लेने की क्षमता संगठन में सक्रियता ही उनको इस पद पर पहुंचाई है उनके पिता नवीन सिन्हा के राजनीतिक विरासत को इन्होंने संभाला है और आज तक उन्हें आगे बढ़ाया है,जिसकी वजह से वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकाल अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं
2006 में पहली बार विधायक बने थे:
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन वर्ष 2006 में पहली बार विधायक बने उसके बाद 2010,2015, 2020-2025 मतलब की लगातार 20 साल तक विधायक के पद पर अभिषिक्त रहे,कहा जाता है की नीतिन नवीन बेहद ही मिलनसार,मृदुल भाषी स्वभाव के इंसान हैं जिसकी वजह से जनता उन्हें बेहद प्यार करती है,छोटे बड़े हर किसी से आदर सम्मान के साथ मिलते हैं,यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें आज बड़ी जिम्मेदारी दी है
पहली बार मंत्री कब बने:
आपको बता दे कि वर्ष 2021 में इन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया तब इन्हें पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी फिर 2024 में यह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री बने 2025 के चुनाव में इन्हें फिर पथ निर्माण मंत्री बनाया गया,यह कायस्थ जाति के हैं 2008 में भाजपा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य और युवा मोर्चा के सह प्रभारी भी बने थे आपको बता दे की 2013 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे हैं और 2016 से 2019 तक बिहार युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे
जिम्मेदारी के साथ सफलता भी दिलाई:
नितिन नवीन 2019 में सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के राज्य प्रभारी तथा राज्य भाजपा संगठन प्रभारी बनाए गए थे,आपको बता दे की सिक्किम में राज्य में प्रभारी होते हुए पहली बार भाजपा के दो विधायक जीते 2021 से 2024 तक छत्तीसगढ़ राज्य में सहप्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व इन्हें मिला और 2024 में छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाए गए फिर जुलाई 2024 में भी छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी के रूप में संगठनात्मक दायित्व की जिम्मेदारी मिली और इन सभी राज्यों में भाजपा को जीत दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है,उनके कर्तव्य को देखते हुए उनकी लगन और कार्य करने की शैली को देखते हुए भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया
पार्टी के सभी नेताओं को धन्यवाद किया:
बीजेपी का कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने पार्टी के सभी नेताओं को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं का परिश्रम है, आगे उन्होंने कहा कि अगर आप पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे तो पार्टी के जितने भी वरिष्ठ नेता हैं उनका ध्यान आप पर आकर्षित होगा,और आज मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भी आशीर्वाद मिला
पीएम मोदी ने एक्स की बधाई:
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी और ये भी लिखा की लिखा कि एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है,आगे उन्होंने लिखा की नीतिन नवीन एक युवा और परिश्रमी नेता है बिहार में विधायक के रूप में उनका कार्य करने की क्षमता बेहद ही प्रभावशाली रही है,आगे प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि वे बेहद ही सरल और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति हैं,वह जमीनी स्तर के नेता है और लोगों से मिलने झूलने का उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है,मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी ऊर्जा और प्रतिबद्धता आने वाले समय में हमारी पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी,भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर उन्हें हार्दिक बधाई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में बंगाल में चुनाव होने वाले हैं 2019 में लोकसभा चुनाव भी होने वाले हैं,अब देखते हैं कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी को कितने शीर्ष पर पहुंचाते हैं,धन्यवाद

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version