news24hourslatest

कांग्रेस की महारैली क्या साबित होगी संजीवनी

कांग्रेस की महारैली क्या साबित होगी संजीवनी

कांग्रेस की महारैली क्या साबित होगी संजीवनी

 

 

 

 

 

 

2014 के बाद जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से कांग्रेस पार्टी न जाने कितनी रैलिया,महासम्मेलन,महारैली आयोजित कर चुकी है भाजपा की सरकार को हटाने के लिए लेकिन अभी तक इन महारैलीयों का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा जनता पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार लोगों के बीच में बने रहते हैं,भारत जोड़ो यात्रा,खाट सभा,संविधान बचाओ रैली न जाने कितने अभियान कांग्रेस पार्टी चला चुकी है लेकिन साल 10 साल कांग्रेस पार्टी का ग्राफ गिरता ही चला जा रहा है बिहार में,कांग्रेस पार्टी ने खूब रैलियां की,वोट चोरी को लेकर खूब आरोप लगाए,केंद्र सरकार पर चुनाव आयोग पर लेकिन जब नतीजे सामने आए बिहार चुनाव के तो कांग्रेस की मात्रा 6 सिट आईhttp://news24hourslatest.in
क्या दिल्ली की महा रैली का प्रभाव 2027 के चुनाव पर पड़ेगा:
इतने खराब मौसम में भी दिल्ली के रामलीला मैदान में जो कांग्रेस ने महारैली का आयोजन किया वह सफल रहा,लाखों कार्यकर्ता पूरे भारत से इस महारैली का हिस्सा बने और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे को और बुलंद किया,इस रैली का आयोजन इसलिए किया जा रहा है कि जनता जागरुक हो जाए अपने चुनाव को लेकर,अपने वोट कोे लेकर,राहुल गांधी इस रैली से यह दर्शाना चाहते हैं की जनता अपने अधिकार को पहचाने, राहुल गांधी जनता को यह समझने में लगे हैं कि बीजेपी और चुनाव आयोग पूरी तरीके से मिले हुए हैं,चुनाव आयोग किसके इशारे पर काम कर रही है और कौन सी पार्टी दुरुपयोग करके हमेशा सत्ता में अपनी पैठ बना रही है,आपको बता दे की यही कारण है जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया कि कहीं यह बात सच तो नहीं है
कांग्रेस के आयोजन में वोट चोरी का मुद्दा जोरों शोरों पर था:
कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और मोदी पर आरोप लगाया कि अगर वोट चोरी ना करे तो उनकी सरकार कब की गिर गई होती,कांग्रेस के आयोजन में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़ से यह संकेत मिल रहा है कि कुछ बदलाव होने वाला है लेकिन जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं नतीजा कुछ अलग ही नजर आता है,रामलीला मैदान के इस महारैली का आयोजन इसलिए भी किया गया है ताकि लोगों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ता रहे खासकर राहुल गांधी का क्योंकि कांग्रेस का नेतृत्व इस समय राहुल गांधी के कंधों पर ही है
2025 कांग्रेस के लिए विफल रहा:
2025 का साल कांग्रेस के लिए कोई खास अच्छा नहीं रहा खासकर,बिहार में जहां कांग्रेस खूब प्रचार प्रसार की लेकिन बहुत बुरी तरीके से हार हुई,जितने दावे किए जा रहे थे पार्टी को इतनी सीट भी नहीं मिली लेकिन जो केरल के जो स्थानीय चुनाव हुए हैं उससे यह लगता है कि 2026 कांग्रेस के लिए कुछ अच्छा हो सकता है क्योंकि केरल में कांग्रेस को कई अहम सीट भी मिली है, आपको बता दे की हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को बहुत उम्मीदें थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ,राहुल गांधी हमेशा से यह संकेत देते आते हैं कि कांग्रेस के दिन बदलने वाले हैं लेकिन चुनाव नतीजे आते ही सब गड़बड़ हो जाता है
राहुल गांधी के नेतृत्व में क्या कांग्रेस आगे बढ़ेगी:
राहुल गांधी लगातार रैलिया करते हैं,खाट सभाएं करते हैं,संविधान की किताब लेकर हर जगह घूमते हैं लेकिन जनता ने उनके बातों को उतनी गंभीरता से नहीं लिया हालांकि जितने चुनाव हुए हैं 2025 में राहुल गांधी ने सब की बारीकी से जान पड़ताल की और जो चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई उसे उजागर भी किया और अभी तक उजागर कर रहे हैं और यह बता रहे हैं कि कैसे चुनाव आयोग किसके इशारे पर काम कर रहा है,लेकिन कुछ राज्यों में वोट चोरी का मुद्दा बिल्कुल खारिज हो गया जैसे बिहार विधानसभा चुनाव में
मतदाता अपने अधिकार को पहचाने:
संविधान की दुहाई देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी यह कहते हैं कि मतदाता अपने अधिकार को पहचाने यदि उनके इस अधिकार में कोई सेंध लगाएगा तो यह कतई नहीं बर्दाश्त होगा और अभी तक यही हो रहा है भाजपा और चुनाव आयोग एक दूसरे से मिलकर काम कर रहे हैं राहुल गांधी का कहना है कि लोगों के मन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति आक्रोश है लोगों में नाराजगी बढ़ रही है,राहुल गांधी अब लोगों से मिलने जुलने में काफी सक्षम हो चुके हैं और चुनाव में वह गरीबों से,वंचितों से, दलितों से खासकर जाकर मिलते हैं उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनको यह वादा भी दिलाते हैं कि अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार आई तो जो उत्पीड़न उन्हें झेलना पड़ रहा है वह सब बंद हो जाएगा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जनता प्रधानमंत्री के नजरिये से अब तक नहीं देख पा रही है,इसके कई सारे कारण हो सकते हैं हालांकि कांग्रेस के लोग यह कहते रहते हैं कि प्रधानमंत्री का चेहरा राहुल गांधी ही होंगे,अब देखते हैं कि राहुल गांधी लगातार मेहनत कर रहे हैं, इसका परिणाम क्या होता है,धन्यवाद
ये भी पढ़े:शून्य से शिखर तक पिछले दो दशक में

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version