Bihar Chunav:जानिए कौन सा राजनीतिक दल नहीं लड़ पाएगा चुनाव

कुछ ही महीने शेष है बिहार के विधानसभा चुनाव में, सभी पार्टियों पूरी ताकत के साथ जमीन पर उतर चुकी है,कौन सा कैंडिडेट कहां से चुनाव लड़ेंगे इसकी समीक्षा जारी है, इंडि गठबंधन के तरफ से रोज रैली,जनसभाएं हो रही है तो वहीं भाजपा एनडीए गठबंधन भी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है और गेम चेंजर खाने वाला कहे जाने वाले प्रशांत किशोर की पार्टी जान सुराज भी लोगों के दिलों पर धाक जमाने की कोशिश कर रही है,ऐसे में चुनाव आयोग ने कुछ राजनीतिक दल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है चुनाव लड़ने सेhttp://news24hourslatest.in
भारत निर्वाचन आयोग:
भारत निर्वाचन आयोग का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो 2019 से अब तक चुनाव के मानदंडों को पूर्ण करने में वीफल रहे हैं,और ना ही कोई पंजीकृत दस्तावेज भी उपलब्ध है,इसीलिए बिहार में भारतीय निर्वाचन आयोग ने 17 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को राजनीतिक दलों की सूची से हटा दिया गया,चुनाव आयोग की जानकारी के अनुसार पूरे देश में 334 ऐसे दलों की सूची को हटा दिया गया है,आपको बता दे की देशभर में कुल 2854 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में से 2520 राजनीतिक दल ही बचे हैं,चुनाव आयोग का यह भी कहना है कि अगर किसी दल को कोई परेशानी है तो वह एक महीने के अंदर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
बिहार के 17 राजनीतिक दलों पर हुई कार्रवाई:
आपको बता दे कि बिहार के 17 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने प्रतिबंध लगा दिया है,चुनाव आयोग का कहना है कि 2019 से अब तक यानी पिछले 6 वर्षों से एक भी चुनाव लड़ने के आवश्यक मानदंडों को पूरा करने में विफल रहे,आईए जानते हैं यह 17 राजनीतिक दल कौन से हैं-
1-भारतीय बैकवर्ड पार्टी
2-भारतीय सुराज दल
3-भारतीय युवा पार्टी (डेमोक्रेटिक)
4- भारतीय जनतंत्र सनातन दल
5-बिहार जनता पार्टी
6- देसी किसान पार्टी
7-गांधी प्रकाश पार्टी
8-हमदर्दी जन संरक्षक समाजवादी विकास पार्टी (जन सेवक)
9-क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी
10- क्रांतिकारी विकास दल
11-लोक आवाज दल
12-लोकतांत्रिक समता दल
13-नेशनल जनता पार्टी (इंडियन)
14-राष्ट्रवादी जन कांग्रेस
15-राष्ट्रीय सर्वोदय पार्टी
16-सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी
17- व्यवसायी किसान अल्पसंख्यक मोर्चा
आईये जानते है राष्ट्रीय दल होने के मानदंड क्या है:
आईये जानते है एक राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल होने के मानदंड क्या है
1-आपको बता दे कि अगर लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखा जाए तो यदि किसी राजनीतिक दल ने कम से कम चार राज्यों में लोकसभा या विधानसभा के कुल वैध मतों का 6% मत प्राप्त किया हो और पिछले लोकसभा चुनाव में कम से कम उसके चार सांसद हों
2-यदि किसी दल ने कम से कम तीन राज्यों से लोकसभा की कुल सीटों में से कम से कम 2% सीटें जीती हों
3-यदि किसी दल को कम से कम चार राज्यों में राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त हो
4-अगर किसी दल को चार राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा मिला हो
5- एक राजनीतिक पार्टी तीन अलग-अलग राज्यों को मिलाकर लोकसभा की दो प्रतिशत सिट जीतती है या फिर 11 सिट जीतती हैं,और जो 11 सीट है वह भी अलग-अलग राज्यों से होने चाहिए तब उसे राजनीतिक पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिल सकता है
राष्ट्रीय दर्जा मिलने पर लाभ क्या मिलता है:
सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों को सस्ती जमीन,टैक्स पर छूट,दिल्ली में पार्टी के नाम पर एक कार्यालय आवंटित होता है,राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने के बाद पार्टी डोनेशन भी ले सकती है,राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने के बाद चुनाव के लिए स्टार कम्पेनर के रूप में 40 नाम की सूची दे सकता है,राष्ट्रीय दाल का दर्जा प्राप्त होने के बाद दूसरे राजनीतिक दल के मुकाबले अधिक टीवी प्रसारण की सुविधा मिल जाती है
आईये जानते है भारत में 6 राष्ट्रीय दल कौन कौन से हैं:
1-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
2- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)
3- बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
4-भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा)
5- आम आदमी पार्टी (आप)
6-नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
अभी तो बिहार चुनाव में बहुत सारे उतार चढ़ाव होने वाले हैं जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल