Vote Chori:चुनाव आयोग ने मिलने का समय दिया,300 सांसदों का विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी ने जब से एटम बम के जैसा धमाका किया है, केंद्र सरकार और बीजेपी पर तब से पूरे देश में एक अलग माहौल बन चुका गया, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और बोले कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है, कई जगह फर्जी वाटर पाए गए तो कई जगह डुप्लीकेट मतदाता पाए गए कुल मिला-जुला कर एक लाख वोटरों की चोरी हुई है और चुनाव आयोग इस पर चुप्पी साधे बैठा है,इसी को मद्देनजर रखते हुए लगभग 300 सांसद दिल्ली में संसद भवन पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे है, आखिर आखिर चुनाव आयोग क्यों नहीं जवाब देताhttp://news24hourslatest.in
300 सांसदों का विरोध प्रदर्शन:
बिहार में वोटर लिस्ट की गड़बड़ी को लेकर 300 सांसदों ने अपना विरोध प्रदर्शन किया, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगवाई में लगभग 300 सांसदों ने दिल्ली में पैदल मार्च किया, और खबर यह आ रही है कि विपक्ष को चुनाव आयोग ने समय दे दिया है मिलने का, विगत कुछ दिनों से लगातार चुनाव आयोग पर यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वोट चोरी पर,फर्जी मतदाताओं पर चुनाव आयोग चुप है,चुनाव आयोग बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर भी कुछ नहीं कर रहा है फर्जी वोटर आखिर कहां से आ रहे हैं, अन्य सभी मुद्दों को लेकर विपक्ष और गठबंधन दिल्ली के सांसद भवन के पास पैदल मार्च किये
क्या आरोप लगाया था राहुल गांधी ने:
राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में फर्जी वोट को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया, सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने का भी आरोप लगाया, जो सवाल राहुल गांधी ने पूछा है उसमें पहला सवाल यह है
1-राहुल गांधी का कहना है कि मुझे डिजिटल वोटर लिस्ट क्यों नहीं दिया जा रहा है,डिजिटल वोटर लिस्ट दिया जाएगा तो उसमें साफ-साफ पता चल जाएगा कि यह धांधली कैसे हुई है
2-सीसीटीवी और वीडियो के सारे सबूत क्यों मिटाए जा रहे हैं,चुनाव आयोग के पास कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में जहां चुनाव हुए हैं उसके सीसी सीसीटीवी और वीडियो होंगे वह उपलब्ध क्यों नहीं कराया जा रहा है किसके कहने पर उसे रोका जा रहा है
3-फर्जी मतदाताओं को क्यों जोड़ा गया, यह किसकी लापरवाही के वजह से हुआ है और इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग क्यों नहीं ले रहा है
4-राहुल गांधी का कहना है कि विपक्ष के नेताओं को धमकाया जा रहा है, डराया जा रहा है आखिर ऐसा क्यों, क्या संविधान हमें अधिकार नहीं देता कि हम अपनी बात रखें, हमें बात रखने पर धमकाया जाता है, डराया जाता है आखिर यह किसके कहने पर हो रहा है और क्यों हो रहा है
5-पांचवा और आखरी सवाल राहुल गांधी का यह है क्या इलेक्शन कमीशन बीजेपी का एजेंट बन चुका है? बीजेपी के कहने पर ही इलेक्शन कमीशन अब काम कर रहा है, बीजेपी नहीं चाहती है कि इलेक्शन कमिशन इन आरोपों का जवाब दे, क्योंकि दोनों की मिली भगत है
शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने क्या कहा:
प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि चुनाव आयोग घबरा गया है वह विपक्ष से मिलना नहीं चाहता है क्योंकि चुनाव आयोग की पोल खुल गई है, हमने तथ्यों पर सवाल उठाए हैं,चुनाव आयोग जवाब देने से बच रहा है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने क्या बोला:
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है केंद्र सरकार चुनाव आयोग कार्यालय तक पहुंचने नहीं देती तो उस सरकार को क्या डर है,यह हमें नहीं पता,यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन है.”
टीएमसी की सांसद हो गई बेहोश:
प्रदर्शन के दौरान टीएमसी की सांसद मिताली बाग बेहोश हो गई, राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने उन्हें संभाला
राहुल गांधी ने क्या कहा:
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह बात नहीं कर सकते यह हकीकत है,हमने सच्चाई देश के सामने रखी है और इसके लिए हम लड़ते रहेंगे जब तक कि हमें न्याय न मिल जाए,यह लड़ाई संविधान बचाने की लड़ाई है, एक व्यक्ति की लड़ाई है, एक वोट की लड़ाई है
अखिलेश यादव कूदे बैरिकेडिंग से:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस ने जब रोका तो उन्होंने बैरिकेडिंग खुद कर अपना प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन किया
फिलहाल विपक्ष गठबंधन के नेता को दिल्ली पुलिस अपने हिरासत में ले ली है लेकिन विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी है, अब देखना है कि इस विरोध प्रदर्शन का क्या अंजाम होता है क्या चुनाव आयोग विपक्ष को समय देता है मिलने का,जवाब देने का,अपनी बात रखने का या नहीं जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल