MP-MLA आखिर कितना कमीशन लेते हैं

हमारे देश की जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है,लोग चुनाव लड़ते हैं विधायक बनते हैं,सांसद बनते हैं और उसके बाद जनता के समस्याओं का निवारण करते हैं, लेकिन उसी के साथ-साथ उनकी लाइफ स्टाइल भी बदल जाती है जैसे ही यह विधायक और सांसद बनते हैं इनके आगे पीछे 10 गाड़ियां 20 लोग निरंतर चलते रहते हैं जिसका खर्चा सांसद जी,विधायक जी उठाते हैं,कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर बजट से अधिक इनका खर्चा कैसे होता है,कहां से कितना कमीशन खाते हैं यह लोग इसी पर बात करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कुछ ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से वह चर्चा में बने हुए हैंhttp://news24hourslatest.in
आईए जानते हैं जीतन राम मांझी ने क्या कहा:
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सांसद और विधायक को लेकर ऐसी बात कही जो खूब वायरल हो रही है,जीतन राम मांझी ने गया जी में भाषण देते हुए एक ऐसा बयान दिया जो हर नेता नहीं देता है,जीतन राम मांझी ने कहा की सभी सांसद और विधायक कमीशन लेते हैं,सांसद को 5 करोड़ रूपया हर योजना का मिलता है अगर 10% वह कमीशन लेता है तो 40 लाख हो गया, यहां आगे उन्होंने यह भी कहा कि हमने खुद कई अपनी पार्टी को ऐसे कई दफा कमीशन का पैसा दिया है और हमने यह भी कहा था कि इन पैसों से गाड़ी खरीद लो, जीतन राम मांझी का यह बयान HAM पार्टी द्वारा जीते गए विधायकों के लिए कहा गया जो एक सम्मान समारोह में आए हुए थे,आगे केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष के योजना में सांसद को 5 करोड़ मिला और 10% के हिसाब से 40 लख रुपए उनके हो गए
अध्यक्ष का क्या दोष है:
जीतन राम मांझी ने कहा कि सारे एमपी और एमएलए कमीशन लेते हैं अगर वह ऐसा नहीं कर पा रहा है तो इसमें पार्टी के अध्यक्ष का दोष है,आगे उन्होंने कहा कि 2026 में भी हमको पैसे की जरूरत नहीं है हम इस बार भी सांसद फंड का रुपया देंगे तो 80 लाख हो जाएगा और पार्टी को 80 लाख मिलना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है,उन्होंने आगे कहां की अगर आपको 10% नहीं मिल रहा है तो आप 5% लीजिए लेकिन लीजिए और काम कीजिए,काम करने का मन होना चाहिए
पैसे देकर लोगों को बुलाते हैं नेता:
जीतन राम मांझी ने अपने कार्यक्रम में यह भी कहा कि यहां भीड़ उतनी नहीं है लेकिन अगर जिला अध्यक्ष पांच बसों का इंतजाम करते और 2 लाख खर्च करते तो पूरा स्टेडियम भर जाता है और सभी पार्टियों यही काम करती हैं,पार्टी के लोग दूर दूर से आदमी को लेकर आते हैं और इसी बहाने अपने जाति के लोगों को खिलाते भी हैं और घूमते भी हैं और इसमें लाखों लाख रुपया खर्चा होता है इसीलिए मैं कहता हूं कि हर एमपी एमएलए कमीशन लेता है
चुनाव के लिए क्या कहा जीतन जी ने:
आपको बता दें कि चुनाव को लेकर भी मांझी ने बहुत बयान दिया उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे पार्टी को 100 सीट मिलना चाहिए हम लेंगे 100 सीट और अगर नहीं मिला तो इंकलाब जिंदाबाद अलग झंडा लेकर चल पड़ेंगे,पार्टी अध्यक्ष इसके लिए तैयारी कीजिए,आपका समाज आपके साथ है हमारा साथ देने के लिए हमारे समाज के लोग हैं हमने तो पहले भी कहा है “भूईयाँ मियां एक बार और भूईयाँ भूमिहार एक बार”,हमारी पार्टी ने हमने यह नारा दिया है और इसी नारे को लेकर हम सब को चलेंगे
HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा:
इस मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने बिहार सरकार के मंत्री को कहा कि आपने हमें धोखा दिया है और यह बात हम खुलेआम कहते हैं,हमको कम समझ गया है हमसे बेईमानी की गई है,हमें धोखा मिला है,आपने हमको कम समझने की गलती की है और अगर दूसरी बार भी यही गलती दोहराई जाएगी तो हम अपना अलग रास्ता बना लेंगे,हम तो यही कहेंगे पार्टी के नेता आप हैं और पार्टी के सर्वेसार्वा भी आप हैं इसलिए हमारी बात भी माननी चाहिए ताकि पार्टी आगे बढ़े केवल एक लोग के कहने से ही पार्टी नहीं चलती है बहुत सारी जिम्मेदारियां होती है पार्टियों पर,हर समाज के लोगों को देखना पड़ता है कि कौन नाराज है,कौन नहीं नाराज है,और जो नाराज है उनको भी मानना पड़ता है अगर आपको उनसे वोट चाहिए उनकी मदद चाहिए,इसलिए हम यही कहेंगे कि सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है पार्टी किसी एक कि नहीं है पार्टी हजारों लाखों कार्यकर्ताओं की है जिनके खून पसीने से हम यहां तक पहुंचे हैं
केंद्रीय मंत्री जीता राम मांझी का यह बयान बहुत वायरल हुआ,हालांकि बयान में कोई गलती गलत बात नहीं कही है आपने देखा होगा कि अगर कोई सांसद या विधायक बन जाता है तो फिर उसकी जीवन शैली बदल जाती है और वह अपने पूरी पीढ़ी को सुधार देता है,पैसों की बारिश हो जाती है,धन्यवाद
ये भी पढ़े:दीपू दास के बाद अब गोपाल दास को मारा गया
