प्रेरणा स्थल से क्या प्रेरणा मिली

राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ के वसंत कुंज में बना एक राष्ट्रीय प्रेरणादायक स्मारक और संग्रहालय है जो देशभक्त और नेतृत्व की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है इन मूर्तियों का निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा कराया गया हैhttp://news24hourslatest.in
प्रेरणास्थल से मोदी जी ने क्या-क्या बात कही:
• राष्ट्र प्रेरणा स्थल भारत के आत्म सम्मान का प्रतीक है
• यूपी में बहुत बड़ा डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है
• भाजपा की सरकार ने धारा 370 को हटाया
• आज भारत का संविधान जम्मू कश्मीर में भी लागू हो चुका है
• हमारी सरकार ने पीछे छूट लोगों को,दलितों को गरीबों को प्राथमिकता दी है
• हमारी सरकार ने करोड़ों गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला है
•भारतीय जनता पार्टी ने देश को परिवारवाद से मुक्ति दिलाई
•भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेब के संविधान को बरकरार रखा और उसे मिटने नहीं दिया
प्रेरणा स्थल की सुविधायें:
• एक लाख लोगों की क्षमता वाला रैली ग्राउंड
• ओपन एयर थिएटर,मल्टीपरपज हॉल,योग ध्यान केंद्र कैफेटेरिया,वीवीआईपी लॉज,हेलीपैड जैसे अन्य सुविधाएं
• अत्यधिक सुंदर लैंडस्केपिंग,लाइट,प्रोजेक्शन मेपिंग और कई तरह के फाउंटेन भी देखने योग्य हैं
प्रतिमा बहुत विशाल है:
65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं पंडित अटल बिहारी वाजपेई,पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी
यह तीनों देश के महान रत्न में से एक है,जिन्होंने भारत को एक अलग पहचान दी,जिनके वजह से आज भारतीय जनता पार्टी केवल दो सीटों से 300 से अधिक सीटों पर है
आईए जानते हैं कार्य कब शुरू हुआ और कब पूर्ण हुआ:
•यह प्रोजेक्ट 2022 में शुरू हुआ था
• ढाई सौ करोड़ की लागत से लगभग 65 एकड़ में विकसित किया हुआ यह प्रेरणा स्थल है
• पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के दिन यानी की 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया
योगी आदित्यनाथ के लिए मोदी ने क्या कहा कहा:
प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की,प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस भूमि पर आज प्रेरणास्थल बनकर तैयार हुआ है वहां दशकों से कई एकड़ क्षेत्र में कूड़े का पहाड़ जमा था जिसे पिछले 3 वर्षों में पूरी तरह से हाटकर यह स्थल विकसित किया गया है,प्रधानमंत्री मोदी ने आगे इस परियोजना से जुड़े सभी श्रमिक कारीगर योजनाकारों को बधाई दी और कहा कि उनकी लगन,तपस्या से आज यह स्थल बनकर तैयार हुआ है, प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेई जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अटल जी जिसने सोच को बदला और प्रशासनिक व्यवस्था को जनकल्याण से जोड़ा,आगे उन्होंने यह भी कहा कि अटल जी ने सही मायने में सुशासन को धरातल पर उतरा था,आपको बता दें कि लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101 सी जयंती पर या राष्ट्र प्रेरणास्थल का लोकार्पण हुआ
योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेई,दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी यह तीनों राष्ट्रनायक थे और हमेशा देश का मार्गदर्शन किया,योगी जी ने अटल जी की लाइन कही जिसमें अटल जी ने कहा था कि यह अंधेरा छटेगा कमल खिलेगा और आज अटल जी की ये लाइन प्रासंगिक हो गई है,कमल दिन प्रतिदिन खिलता जा रहा है,योगी जी ने कहा कि सरकार अटल जी को भारत रत्न देकर सम्मानित कर चुकी है और यह भी जानती है कि लखनऊ से अटल जी का गहरा नाता रहा है,उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को भी धन्यवाद दिया और उनकी दूरदर्शिका को भी प्रणाम किया,उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रधानमंत्री की देन है कि उत्तर प्रदेश को और लखनऊ को भव्य प्रेरणा स्थल मिला है,इस देश की जो पीढ़ी है उसे राष्ट्र गौरव और सेवा भावना का संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है,उन्होंने आगे यह भी कहा की
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत में अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति के जीवन में भी नया परिवर्तन दिखाई दे रहा है वही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत को एक करने के लिए अपनी पूरी जीवन खपा दी,तीनों महापुरुषों की मूर्तियों को लेकर विपक्ष हमलावर है एआईएमआईएम के नेता कह रहे हैं कि जहां ब्राह्मणों की आबादी चार प्रतिशत है तो भाजपा उनको मनाने के लिए उनकी मूर्ति लगाई है
ये भी पढ़े:SIR हुआ कम तो विधायक की गई टिकट