साइबर क्राइम करने का अनोखा तरीका

आजकल साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है रोज आए दिन खबरें छप रही है की साइबर क्राइम की वजह से खाते से पैसे गायब हो जा रहे हैं,साइबर ठग सामान्य फोन कॉल के सारे लोगों को आर्थिक चोट पहुंचाने में लगे हैं,OTP मोबाइल पर भेज देते हैं उसके बाद फोन करते हैं कि बैंक से बोल रहे हैं आपका खाता बंद हो गया है आपके नंबर पर ओटीपी गया है हमें बताइए और जैसे ही ओटीपी उनके पास पहुंचता है खाते से आपका सारा पैसा गया,ऐसे अपराध दिन प्रतिदिन देखने को मिल रहे हैं कोशिश करें कि ऐसे ओटीपी को आप किसी से शेयर ना करें क्योंकि यह सारे साइबर क्राइम के जद में आ चुके हैंhttp://news24hourslatest.in
साइबर क्राइम करने का अनोखा तरीका:
जैसे-जैसे साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है वैसे ही साइबर क्राइम करने का अनोखा तरीका सुनने को मिल रहा है,आपको बता दे कि गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने लोगों को जताते हुए बताया है की विशेष कोर्ट के जरिए साइबर क्राइम किया जा रहा है और लोगों के फोन पर पूरा नियंत्रण किया जा रहा है और उसके बाद खाते से सारे पैसे साफ किया जा रहे हैं और सबसे खास बात है इसके लिए इंटरनेट की भी आवश्यकता नहीं पड़ रही है
बिना इंटरनेट के हो रहा है साइबर क्राइम:
आपको बताते हैं कि पहले इंटरनेट के माध्यम से साइबर क्राइम होता था लेकिन अब बिना इंटरनेट के ही साइबर क्राइम होने लगा है i4c ने लोगों को फोन कॉल को लेकर सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है,i4c के अनुसार ठग अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस उत्तर से धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है इसमें साइबर क्राइम करने वाले खुद को कोरियर कंपनी का एजेंट बता रहे हैं और लोगों से संपर्क कर रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि आपने जिस प्रोडक्ट को मंगाया है उसकी डिलीवरी बाद में होगी और उसके बाद यह साइबर क्राइम वाले उपभोक्ता को एक संदेश भेजते हैं और उसमें मौजूद कोड को अपने मोबाइल नंबर में डायल करने को कहते हैं इस कोड में स्टार #और एक नंबर होता है जो आम तौर पर 21 से शुरू होता है,कोड डायल करते ही पूरा फोन साइबर वालों के नियंत्रण में आ जाता है और उसके बाद सारा पैसा साफ हो जाता है
क्या होता है यूएसएसडी:
अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस उत्तर एक संचार प्रोटोकॉल है जो मोबाइल को नेटवर्क ऑपरेटर के साथ रियल टाइम में छोटे टेक्स्ट आधारित मैसेज भेजने की सुविधा देता है,इसमें *99# जैसे कोड डायल करके बैलेंस चेक करना पैसे भेजना या प्लान की जानकारी लेना आसान होता है और इसके लिए खास बात यह है कि इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ती यह कोड हर फोन पर काम करता है और सेशन खत्म होने के बाद यह खुद बंद हो जाता है और इसी का इस्तेमाल करके जितने भी लोग इसके जप्त में आते हैं सबका पैसा गायब हो जाता है
कैसे बचे ऐसे ठगी से:
साइबर क्राइम के इस नए ट्रिक से आप कैसे बच सकते हैं आईये जानते हैं:
1-अंजान कॉलर के कहने पर कोई भी यूएसएसडी को डायल ना करें
2-21,61 या 67 या कोई अन्य कोड दिखता है तो सतर्क हो जाए
3-कोद डायल कर दिया है तो ##002# डायल करें फॉरवर्डिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी
4-डिलीवरी कोरियर लिंक पर गलती से भी क्लिक न करें
5-धोखाधड़ी पर बिना देर किए 1930 पर शिकायत दर्ज करें
साइबर ठगी बन रही है चुनौती:
आपको बता दे की महाराष्ट्र,कर्नाटक,तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश,दिल्ली जैसे राज्यों में लाखों केस दर्ज हो चुके हैं साइबर ठगी के,आपको बता दे कि लगभग 52 हजार करोड रुपए की ठगी 2020 से 25 के बीच में हुई है और 21 लाख से अधिक शिकायतें 2025 में दर्ज हुई है
वेबसाइट का करें उपयोग:
आई4सी ने कहा है कि ई-कॉमर्स कंपनी से अगर आप कोई भी उत्पाद मंगा रहे हैं तो उससे जुड़ी जानकारी के लिए आप उसके ऐप या वेबसाइट का इस्तेमाल करें किसी भी जानकारी के लिए उसके ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल किया भी जाता है ल,अनजान लिंक पर क्लिक करने से बच्चे क्योंकि इससे आपकी वित्तीय लेनदेन की जुड़ी जानकारी चोरी हो सकती है,इसलिए कोशिश करें की सावधानी से अपने उत्पादों को मंगाए, विश्वसनीय माध्यम से मंगाये और किसी भी अनजान फोन कॉल का कोई रिस्पांस ना दें
ये भी पढ़े:मतदाता सूची में गड़बड़ UP में बवाल
