मंत्रियों और विधायकों का वेतन 48% बढ़ गया:Yogi Adityanath

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्री और विधायकों का वेतन में 48% की बढ़ोतरी की है और यह बढ़ोतरी 9 साल बाद हो रही है, आपको बता दे कि विधायकों को वेतन और भत्ता मिलाकर 1,25,000 की जगह अब 1,85,000 रुपए मिलेंगे मतलब की ₹60000 की बढ़ोतरी हुई हैhttp://news24hourslatest.in
लखनऊ न्यूज़: वैसे तो मंत्रियों और विधायकों का वेतन कितना बढ़ता है, कितना होता है, यह जनता कभी अनुमान नहीं लगा सकती है,फिर भी राज्य सरकार ने मंत्री और विधायकों के वेतन में 48% की बढ़ोतरी कि है, इसके पहले वर्ष 2016 में विधायकों के वेतन में वृद्धि हुई थी और यह वृद्धि करीब 48% की है और आपको पता है 48% वृद्धि करने से जो राज्य सरकार पर बोझ आएगा वह होगा 105 करोड़ 21 लख रुपए सालाना, विधानसभा में गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य विधान मंडल सदस्य तथा सुख सुविधा विधि विधायक 2025 को मंजूरी दी दी गई है
विधायकों और मंत्रियों का वेतन कब-कब बड़ा:
1- फरवरी 2010: जब उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने हर महीने 30,000 के करीब बढ़ोतरी की थी मतलब की 66% की बढ़ोतरी
2- मार्च 2015: बेसिक पे के साथ ₹70000 से 1 लाख तक की बढ़ोतरी
3- अगस्त सितंबर 2016: तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार में तीसरी बढ़ोतरी की गई
4- अगस्त 2025: वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौथी वृद्धि की घोषणा की जो की है करीब ₹60000 की बढ़ोतरी
सदस्यों को रेलवे कूपन:
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों को रेलवे कूपन के तहत भी लाभ मिलता है,आपको बता दे की 4 लाख 15 हजार रुपए मौजूदा समय में सदस्यों को रेलवे कूपन के लिए के तहत प्राप्त होता है,आपको बता दे कि मौजूदा समय में ₹100000 हर साल इसमें से 50000 नगद ले सकते हैं बढ़ोतरी 150000 की हुई अब एक लाख नगद ले सकेंगे
समय-समय पर वेतन में बढ़ोतरी:
उत्तर प्रदेश में कई दिग्गज नेता मुख्यमंत्री बने जैसे पिछड़े समाज से मायावती,धरतीपुत्र कहे जाने वाले मुलायम सिंह यादव उनके पुत्र अखिलेश यादव और अब वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,सबने समय अनुसार मंत्री और विधायकों की वेतन में वृद्धि की, बजट पेश हुआ महंगाई भत्ता मिला, सैलरी बढ़ी जिसका लाभ मंत्री और विधायक उठा रहे हैं,मेरा कहना यह है मंत्री और विधायक की जो वेतन में वृद्धि हुई है इसका मतलब क्या है,मैं आपको यह समझना चाहता हूं एक विधायक के पास अगर आप चले जाइए और उसकी दिनचर्या देखिए उसके रहने का स्टाइल देखिए तो आपको विश्वास ही नहीं होगा कि इतनी सैलरी में इतना कुछ हो सकता है,क्योंकि जो भी विधायक बनता है उसके आगे पीछे पांच गाड़ियां, उनके 15- 20 चमचे जिनका खर्च माननीय विधायक जी उठाते हैं और उसके बाद तमाम जगह से पैसों की व्यवस्था,यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है सारे पार्टियों के नेता मंत्री का यही हाल है, विधायक बनते ही करोड़ों की बिल्डिंग खड़ी हो जाती है, 50 लाख के चार-पांच गाड़ियां आगे पीछे घूमती हैं आखिर यह कहां से संभव होता है, क्या इस पर कभी कोई मुख्यमंत्री शोध किया है, यह तो पैसा जनता का है जो बर्बाद किया जा रहा है, कम से कम इसके लिए भी कानून बनानी चाहिए कि एक मंत्री और विधायक के पास कितनी गाड़ियां होनी चाहिए, कितने लश्कर होने चाहिए, वोट मिलने के बाद गद्दी पर बैठने के बाद कोई मंत्री विधायक किसी जनता को नहीं पूछता पहले वह अपना प बैंक पूंजी बनाते हैं ताकि 5 साल बाद अगर हम ना रहे तो वह पूंजी 50 साल तक चले,और यह हाल तो मैं वर्तमान विधायक और मंत्रियों का बताया, पूर्व विधायक,मंत्रियों का भी यही हाल है उनके पास भी दो-तीन गाड़ियां,जिले में पता नहीं कहां-कहां मकान इन सब पर सरकार ध्यान नहीं देती,अगर जितने भी विधायक हैं और मंत्री हैं इनके व्यवस्थाओं में थोड़ी कमी की जाए तो बहुत सारा पैसा इकट्ठा हो सकता है जनता को और सुविधाएं मिल सकती है,लेकिन इस पर ना तो कोई मुख्यमंत्री ध्यान देता है ना तो कोई प्रधानमंत्री इस पर गौर करता है,बस जनता के पैसे से राज करना है और कुछ नहीं,हम ₹100 टैक्स देते हैं सरकार को बदले में उस टैक्स का ₹10 भी हमें मिलता नहीं है, सुविधा के तौर पर किसी भी सरकारी विभाग में चले जाओ बिना दौड़े अगर आपका काम हो जाए तो बताओ और बिना रिश्वत के,जब आप हमसे टैक्स में कमी नहीं करते हो पूरा वसूलते हो तो हमें हमारे हक का लाभ भी मिलना चाहिए इस चीज को सरकार ध्यान कभी नहीं देती केवल भाषणों में यह चीज है धरातल पे सब व्यवस्था गड़बड़ है
मेरा कहना बस यही है की सरकार चाहे किसी की हो उनको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि हमारे मंत्री विधायक जनता का कितना पैसा बर्बाद कर रहे हैं अगर यही पैसा बचता तो इस देश का कहीं और अच्छे से भला हो सकता है अन्यथा ऐसे ही सब चलता रहेगा,सर्वे में इतने अच्छे-अच्छे आंकड़े दिखाते हैं की भारत तीसरे इकोनामी बन रहा है, भारत प्रगति कर रहा है और जब धरातल पर उतारिए तो सब मंजर वही का वही दिखता नजर आता है,खैर मैं तो अपनी बात कह दी और आगे इसी तरह की खबरें जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
