मैं वापस आऊंगा:K N Rajanna

अक्सर देखा गया है की मंत्री, विधायक कोई भी हो अगर अपने पार्टी के खिलाफ जाकर बोलता है तो सुर्खियों में आ जाता है,और पार्टी संज्ञान लेते हुए उन्हें अपनी पार्टी से निष्कासित कर देती है,फिलहाल केएन राजन्ना ऐसे नेता हैं जिन्हें अपनी पार्टी के खिलाफ जाकर बोलने के तुरंत बाद पार्टी से निकाल दिया जाता है या उनके मंत्री पद वापस ले लिया जाता हैhttp://news24hourslatest.in
कांग्रेस के नेता केएन राजन्ना को क्यों मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा:
कर्नाटक में कांग्रेस के नेता केएन राजन्ना को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया क्योंकि उन पर आरोप था कि वह पार्टी के खिलाफ जाकर बयान बाजी कर रहे थे,केएन राजन्ना लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की जिसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया,दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस समय केंद्र सरकार पर पूरी तरीके से हमला किए हुए हैं यानी राहुल गांधी की भाषा में कहें तो एटम बम फोड़ दिए हैं, चुनाव में हुए फर्जीवाड़े को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है,राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हुए चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया,उनका कहना था कि चुनाव आयोग और बीजेपी की मिली भगत के वजह से आज भाजपा केंद्र में शासन कर रही है,राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया,राहुल गांधी जब कर्नाटक में हुए चुनाव को लेकर वोट चोरी का आरोप लगाया था ठीक उसी समय केएन राजन्ना ने मतदाता सूची को लेकर टिप्पणी कर दी,केएन राजन्ना ने कहा कि कर्नाटक में जो मतदाता सूची तैयार की गई थी उस समय कांग्रेस की सरकार थी,उस समय कांग्रेस में तो कोई आरोप नहीं लगाया,अब इस समय आरोप क्यों लगा रही है, इसी वजह से केएन राजन्ना को पार्टी से बाहर का रास्ता दिख गया दिखा दिया गया,लेकिन मीडिया से बात करते हुए केएन राजन्ना ने कहा है कि मैं वापस जल्दी अपने पद पर आऊंगा,मैं इसी कार्यकाल में मंत्री पद हासिल कर लूंगा
शायद सही वजह नहीं पता है केएन राजन्ना को:
केएन राजन्ना को मंत्री पद से बर्खास्तगी का सही कारण नहीं पता है,उनका कहना है कि मैं दिल्ली जाऊंगा और आलाकमान से बात करूंगा और मैं फिर वापस अपने पद पर आऊंगा,मीडिया ने जब सवाल किया कि आपके बयान के कारण ही आपको पार्टी से निकाला गया है तो उन्होंने कहा हो सकता है लेकिन मैंने जो बताया वह सच ही बताया,आगे उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बयानों को हो सकता है तोड़ मरोड़ कर शीर्ष नेतृत्व को पेश किया गया हो,राजनीति में तो उतार और चढ़ाव आते रहते हैं इसका सामना करना चाहिए, फिर भी मैं अपने आलाकमान से बात करूंगा, उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा की मैंने क्या गलत बोल दिया?
इस समय जब मामला बेहद गंभीर स्थितियों से गुजर रहा है ऐसे समय में जब नेता अपने पार्टी के खिलाफ ही बयान दे देंगे, तो पार्टी तो कड़ा रूख अपना ही लेंगी क्योंकि सत्य सबको परेशान कर देता है,पिछले 10 दिनों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी को घिरे हुए हैं,वोट चोरी का आरोप राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाया है तो बीजेपी अपनी बचाव करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है,कांग्रेसियों का कहना है कि इस समय उनकी पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में है और ऐसे ही समय में सोचिए आपका कांग्रेस के नेता का पार्टी के खिलाफ बयान आ जाए तो बेचारी पार्टी क्या करें,जाहिर सी बात है उसे अपने पार्टी से निकालेगी यही हुआ है केएन राजन्ना के साथ,आज की जो राजनीति है वह सत्य को बर्दाश्त नहीं कर सकती, सत्ता पक्ष और विपक्ष ऐसे लड़ते हैं मानो एक दूसरे को खो जाए, ऐसे में जब तक आप पार्टी की तारीफ करते रहेंगे तब तक पार्टी में बने रहेंगे और जैसे ही आपका स्वर विरोध की तरफ जाएगा पार्टी आपको निकाल दिया जायेगा चाहे आप कितना भी सच क्यों ना बोले,अब जो बात है वह यही है आगे की खबर के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल