news24hourslatest

चुनाव आयोग का पर्दाफाश, चली जाएगी बीजेपी सरकार?:Bihar News

चुनाव आयोग का पर्दाफाश, चलीजाएगी बीजेपी सरकार?:Bihar News

चुनाव आयोग का पर्दाफाश, चलीजाएगी बीजेपी सरकार?:Bihar News
चुनाव आयोग का पर्दाफाश, चलीजाएगी बीजेपी सरकार?:Bihar News
                                                                                                                                                                                                                                                                 7 अगस्त का वह दिन जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके चुनाव आयोग और बीजेपी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया था,और तब से विपक्ष और उनके गठबंधन के साथी चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमलावर है,उनका कहना है कि चुनाव आयोग खुलकर सामने से जवाब नहीं दे पा रहा है,जिस मुद्दे पर हमने आरोप लगाया है उसे मुद्दे पर जवाब न देकर इधर-उधर की बातें कर रहा हैhttp://news24hourslatest.in
 बिहार न्यूज़:
 17 अगस्त को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार के उनके गठबंधन के नेता SIR के मुद्दे को लेकर जनता के बीच में गए,और वहीं से चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया,उनका कहना है कि चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं है और ना ही भाजपा के पास इसका कोई जवाब है
आईए जानते हैं राहुल गांधी ने बिहार की रैली में क्या कहा:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी,राष्ट्रीय जनता दल के नेता बिहार के सासाराम में एक विशाल रैली किया और बीजेपी और चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाये, राहुल गांधी ने कुछ सवाल किया, आईए जानते हैं उसके बारे में
1-राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर ‘वोट चोरी’ कर रहे हैं और ‘बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न (एसआईआर) वोट चोरी करने की कोशिश’ है, राहुल गांधी का कहना है कि बिहार चुनाव से ठीक पहले SIR क्यों
2-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कहना है चुनाव आयोग चाहता है कि SIR के द्वारा नये वोटरों को जोड़कर,बिहार के वोट को काटकर,बिहार का चुनाव चोरी करें लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे,हम इनको चुनाव में कोई चोरी नहीं करने देंगे
3- बिहार में इस समय बाढ़ से लोग ग्रस्त है,ऐसे में बिहार में SIR करना क्या उचित है,जबकि सबको पता है कि कुछ ही महीनों में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं
4- राहुल गांधी का दावा है की 2024 के लोकसभा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हेरफेर हुआ, जिससे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को फ़ायदा हुआ.
5-चुनाव आयोग ने मुझसे एफ़िडेविट मांगा है और कि मांगा. कुछ समय पहले बीजेपी के लोग प्रेस कॉन्फ़्रेंस करते हैं तो उनसे कोई एफ़िडेविट नहीं मांगा है. मुझसे कहते हैं कि आप एफ़िडेविट दो कि आपने जो डेटा रखा है वो सही है. उन्हीं (चुनाव आयोग) का डेटा है और मुझसे एफ़िडेविट मांग रहे हैं.”
कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने क्या कहा:
 कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा का कहना है कि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी का जवाब नहीं दिया,पवन खेड़ा ने कहा, “क्या ज्ञानेश गुप्ता (मुख्य चुनाव आयुक्त) ने उन एक लाख वोटर्स के बारे में कोई जवाब दिया जिन्हें हमने महादेवपुरा में बेनकाब किया था? नहीं दिया.” आगे पवन खेड़ा ने कहा कि हमें यह उम्मीद थी कि चुनाव आयोग हर सवाल का जवाब देगा लेकिन चुनाव आयोग तो बीजेपी की नेता की तरह बात करने लगा, कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त को चुनाव आयोग पर आरोप लगाया और चुनाव आयोग उन आरोपों का जवाब 17 अगस्त को दे रहा है यह जानते हुए की बिहार में वोट चोरी के लिए जन सैलाब होने वाला है
अब सवाल उठता है की क्या यह मुद्दा बिहार चुनाव तक सीमित रहेगा या फिर आने वाले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव तक निरंतर जारी रहे,राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं वह बेहद ही गंभीर आरोप है अगर चुनाव आयोग इसका जवाब नहीं देगा तो देश के जनता में नफरत की भावना जागृत होगी चुनाव आयोग के प्रति की चुनाव आयोग मिलकर बीजेपी के साथ खेल खेल रहा है, इस पूरे प्रकरण के पीछे बीजेपी का नुकसान होता हुआ दिख रहा है,क्योंकि बीजेपी इस मुद्दे पर बैक फुट पर आ गई है अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई ठोस सबूत नहीं आए आया है जिससे यह साबित कर सके कि राहुल गांधी के आरोप बेबुनियाद है,ऐसा प्रतित होने लगा है कि इस बार बिहार के विधानसभा चुनाव में कुछ अलग होने वाला है, जनता के दिमाग में अब यह बैठ गया है कि चुनाव आयोग धांधली कर रहा है और बीजेपी धांधली कर रही है क्योंकि ना तो बीजेपी की तरफ से कोई ठोस साबूत आ रहा है और ना तो चुनाव आयोग की तरफ से,अब देखना है कि आगे आगे क्या होता है,जानने के लिए पढ़ते रहिए मेरा न्यूज़ चैनल
ये भी पढ़े:पाकिस्तान से प्यार का सिलसिला भी थमा नहीं:Punjab News
ये भी पढ़े:मैं वापस आऊंगा:K N Rajanna

Author

  • नमस्कार मेरा नाम दिव्य प्रकाश दिव्य है मैं Blogger और Youtuber हूं मैं अपनी वेबसाइट पर देश दुनिया की ताजा खबरें दिखाता हूं यहीं मेरी वेबसाइट है @news24hourslatest.in

    View all posts
Exit mobile version