Iran Vs Israel:अमेरिकी एयरबेस पर ईरान ने किया हमला

ईरान के तीन परमाणु अड्डों फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया है और दावा किया है की ईरान की ये तीनों परमाणु अड्डे ध्वस्त हो गए है,इसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिका पर मिसाइलें दागी.http://news24hourslatest.in
पिछले 12 दिन से लगातार हो रहे ईरान और इजराइल के युद्ध में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है,दोनो देशों के जंग में अब अमेरिका खुलकर सामने आ खड़ा है,अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हमला किया है,अमेरिका का कहना है की फोर्डो को हमने पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया है ,आपको बता दे की इस हमले में अमेरिका ने पहली बार ‘बंकर बस्टर’ का इस्तेमाल किया,बताया जा रहा है ये ‘बंकर बस्टर’ इतना खतरनाक है की 60-90 मीटर गहराई में बनी फोर्डो की न्यूक्लियर साइट को भी ध्वस्त कर दिया वही अमेरिका का ये भी कहना है की ईरान का मिडिल ईस्ट आतंकवाद का जड़ है
ईरान ने भी लिया बदला अमेरिका से :
जैसा की हमको पता है इस युद्ध में अमेरिका इजराइल का साथ दे रहा है,और ईरान के परमाणु अड्डों पर मिसाइल से हमला किया लेकिन ईरान भी कहा रुकने वाला है,ईरान ने अमेरिका का जवाब देते हुए कतर स्तिथ अल-उदीद एयरबेस पर हमला किया,ईरान ने 6 मिसाइल इस एयरबेस पर बरसाए,ये हमला इसलिए हुआ की अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु अड्डों पर हमला किया था,ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है,दोनो देश एक दूसरे को धमकी में दे रहे है,ये तनाव ईरान के तीन परमाणु अड्डों पर हमले के बाद बढ़ा
ईरान ने हमले के बाद क्या कहा:
अमेरिका के जवाब में ईरान ने भी कतर स्तिथ अल-उदीद एयरबेस पर हमला किया,ईरान ने 6 मिसाइल इस एयरबेस पर बरसाए,ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से ये ताजा बयान सामने आया है की “जैसे करनी वैसी भरनी” यानी जो तुम पर जिस तरीके से हमला करे तुम भी उस पर उसी तरीके से हमला करो,आगे ये भी कहा गया की जितनी मिसाइल अमेरिका ने ईरान के परमाणु अड्डों पर बरसाए थे उतने ही मिसाइल ईरान ने भी दागे,आपको बता दे की इजराले ने ईरान 6 हवाईअड्डों पर हमला भी किया था जिसके जवाब में ईरान ने भी इजराइल पर जमकर मिसाइल बरसाए.
ईरान से साफ साफ शब्दों में अमेरिका को चेतावनी दी है,ईरानी प्रवक्ता इब्राहिम ने कहा है की अगर अमेरिका अगर युद्ध शुरू किया है तो हम खत्म करेंगे
आइए जानते है युद्ध की 6 पांच प्रमुख बातें:
1-इजराइल के खुफिया एजेंसी मोसाद के एक जासूस को ईरान ने फांसी पर लटका दिया वही इजराइल ने भी ईरान के तीन लोगों को फांसी दे दी
2-इजराइल का दावा है की उसने ईरान के महत्वपूर्ण ड्रोन को मार गिराया है मध्य ईरान के छेत्र में
3-ईरान की राजधानी तेहरान पर इजराइल की सेना ने एविन जेल पर हमला किया है
4-रूसी राष्ट्रपति ने ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी हमलों की निंदा की,उन्होंने कहा है की ईरान के खिलाफ अमेरिका का ये हमला न्यायजनक नही है
5-इजराइल के हमलों से ईरान भूमिगत हैंगर,रनवे,और भी कई इमारतों को काफी नुकसान हुआ है
6-ईरान ने इजराइल के मस्जिद,इमारतों पर जमकर मिसाइल बरसाए जिससे इजराइल को भी काफी नुकसान हुआ है
दोनो देशों के युद्ध में अमेरिका के कूदने के कूदने के बाद अब बात ये उभर के आई है की ट्रंप ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहते है वो चाहते है की ईरान सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को पद से हटाना,आपको बता से की सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को ईरान के लोग ईरान में इस्लामिक पहचान का प्रतीक मानते है,
आपको बता दे की इजराइल ने दावा किया है की उनसे ईरान के 14 लड़ाकू जेट,हेलीकॉप्टर मार गिराए वही 400kg यूरेनियम का पता लगाने के भी संकेत दिए है
ये भी पढ़े:America:आखिर अमेरिका क्यों कूद पड़ता है सबके लड़ाई में,आखिर क्या चाहता है ?