Iran:ईरान बना रहा है अपना नया परमाणु सेंटर:

जैसा की हैं सब लोगों को पता है की ईरान इजराइल में 12 दिन तक युद्ध चला उसके बाद दोनो देशों ने युद्ध विराम को घोषणा कर दी,ये लड़ाई ईरान के परमाणु अड्डों को लेकर थी,जिसमे अमेरिका ने भी इजराइल का साथ दिया था,अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु अड्डे फोर्डों,इस्फहान और नतांज परमाणु केंद्रों को नष्ट कर दिया हैं,हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस से ये ऐलान किया है की ईरान के तीन परमाणु केंद्र पूरी तरह से नष्ट कर दिए गए है,वही इजराइल ने भी अमेरिका का समर्थन किया था.
इजराइल का ये दावा है की ईरान के बस अभी भी लगभग 400kg यूरेनियम है जिसे ईरान ने कही छिपा रखा है,लेकिन इजराइल ने साफ तौर पर कहा है की वो उस जगह को ढूंढ निकालेंगे जहां पर ईरान ने 400kg यूरेनियम छिपा रखा हैhttp://news24hourslatest.in
विशेषज्ञों का क्या कहना है:
कुछ विशेषज्ञों का कहना है की इजराइल ने ईरान के नतांज परमाणु अड्डों के पास एक पहाड़ के पास तीन या चार सुरंग खोजे है,और ये कहा है की ईरान यहां पर न्यूक्लियर पावर जेनरेट कर सकता है,आपको बता दे की ये सुरंग लगभग 350 की गहराई पर है,इजराइल चाहता है इन अड्डों को ध्वस्त करना और ये सुरंग जिस जगह पर है उसका नाम है “कुह-ए-कोलांग गज-ला”या पिकैक्स माउंटेन
आइए जानते है क्या पिकैक्स माउंटेन या कुह-ए-कोलांग गज-ला:
कुह-ए-कोलांग गज-ला या पिकैक्स माउंटेन एक फारसी शब्द है जिसका मतलब है की कुदाल या गैंती जैसा दिखने वाला पहाड़ है,जो कि तेहरान से दक्षिण और पर स्थित है और फोर्डों से कुछ किलोमीटर की दूरी पर है लेकिन
नतांज के ठीक पास पर ये स्थित है,इसकी चर्चा इसलिए हो रही है की इजराइल का कहना है की अमेरिका के ईरान के तीन परमाणु अड्डों फोर्डों,इस्फहान और नतांज पर जोरदार हमले के बाद ईरान ने अपना संवर्धित यूरेनियम को इसी पहाड़ पर छिपा कर रखा है,और ईरान यहां पर इतनी सुरक्षा से अपना काम कर रहा है की अगर अमेरिका चाहे अगर हमला करना तो भी इसे नष्ट करना उसके लिए मुश्किल हो सकता है
ईरान का दावा क्या है:
ईरान के दावा है की अमेरिका के हमले के बावजूद भी उनका एनरिच यूरेनियम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है,वो पूरी तरह से सुरक्षित है,ऐसा माना जा रहा ता की अमेरिका के हमले से पहले ईरान के फोर्डो में स्थित न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास लगभग 15 से 16 ट्रक लाइन से खड़े थे,इसका मतलब ये लगाया जा रहा है की अमेरिकी हमले से पहले ईरान ने अपना एनरिच यूरेनियम को सुरक्षित दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था और इजराइल का यही कहना है की ईरान ने अपना एनरिच यूरेनियम जिस जगह छिपा रखा है वो पिकैक्स माउंटेन या कुह-ए-कोलांग गज-ला” ही है
इजरायली सेना का दावा:
इजरायली सेना ने एक और दावा किया है की ईरान के तेहरान में ऐसे सैकड़ों जगह है जहां पर एडवांस सेंट्रीफ्यूज को छिपाकर रखा जा सकता है जिससे ईरान बाद में भी परमाणु बम बना सकता है,आपको बता दे की ये एडवांस सेंट्रीफ्यूज का उपयोग वेपन ग्रेड यूरेनियम बनाने के लिए किया जाता है जिसका उपयोग परमाणु बम बनाने के लिए किया जाता है,और ये दावा किया गया है की ईरान जिस पिकैक्स माउंटेन पर अपना यूरेनियम को एनरीच कर रहा है वहां वो सेंट्रीफ्यूज भी बना सकेगा
एक बात और सामने आई है की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक ने ईरान से ये सवाल पूछा की पिकैक्स पर्वत के नीचे ईरान क्या कर रहा है इसका जवाब ईरान दे,लेकिन ईरान ने जवाब न देकर ये कहकर टाल दिया की “ये हमारा मसला है इससे आपको क्या करना है,आपका इससे कोई लेना देना नही है” इस पर माहोल और गरम हो गया ईरान के खिलाफ,इससे शक ये हो रहा है की ईरान उस पहाड़ के नीचे अपने न्यूक्लियर पावर जेनरेट कर रहा है बिना किसी के भनक के?
अब आगे देखना है की ईरान कहा तक इन देशों की बाते मानता है,और क्या अमेरिका के मना करने के बावजूद भी यूरेनियम एनरिच करता है?
ये भी पढ़े:Donald Trump:ट्रंप चाचा कभी ईरान तो कभी इजराइल के साथ:
ये भी पढ़े:शुभांशु शुक्ला बने दूसरे राकेश मिश्रा
ये वीडियो भी देखें:”आखिर ये यूरेनियम इतना खतरनाक क्यों होता है ?”https://youtu.be/fPYp2CxLarw?si=mPjwSuHXnw_G_oVn