आईपीएल पर पड़ा भारत पाक युद्ध का असर

अब क्या होगा आईपीएल का?आईपीएल के इस सीजन को भारत पाकिस्तान युद्ध के चलते स्थगित करना पड़ सकता है,भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को मद्देनजर रखते हुए आईपीएल का मैच समाप्त भी हो सकता है,http://news24hourslastest.in
आईपीएल का मैच 25 मई तक होना था,पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बदले PoK में किए भारत के एयर स्ट्राइक के बाद टेंशन बढ़ गई है,और इसी के चलते 8 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया है और इसी के साथ ही धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया है और खिलाड़ियों को दिल्ली सही सलामत भेजने की तैयारी भी की जा रही हैं,आपको बता दे की पाकिस्तान ने भी देश में सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर आईपीएल 2025 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है,बताया जा रहा है की भारत पाक युद्ध का असर आने वाले एशिया कप 2025 पर भी पड़ सकता है,
भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है की,”भारत पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए हमने ये मैच रद्द करने का फैसला किया है,अभी दोनो देशों में स्थिति ठीक नहीं है ऐसे में मैच को रद्द करना ही सबसे अच्छा निर्णय होगा,
आपको बता दे जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा पाकिस्तानी अटैक को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया.पाकिस्तान के एफ 16 विमान को भी भारत ने मार गिराया,पाकिस्तान ने ड्रोन से भी हमला करना चाहा,लेकिन भारत ने उसके ड्रोन को मार गिराया,पाकिस्तान ने लगातार दुसरे दिन भी रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए,जानकारी आ रही है की भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पठानकोट में पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया।
गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमा सुरक्षा से जुड़े बलों के महानिदेशकों (DGs) से बातचीत की।उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मौजूदा हालात और जरूरी तैयारियों की समीक्षा की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CDS अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख से मीटिंग की|
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक 2 हफ्ते बाद भारत ने आतंक के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में पल रहे आतंकी के 9 ठिकानों पर हमला किया,बुधवार की सुबह भारतीय सेना की कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया था कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजे से डेढ़ बजे के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया.ऑपरेशन सिंदूर भारत के तीनों सेना भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त ताकत ने पाकिस्तान को तगड़ा जवाब दिया है,पाकिस्तान के जो 9 आतंकी ठिकाने है जहां भारत ने हमला किया,
न्यूज एजेंसी ANI का कहना है कि पाकिस्तान जम्मू में हमास-स्टाइल मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। जम्मू के इलाकों में हुए हमले बिल्कुल हमास के इजराइल पर किए गए हमलों जैसे हैं, जहां कम लागत वाले कई रॉकेट एक साथ दागे जाते थे। सूत्रों का कहना है कि पिछले महीने PoK में ISI और हमास के बीच बैठक भी हुई थी।न्यूज एजेंसी ANI ने सेना के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि पठानकोट या राजौरी में आतंकवादियों की तरफ से आत्मघाती हमलों की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। रात 8 बजे एयरबेस पर हमला किया गया है,पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के साथ ब्लास्टिक मिसाइलें छोड़ी गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन्हें तबाह कर दिया। हमले के बाद पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर में सुबह 4 बजे तक ब्लैकआउट के आदेश जारी कर दिए गए हैं,इसी बीच खबर आई है आई एस आई फिर से एक्टिव हो गया है
,अपने स्लिपर सेल के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की फिराक में है.
ये भी पढ़े:मोदी के क्या बोलते ही सेना ने हमला शुरू कर दिया
क्या असदुद्दीन ओवैसी हिंदुओं को अपना वोट बैंक बनाना चाहते है?