राजनीति में दुश्मन भी दोस्त बन जाते है

जी हां दोस्तों ये बात बिलकुल सत्य है की राजनीति एक ऐसा खेल है जिनमें दुश्मन भी दोस्त बन जाते है,तो दोस्त दुश्मन,आज कल भारत की राजनीति में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा हैhttp://news24hourslatest.in
पहलगाम हमले के बाद भारत के तरफ चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर जिसके जरिए भारत पाकिस्तान के घर में घुस के हमला किया और आतंकियों को मार गिराया उर उनके अड्डों को जड़ से खतम कर दिया,लेकिन अब भारत में इसपर राजनीति शुरू हो गई
कभी बीजेपी के नेता का बयान कर्नल सोफिया कुरैशी पर आता है तो कभी भारतीय सेना पर,इस बीच देश में खुशी का माहोल भी देखने को मिलता है की कैसे भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाया,अभी युद्ध को रुके कुछ ही दिन हुए थे की भाजपा ने एक नया दाव चल दिया
बीजेपी अब पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए पक्ष विपक्ष से कुछ सांसदों को विदेश भेजने की तैयारी में है,केंद्र सरकार का कहना है की ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ा है,इसलिए पाकिस्तान का जो आतंकवाद का चेहरा है उसको भारत के नेता पूरी दुनिया के सामने साझा करेंगे,केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू के कहा है की कौन सा सांसद किस देश में जायेगा,उनका कहना है की इससे पूरी दुनिया में मैसेज जायेगा की भारत आतंकवाद के हर रूप और स्वरूप के खिलाफ सख्त और एकजुट रुख रखता है.केंद्र सरकार ने कहा है की 7 दल होंगे जिसमे करीब 60 सांसद अलग अलग पार्टी के पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा सामने लाने के लिए पूरी दुनिया में जायेंगे, केंद्र सरकार ने सभी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले सांसदों के नाम घोषिथ कर दिये हैं।इन ७ डेलिगेशन में कौन कौन से नेता होंगे आइए जानते है
डेलिगेशन 1
1 बैजयंत पांडा सांसद, भाजपा (लीड करेंगे)
2 डॉ. निशिकांत दुबे सांसद, भाजपा
3 फंगनोन कोन्यक सांसद, भाजपा
4 रेखा शर्मा सांसद, भाजपा
5 असदुद्दीन ओवैसी सांसद, AIMIM
6 सतनाम सिंह संधू सांसद.
7 गुलाम नबी आज़ाद
8 हर्ष श्रृंगला (राजदूत )
ये आठों नेता सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया के दौरे पर जाएंगे और वहां अपनी बात कहेंगे की कैसे पाकिस्तान आतंकवाद का गड़ है,
डेलिगेशन 2
1 रविशंकर प्रसाद सांसद, भाजपा (लीड करेंगे)
2 डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी सांसद, भाजपा
3 प्रियंका चतुर्वेदी सांसद, शिवसेना (UBT)
4 गुलाम अली खटाना सांसद, (नामित)
5 डॉ. अमर सिंह सांसद,कांग्रेस
6 समिक भट्टाचार्य सांसद, भाजपा
7 एमजे अकबर
8 पंकज सरन (राजदूत)
ये आठों नेता यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क में अपना दौरा केरेंगे,पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे
डेलिगेशन 3
1 संजय कुमार झा सांसद, जेडीयू (लीड करेंगे)
2 अपराजिता सारंगी सांसद, भाजपा
3 यूसुफ पठान सांसद, तृणमूल कांग्रेस
4 बृज लाल सांसद, भाजपा
5 डॉ. जॉन ब्रिटास सांसद, सीपीआई (एम)
6 प्रधान बरूआ
7 डॉ. हेमांग जोशी सांसद, भाजपा
8 सलमान खुर्शीद
9 मोहन कुमार (राजदूत)
ये 9 लोग इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर में जाकर भारत का परचम लहराएंगे और पाकिस्तान की सेनाओं में जो आतंकवाद पनप रहा है उसे पूरी दुनिया में उजागर करेंगे
डेलिगेशन 4
1 श्रीकांत एकनाथ शिंदे सांसद, शिवसेना (लीड करेंगे)
2 बांसुरी स्वराज सांसद, भाजपा
3 ई.टी. मोहम्मद बशीर सांसद, आईयूएमएल
4 अतुल गर्ग सांसद, भाजपा
5 डॉ. सस्मित पात्रा सांसद, बीजेडी
6 मनन कुमार मिश्
7 एसएस अहलूवालिया
8 सुजन चिनॉय (राजदूत)
ये आठों लोग यूएई, लाइबेरिया, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, सिएरा लियोन में जाकर ऑपरेशन सिंदूर के बारे बताएंगे और पाकिस्तान का सच उजगार करेंगे
डेलिगेशन 5
1 डॉ. शशि थरूर सांसद, कांग्रेस (लीड करेंगे)
2 शांभवी सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)
3 डॉ. सरफराज अहमद सांसद, झामुमो
4 जी.एम. हरीश बालयोगी सांसद, तेलुगू देशम पार्टी
5 शशांक मणि त्रिपाठी
7 मिलिंद मुरली देवड़ा सांसद, शिवसेना
8 तरणजीत सिंह संधू (राजदूत)
9 तेजस्वी सूर्या सांसद, भाजपा
ये 9 लोग अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया जायेंगे और पाकिस्तान की पोल खोलेंगे
डेलिगेशन 6
1 कनिमोई करुणानिधि सांसद, डीएमके (लीड करेंगे)
2 राजीव राय सांसद, समाजवादी पार्टी
3 मियां अल्ताफ अहमद सांसद, नेशनल कॉन्फ्रेंस
4 कैप्टन बृजेश चौटा सांसद, भाजपा
5 प्रेम चंद गुप्ता सांसद, राजद
6 डॉ. अशोक कुमार मित्तल सांसद, आम आदमी पार्टी
7 मंजीव एस. पुरी (राजदूत)
8 जावेद अशरफ (राजदूत)
ये आठों स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया, रूस जाएंगे अपनी बात रखेंगे और पाकिस्तान कैसे आतंकवाद का अड्डा बना हुआ है सबको बताएंगे
डेलिगेशन 7
2 राजीव प्रताप रूडी सांसद, भाजपा
3 विक्रमजीत सिंह साहनी सांसद, आम आदमी पार्टी
4 मनीष तिवारी सांसद, कांग्रेस
5 अनुराग सिंह ठाकुर सांसद, भाजपा
6 लवु श्री कृष्ण देवयालु सांसद, तेलुगू देशम पार्टी
7 आनंद शर्मा
8 वी. मुरलीधरन
9 सैयद अकबरुद्दीन (राजदूत)
ये 9 लोग मिस्र, कतर, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका जायेंगे और पाकिस्तान की असली सचाई बताएंगे
अब देखना है की ये सारे नेतागढ़ अलग अलग जगहों पर जाकर पाकिस्तान की जो पोल खोलेंगे उससे भारत की कितना लाभ मिलता है
ये भी देखे:बीजेपी के फिर बिगड़े बोल:https://youtu.be/pLnROgUcyKQ?si=3nEtAFKGEXVTWo9L
ये भी देखे: छन छन बदले तोहरो मिजाज https://youtu.be/aCDBgR6NUG0?si=0wbH3ftkwJVFrL7v
ये भी पढ़ेBJP ke fir bigde bol,बीजेपी ने अपनी तरकश से एक और बाण मारा
